• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इन जातकों को करियर में मिलेगी तरक्की, जानें आपकी राशि में क्या कहती है

Writer D by Writer D
12/08/2023
in धर्म, फैशन/शैली, राशिफल
0
horoscope

Horoscope

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राशिफल (Horoscope) के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल (Horoscope) में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए राशिफल (Horoscope) 12 August 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च अधिक होने से आर्थिक स्थिति कमजोर होने की संभावना रहेगी। निवेश करते समय जल्दबाज़ी में निर्णय न लें। अपने नज़रिए को दूसरों पर न थोपें। लम्बे वक़्त से अटकी दिक़्क़तों को जल्द ही हल करने की ज़रूरत है। नौकरी में परिवर्तन के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। शैक्षिक कार्यों में इच्छा के अनुरूप सफलता मिलने के योग दिख रहे हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

वृषभ राशि वाले स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। आपकी जीवन शैली का स्तर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। अगले कुछ दिनों में बड़ी मात्रा में धन लाभ भी हो सकता है। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। घर-परिवार में धार्मिक मांगलिक कार्य हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। छात्रों की पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

पेशेवर मोर्चे पर आप स्वयं के लाभ को प्रणाली में हेरफेर कर सकते हैं। पड़ोसियों का दख़ल शादीशुदा ज़िन्दगी में दिक़्क़त पैदा करने की कोशिश कर सकता है। चोट व दुर्घटना से बचें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कार्यभार अधिक रहेगा। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। सुबह जीवनसाथी से आपको कुछ ऐसा मिल सकता है, जिससे आपका सारा दिन ख़ुशगवार गुज़रेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

मानसिक शान्ति रहेगी। अपने वैवाहिक संबंधों में झूठ बोलना सबसे बुरी बात हो सकती है। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यक़ीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। आपके आस-पास ऐसा होगा, जिसके चलते आपका जीवनसाथी आपकी तरफ़ आकर्षित महसूस करेगा। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन कड़ी मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी। आप अपने साथी के साथ काफी जोशीले और स्नेह भरे रिश्ते का आनंद उठाएंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज अधूरे कार्य संपन्न होंगे। बौद्धिक चर्चा में विवाद टालकर समाधानकारी व्यवहार ही करना होगा। किसी यात्रा पर जाना आपके लिए लाभदायक रहेगा। मन में क्रोध और दुख की भावनाएं हैं तो उन्हें दूर करें। संयम रखें। किए गए कर्मों पर विश्वास रखना होगा। कोई इच्छा जल्दी ही पूरी हो सकती है। आप अपने शत्रुओं के मुंह से अपनी प्रशंसा सुनकर आपको हैरानी होगी। लेन-देन के कार्यों में सावधान रहें। छात्रों को सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आय के साधन विकसित अच्छे होंगे तथा आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी आपके कामों से प्रसन्न रहेंगे और आपको कोई उपहार भी दे सकते हैं। आपको जल्दबाजी में किसी कार्य में हाथ डालने से बचना होगा, नहीं तो वह गलत हो सकता है। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। कुटुम्ब की किसी महिला से धन प्राप्ति हो सकता है। किसी काम में अचानक से बड़ा बदलाव आएगा, उसकी वजह से आपका व्यक्तित्व भी बदलता हुआ दिखाई देगा‌

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज उर्जा का संचार होगा। समाज में सराहे जाएंगे। नायक-नायिका की भांति चमकेंगे। कार्यक्षेत्र में यदि कुछ रुकावटें आ रही थी, तो आज वह समाप्त होंगी। आपको किसी अपने परिजन की सेहत की चिंता सता सकती है। आप किसी भी कार्य को बेझिझक करने वाले होंगे। कार्यक्षेत्र में हालात आपके पक्ष में रुख़ करते मालूम होंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक ज़िम्मेदारियों की अनदेखी आपको सबकी नाराज़गी की केंद्र बना सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपके घर में किसी शुभ प्रसंग के आयोजन की संभावना है। आपको किसी पुराने लंबे चौड़े बिल का भुगतान करना पड़ सकता है। अपने घर का माहौल शांत रखने के लिए आप बाहर की टेंशन घर पर न लाएं। आप अपनी मीठी और चिकनी चुपड़ी बातों से अपने प्रियतम का दिल जीतने में सफल होंगें। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। आज के दिन आपकी योजनाओं में आख़िरी पल में बदलाव हो सकते हैं। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

नौकरीपेशा लोगों को आज वरिष्ठों से सम्मान मिल सकता है। आज ज्यादातर समय परिवार के साथ बिताने से सुकून और खुशी मिलेगी। बड़ों के अनुभवों और सलाह पर ध्यान दें। छात्र अपनी पढ़ाई को गंभीरता से लें। खर्चे ज्यादा होने से तनाव हो सकता है। व्यापारियों को आज विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती है। विरोधी आपका खुलकर विरोध करेंगे। आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। नए मित्र बनेंगे। बिजनेस में लाभ के अवसर मिलेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज के दिन आपको किसी से वादा करने से बचना होगा, क्योंकि आपने जो भी दिया हुआ वादा, वह पूर्ण करने में असफल रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को अपने प्रदर्शन में सुधार लाने की सलाह दी जाती है। चापलूसी यह ज्यादा इधर-उधर की बातों में अपना समय नष्ट करने से बचें। आपको अपने अंदर की प्रतिभा को पहचानने की आवश्यकता है। प्रेम जताने के लिए दिन ठीक है। समय पर काम पूरे हो सकते हैं। आपके कार्यों की आलोचना होगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज के दिन अपने अच्छे कर्मों के कारण आप हर काम में सफल रहेंगे। आप मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नई योजनाओं की शुरुआत करेंगे। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, अजनबी लोगों पर भरोसा न करें वर्ना लेने के देने पड़ सकते हैं। किसी कारण से अनचाही यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। सामाजिक गतिविधियाँ मज़ेदार रहेंगी। मानसिक स्पष्टता आपको व्यवसाय में प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त दिलाएगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको काम की गुणवत्ता को बनाये रखना होगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। खर्चों की लिस्ट में कटौती हो सकती है और आप अधिक बचत कर पाएंगे। घर परिवार के साथ साथ अपने इष्ट मित्रों का भी सहयोग प्राप्त हो सकता है। नौकरीपेशा में मनोवांछित पद प्राप्त होने से प्रसन्नता होगी। आपके घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है।

Tags: 24ghante online.comAstrologydaily horoscopeHoroscopeRashifaltoday's Horoscopeआज का राशिफलदैनिक राशिफलराशिफलसाप्ताहिक राशिफल
Previous Post

नाक को शार्प दिखाने के लिए आजमाएं मेकअप के ये टिप्स

Next Post

शनिवार को ये काम करने से शनिदेव होंगे प्रसन्न, साढ़ेसाती और ढैय्या से भी मिलता है छुटकारा

Writer D

Writer D

Related Posts

Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से, हाथी पर आएंगी मां दुर्गा; इस बार 9 नहीं 10 दिन होगी पूजा

08/10/2026
Diabetes
Main Slider

शुगर लेवल को कंट्रोल करता है इसका पानी

06/10/2026
Waxing
फैशन/शैली

वैक्सिंग के बाद भी पैर नहीं दिखते खूबसूरत, तो ट्राई करें ये टिप्स

06/10/2026
Cumin Seeds
Main Slider

रसोई में रखा जीरा नकली तो नहीं, ऐसे करें चेक

06/10/2026
Rudraksh
धर्म

धारण करें ये रुद्राक्ष, सफलता कदम चूमेगी कामयाबी

06/10/2026
Next Post
Shani Jayanti

शनिवार को ये काम करने से शनिदेव होंगे प्रसन्न, साढ़ेसाती और ढैय्या से भी मिलता है छुटकारा

यह भी पढ़ें

lalu prasad yadav

लालू प्रसाद यादव को नहीं मिली जमानत, इस मामले में हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

19/02/2021
Samantha's husband gave such a reaction on the upcoming series

अपकमिंग सीरीज पर सामंथा के पति ने दिया ऐसा रिएक्शन

20/05/2021
Green Chillies

मिर्च को इस तरह से करें स्टोर, लंबे समय तक रहेंगी फ्रेश

16/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version