• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

माफिया के लिए महा काल है डबल इंजन की सरकार : योगी

Writer D by Writer D
22/07/2023
in उत्तर प्रदेश, मुजफ्फरनगर, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुजफ्फरनगर । माफिया, भ्रष्टाचारी, अपराधी और बहन बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ करने वालों के लिए डबल इंजन की सरकार महा काल है। बेटियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाला कोई भी हो वो धरती पर नहीं रसातल में जाएगा। मुजफ्फरनगर में जो लोग पहले लोगों का पलायन कराते थे आज वो खुद पलायन कर चुके हैं। ये बातें शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने कहा कि ये उनका सौभाग्य है कि उन्हें भागवत भूमि शुक्रतीर्थ आने और यहां अक्षय वट को देखने का अवसर मिला है। प्रदेश सरकार बहुत जल्द शुक्रतीर्थ विकास परिषद् का गठन करने जा रही है, इसे लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इससे पूर्व उन्होंने पौधरोपण करते हुए प्रदेशवासियों से एक-एक पेड़ लगाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने शुक्रतीर्थ में गायों को गुड़ खिलाया और मां गंगा की आरती भी की।

मां गंगा की पवित्र धारा का शुक्रतीर्थ से होकर गुजरने का सपना हुआ साकार

जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लगभग चार वर्ष बाद उन्हें भागवत भूमि का दर्शन करने का अवसर प्राप्त हुआ है। मां गंगा की पवित्र धारा का शुक्रतीर्थ से होकर गुजरने का सपना आज साकार हो रहा है। मां गंगा इस लोक में कोटि कोटि जीवों के जीवन में सुख और समृद्धि का संचार कर रही हैं और अब इनकी धारा शुक्रतीर्थ से होकर गुजरेगी। पूरी दुनिया में फैले भारतवंशी यहां के कथा व्यास को बुलाकर श्रीमद भागतव कथा का श्रवण करके अपने जीवन को धन्य करते हैं। ये भारत को भारत बनाने वाली भूमि है। शकुंतला पुत्र महाराज भरत ने यहीं जन्म लेकर हस्तिनापुर की विरासत को आगे बढ़ाने का कार्य किया।

पहले की सरकार के पास आपकी आस्था को सम्मान देने की फुर्सत नहीं थी

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और विरासत की नई गाथा को आगे बढ़ा रहा है। काशी में विश्वनाथ धाम हो या सोमनाथ से लेकर केदारनाथ, बद्रीनाथ और महाकाल का पुनरोद्धार। यही नहीं अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर आकार ले रहा है। ये कार्य पहले भी हो सकता था, मगर पहले की सरकार के पास आपकी आस्था को सम्मान देने की फुर्सत नहीं थी।

उन्होंने (CM Yogi)  न विरासत को सम्मान दिया, ना विकास को आगे बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जल्द शुक्रतीर्थ विकास परिषद का गठन करने जा रही है। इससे विकास को नया आयाम मिलेगा, कनेक्टिविटी बढ़ेगी, रोजगार के अवसर पैदा होंगे और विकास के नये नये द्वार खुलेंगे। आज ओडीओपी में शामिल मुजफ्फरनगर का गुड़ पूरी दुनिया में मिठास घोल रहा है।

पलायन कराने वाले खुद पलायन कर गये हैं

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने कहा कि पश्चिमी यूपी में पहले बेटियों की सुरक्षा पर ग्रहण लग गया था। पलायन शुरू हो गया था। अराजकता चरम पर थी, किसान परेशान थे, नौजवान बेरोजगार था। मगर आज बेटियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाला धरती पर नहीं रसातल में जाएगा। व्यापारियों की सुरक्षा की गारंटी डबल इंजन की सरकार दे रही है। पलायन कराने वाले खुद पलायन कर गये हैं। गरीब कल्याण और शासन की योजनाएं बिना भेदभाव के साथ उपलबध करायी जा रही हैं। आज कांवड़ियों को कोई परेशान नहीं कर सकता। आज तो उनपर सरकार पुष्प वर्षा करा रही है। पहले की सरकारों के लिए ऐसा करने में अपना वोटबैंक खिसकता दिखता था। मगर आज जनता ने जातिवाद से ऊपर उठकर ऐसे लोगों को सत्ता से ही खिसका दिया है।

मां का दूध तभी फलीभूत होता है, जब हम एक फलदार वृक्ष लगाए

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने कहा कि शुक्रदेव जी की प्रेरणा से आज पूरे प्रदेश में 30 करोड़ वृक्ष लगाए जा रहे हैं। सीएम ने सभी से अपील करते हुए कहा कि 100 साल से पुराने वृक्ष को काटने की जगह विरासत वृक्ष के रूप में सम्मान दीजिए। वृक्ष ना सिर्फ हमें आक्सीजन देते हैं बल्कि जल संरक्षण भी करते हैं। आज पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग को लेकर परेशान हैं। ऐसे में हमारा दायित्व है कि हम अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं और विरासत वृक्षों का सम्मान करें। हर व्यक्ति ये संकल्प ले कि वो एक पेड़ जरूर लगाएगा और उसकी सुरक्षा भी करेगा। क्योंकि हमारे यहां मान्यता है कि मां का दूध तभी फलीभूत होता है, जब वो एक फलदार वृक्ष लगाता है।

सात्विकता और लोककल्याण का प्रतीक हैं महात्मा विदुर : योगी

इस अवसर पर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल, विधान परिषद सदस्य वंदना वर्मा, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, नगर पंचायत अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Tags: cm yogimujaffarnagar newsplantation 2023Yogi News
Previous Post

राज्यपाल एवं ऊर्जा मंत्री ने मथुरा में वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की

Next Post

सीएम धामी ने किया कुमाउ गढवाल चेम्बर ऑफ कॉमर्स के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

मुख्यमंत्री ने किया ‘‘उत्तराखण्ड़ की मिट्टी से-नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी’’ पंचाग टेबल कैलेंडर का विमोचन

23/03/2026
pm modi, cm dhami
राजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई

23/03/2026
cabinet meeting
उत्तर प्रदेश

Cabinet Decision : लखनऊ में बड़े विकास प्रोजेक्ट्स को मिली कैबिनेट मंजूरी, कन्वेंशन सेंटर, हेरिटेज संरक्षण और फ्लाईओवर निर्माण से मिलेगी नई पहचान

23/03/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के माँ कालिका मंदिर में की पूजा-अर्चना

23/03/2026
Veterinary Pharmacist Association
उत्तर प्रदेश

पशु चिकित्सा फार्मेसिस्ट संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

23/03/2026
Next Post
CM Dhami

सीएम धामी ने किया कुमाउ गढवाल चेम्बर ऑफ कॉमर्स के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण

यह भी पढ़ें

UP Transport

अब और सरलता से मिलेंगी परिवहन विभाग की सुविधाएं

28/08/2025
air india

एअर इंडिया ने रद्द की 8 उड़ानें, 4 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स भी शामिल

20/06/2025
Dr. Karthikeya Khanna

 पिता की प्रेरणा से मेडिकल सेवा देने आगे आया युवा डॉक्टर, कोविड मरीजों का कर रहा इलाज

30/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version