• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में 12 अगस्त तक होगी झमाझम बारिश, एक दर्जन से अधिक जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट

Writer D by Writer D
07/08/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Heavy Rains

Heavy rains

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मॉनसून ट्रफ (Monsoon Trough) बरेली गोरखपुर, मालदा होते हुए पूर्वी यूपी (Eastern UP) की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में यूपी के करीब तीन दर्जन से अधिक जिलों में अगले 5-6 दिन बारिश (Rain)  का दौर जारी रहने वाला है। आज 7 अगस्त को भी पश्चिमी और यूपी के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। सोमवार को गोरखपुर, संतकबीर नगर और कुशीनगर समेत 8 जिलों में भारी से भारी बारिश (Heavy Rain)  और कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। इसके साथ ही तराई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है।

3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

यूपी मौसम विभाग (UP Meteorological Department) के मुताबिक, 7 अगस्त को पश्चिमी यूपी में एक दो स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश और पूर्वी यूपी (Eastern UP)  में अनेक स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। सोमवार को पूर्वी यूपी (Eastern UP) में एक दो स्थान पर भारी से बहुत भारी बारिश ( Heavy Rain) और बिजली गिरने की संभावना है।

8 अगस्त को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। पूर्वी यूपी (Eastern UP)  में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ बिजली गिर सकती है।

9 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी यूपी (Eastern UP)  में कुछ स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान दोनों हिस्सों में एक दो स्थान पर तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। 10 और 11 अगस्त को भी पश्चिमी और पूर्वी यूपी (Eastern UP)  में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।

इन जिलों में भारी बारिश ( Heavy Rain)/बिजली का अलर्ट

गोरखपुर, संतकबीर नगर, कुशीनगर और महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच व आसपास इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। देवरिया, बस्ती, गोंडा, लखीमपुर खीरी और सीतापुर जिले में तेज बारिश होने की उम्मीद है। बाराबंकी, पीलीभीत और आसपास इलाकों में भी भारी वर्षा होने की संभावना है।

UP Assembly: हंगामे के बीच पेश हुए 13 अध्यादेश और 11 विधेयक

आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, मुरादाबाद, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आसपास इलाकों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। 10, 11 और 12 अगस्त को भी राज्य के कुछ स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।

Tags: Lucknow Newsmonsoon newsmonsoon updatesRain alerttodays weather reportup newsweather forecastWeather Report
Previous Post

UP Assembly: हंगामे के बीच पेश हुए 13 अध्यादेश और 11 विधेयक

Next Post

एसटीएफ़ ने अतीक गैंग के सदस्य पप्पू गंजिया को किया गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सोमवार को वाल्मीकि आश्रम जाएंगे मुख्यमंत्री, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमन

25/10/2026
Main Slider

गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष

25/10/2026
Main Slider

‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान

25/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी की विद्युत सखियों ने जमा कराए ₹3,720 करोड़ के बिल, कमाया ₹47 करोड़ कमीशन

25/10/2026
Main Slider

वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, PM मोदी ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पण

25/10/2026
Next Post
Pappu Ganjia

एसटीएफ़ ने अतीक गैंग के सदस्य पप्पू गंजिया को किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Blackheads

फेस पर ब्लैकहेड्स का है कब्जा, इन उपायों से करें दूर

28/01/2026
Imprisonment

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा

24/09/2022
फास्टैग fastag

FASTag: 50 लाख के पार पहुंचा लेनदेन, 1 जनवरी से अनिवार्य है फास्टैग

26/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version