• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मणिपुर पर संसद में बोलने से कतरा रहे हैं मोदी: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
28/07/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav) ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने स्वार्थ के लिए मणिपुर जैसी घटना होने दी। अब हालात यह है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मणिपुर की घटनाओं पर संसद में बोलने से कतरा रहे हैं।

श्री यादव ( Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा ने दस साल में देश को बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया। भाजपा की सरकारों ने देश की जनता का भरोसा तोड़ा और कमर तोड़ महंगाई, बेरोजगारी बढ़ाने से युवा त्रस्त है। उन्हाेंने कहा कि किसानों की आय नहीं बढ़ी है और देश की जनता ने भाजपा को दस साल तक मौका दिया और उसका परिणाम सामने दिखाई दे रहा है।

सपा अध्यक्ष आज राजस्थान में अजमेर के दौरे पर है। उन्होंने कहा, “भाजपा के लोग इंडिया गठबंधन से घबराए हुए हैं। ये लोग देश को क्या आगे बढ़ाएंगे? भाजपा वाले इंडिया गठबंधन का मुकाबला नहीं कर सकते हैं। भाजपा की सरकार के दौरान महंगाई अपने चरप पर है। डीजल, पेट्रोल, गैस सिलेण्डर, सरसों का तेल, खाने-पीने की चीजें के दाम से जनता त्रस्त है। इस सबका मुनाफा किसकी जेब में जा रहा है? भाजपा सरकार गरीब और मध्यम वर्ग की जेब काटकर इसका मुनाफा अपने उद्योगपति मित्रों की तिजोरियों में डाल रही है।”

इंडिया गठबंधन में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के सवाल पर श्री यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन में बहुत से अनुभवी नेता हैं। सभी ने अपने-अपने राज्यों में अच्छे और बड़े विकास कार्य किये हैं।

गठबंधन के लिए प्रधानमंत्री पद कोई मुद्दा नहीं है। हमारे पास कई चेहरे हैं। कई पसंद के नेता हैं। जबकि भाजपा के पास तो सिर्फ एक चेहरा है। भाजपा के पास कोई और चेहरा नहीं है।

Tags: akhilesh yadavLucknow News
Previous Post

सिद्धार्थनगर में निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने का किया जा रहा है कार्य: एके शर्मा

Next Post

भ्रष्टाचार के खिलाफ सीएम धामी सख्त, राज्य कर विभाग के तीन अधिकारियों को किया निलंबित

Writer D

Writer D

Related Posts

glycerin
फैशन/शैली

ग्लिसरीन से बालों को भी बनाएं खूबसूरत, ऐसे करें इस्तेमाल

27/06/2026
scrub
फैशन/शैली

किचन में मौजूद इस चीज से फेस बनेगा ब्राइट, जानें इस्तेमाल का तरीका

27/06/2026
Fried Green Chillies
Main Slider

इनके साथ खाने में लाएं तीखापन, बढ़ जाएगा खाने का जायका

27/06/2026
Shani Jayanti
Main Slider

शनिवार के दिन करें ये अद्भुत उपाय, शनि देव रहेंगे मेहरबान

27/06/2026
PM Surya Ghar Yojana
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने पीएम सूर्य घर योजना में बनाया नया कीर्तिमान

26/06/2026
Next Post
CM Dhami

भ्रष्टाचार के खिलाफ सीएम धामी सख्त, राज्य कर विभाग के तीन अधिकारियों को किया निलंबित

यह भी पढ़ें

Ashok Kataria

बस अड्डे से होकर बस न ले जाने वाले के विरूद्ध सख्त कार्रवाही की जाए : अशोक कटारिया

20/10/2021
eyebrows

आईब्रो को घना और काला बनाएंगे ये नुस्खे, कुछ ही दिनों में दिखेगा कमाल

20/09/2024
UP Budget

UP Budget: SGST सहित अन्य करों से उत्तर प्रदेश को प्राप्त होंगे 2.63 लाख करोड़ रुपए

06/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version