• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सिद्धार्थनगर में निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने का किया जा रहा है कार्य: एके शर्मा

Writer D by Writer D
28/07/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, सिद्धार्थनगर
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सिद्धार्थनगर/लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) ने आज एक दिवसीय दौरे पर सिद्धार्थनगर पहुंचे। जहां उन्होंने ग्राम पंचायत महादेवा नानकार के गांव परसा भदोरिया में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्युत व्यवस्था और आपूर्ति को लेकर ग्रामीणों से वार्ता की।

ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 300 की आबादी वाले गांव में विद्युत व्यवस्था जर्जर तार के भरोसे चल रही थी। पोल भी कई जर्जर हो चुके थे और झूलते तारों से भी हादसे की संभावना हमेशा बनी रहती थी। मगर जब से आपने विभाग संभाला है, ग्राम पंचायत ही क्या पूरे जिले में लगातार जर्जर तार, पोल और कनेक्शन बॉक्स को बदलने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि पूरे जिले में लगभग 98 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से आरडीएसएस योजना अंतर्गत निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने का कार्य किया जा रहा है।

ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा  (AK Sharma) ने अपने प्रभार वाले जिला सिद्धार्थनगर में ग्राम परसा भदौरिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री  शर्मा  गाँव में निर्बाध विद्युत आपूर्ति और व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए बदले गए जर्जर तार, पोल और कनेक्शन बॉक्स का जायजा लेते हुए ग्रामीणों से बात भी की। इस दौरान मंत्री श्री शर्मा  ने मौजूद अधिकारियों से भी कराए गए कार्यों की जानकारी ली।

Image

अधिकारियों ने मंत्री  शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि ग्राम परसा भदौरिया में सभी जर्जर तारों और पोल को बदल दिया गया है। साथ ही झूलते तारों की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए उन्होंने दो पोल की दूरी को कम कर दिया है और जहां आवश्यक था वहां बीच में भी पोल लगाए गए हैं।

बस्ती मंडल के चीफ इंजिनियर पीके सिंह ने कराए गए कार्यों के बारे में जानकारी हुए मंत्री जी को बताया कि आरडीएसएस योजना के अंतर्गत सिद्धार्थनगर जिले में एलटी बेयर कंडक्टर को नए एलटी एबी केबल से बदलना, पुनर्निर्माण/संवर्द्धन, 11kv फीडर, 33kv फीडरों का पुनर्निर्माण/संवर्धन और डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर पर एलटी कैपेसिटर बैंक की स्थापना का कार्य चल रहा है।

डेंगू, मलेरिया से निपटने के लिए एन्टी लार्वा का डिछ़काव व फागिंग कराएं: एके शर्मा

निरीक्षण के दौरान मंत्री शर्मा (AK Sharma) ने ग्राम प्रधान बुद्धी सागर चौरसिया के साथ गांव का भ्रमण किया और ग्रामीणों से बात की, उनका हाल जाना और वहां मौजूद बच्चों से पढ़ाई और उनके भविष्य के बारे में बात की। ग्रामीणों ने बताया कि जर्जर झूलते तारों से हादसों का खतरा हमेशा बना रहता था। अब तार और पोल बदल जाने से बिजली की समस्या भी दूर हो गयी और खतरा भी खत्म हो गया है। ग्रामीणों ने विद्युत सुधार के लिए मंत्री  की भूरी प्रशंसा की।

Tags: ak sharmasiddharthnagar newsup news
Previous Post

डेंगू, मलेरिया से निपटने के लिए एन्टी लार्वा का डिछ़काव व फागिंग कराएं: एके शर्मा

Next Post

मणिपुर पर संसद में बोलने से कतरा रहे हैं मोदी: अखिलेश यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर ऊर्जाः देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

मणिपुर पर संसद में बोलने से कतरा रहे हैं मोदी: अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें

Deepotsav

रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान भव्य ड्रोन शो करायेगी योगी सरकार

18/10/2024
Mamata Banerjee

बांग्लादेश के हालात पर ममता बनर्जी की चेतावनी, भड़काऊ टिप्पणी न करने का दिया संदेश

05/08/2024
death of vegetable seller

सब्जी विक्रेता की मौत मामले में कोतवाल लाइन हाजिर, आरोपी सिपाही फरार

24/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version