• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शनिवार को ये काम करने से शनिदेव होंगे प्रसन्न, साढ़ेसाती और ढैय्या से भी मिलता है छुटकारा

Writer D by Writer D
12/08/2023
in धर्म, फैशन/शैली
0
Shani Jayanti

Shani Dev

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शनिवार का दिन शनि देव (Shani Dev) को समर्पित है। इस दिन न्याय के देवता शनि देव की विधि-विधान से पूजा की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि जिस व्यक्ति से शनिदेव प्रसन्न हो जाते हैं, तो उसके जीवन की सारी परेशानियां भी दूर हो जाती हैं और सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। जिस व्यक्ति के ऊपर शनिदेव की कृपा होती है, उसके जीवन के कई कष्ट शनि देव (Shani Dev) दूर करते हैं। शनि देव को कर्म फल दाता कहा जाता है। जो व्यक्ति अपने जीवन में अच्छे काम करते हैं उनके ऊपर शनि देव की हमेशा कृपा दृष्टि बनी रहती है।

लेकिन बुरे काम को करने वाले लोगों को शनिदेव दंड देते हैं। अगर शनिदेव (Shani Dev) किसी से नाराज हो गए हैं या जन्म राशि के आधार पर साढ़ेसाती या शनि की ढैया का प्रभाव हो तो ऐसे लोगों के जीवन में एक के बाद एक कई परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। ऐसे लोगों को खासकर शनिवार के दिन पूजा अवश्य करनी चाहिए। अगर आप शनिवार के दिन कुछ खास उपाय करते हैं, तो इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं और शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से भी छुटकारा मिलता है।

शनिवार को करें ये 5 उपाय

काले तिल का दान

शनिवार के दिन शनि देव (Shani Dev) को समर्पित है। अगर आप शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो इसके लिए शनिवार के दिन काले तिल का दान जरूर करें। ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति इस दिन काले तिल का दान करता है, उसके ऊपर शनिदेव की कृपा दृष्टि बनी रहती है। आप इस दिन गरीब या जरूरतमंदों को काले तिल का दान कर सकते हैं।

पीपल वृक्ष की पूजा

शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा जरूर करें और पीपल के पेड़ की परिक्रमा करने के बाद इसमें कच्चा सूत बांधे। इसके साथ ही आप पीपल के पत्तों की माला बनाकर शनिदेव को अर्पित करें। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और आपकी हर इच्छा को पूरा करते हैं।

शनिदेव का प्रभावशाली मंत्र

जब आप शनिवार के दिन पूजा कर रहे हो, तो उस दौरान शनि देव के प्रभावशाली मंत्र ‘ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः’ का जाप जरूर कीजिए। अगर आप ऐसा करते हैं, तो इससे शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव कम हो जाता है।

हनुमान जी की पूजा

ऐसा कहा जाता है कि जो लोग हनुमान जी की पूजा करते हैं उनको शनिदेव कभी परेशान नहीं करते हैं। इसलिए शनिवार के दिन शनि देव के साथ हनुमान जी की पूजा करने का विधान है। आप शनिवार के दिन शनि देव के साथ हनुमान जी की भी पूजा कर सकते हैं और हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं और सभी जीवन की संकटों से छुटकारा प्राप्त होता है।

नीलम रत्न की माला या अंगूठी पहन कर करें पूजा

अगर आप शनिवार के दिन शनि देवता की पूजा कर रहे हैं, तो उस दौरान आप नीलम रत्न की माला या अंगूठी पहन कर ही पूजा कीजिए। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। लेकिन आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि कोई भी रत्न बिना ज्योतिषी सलाह के धारण नहीं करना चाहिए।

Tags: shani dev effectshani dev ka jaapshani dev ke mantrashani dev ke totke
Previous Post

इन जातकों को करियर में मिलेगी तरक्की, जानें आपकी राशि में क्या कहती है

Next Post

घर के मंदिर से फौरन हटा दें ये चीजें, वरना छिन जाएगी सुख-शांति

Writer D

Writer D

Related Posts

chironji facebook
Main Slider

निखार के लिए ट्राई करें दादी मां का ब्यूटी सीक्रेट

22/08/2026
Aloe Vera
फैशन/शैली

बालों की सभी समस्याओं का रामबाण इलाज है ये जादुई ऑयल

22/08/2026
Budh Dev
Main Slider

बुध गोचर से चमकेगा इन 6 राशियों का भाग्य, करियर से कारोबार तक मिलेगा फायदा

22/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर राखी में कितनी गांठ लगाएं? जानें 3 गांठ का धार्मिक महत्व

22/08/2026
Home decoration
फैशन/शैली

घर को देना चाहते हैं फेस्टिव लुक, इन 5 टिप्स की मदद से सजाए अपना आशियाना

22/08/2026
Next Post
Temple

घर के मंदिर से फौरन हटा दें ये चीजें, वरना छिन जाएगी सुख-शांति

यह भी पढ़ें

Joyland

भारत में इस दिन रिलीज होगी पाकिस्तानी फिल्म जॉयलैंड

07/02/2023
Bloating Problem

पेट फूलने की समस्या से है परेशान, राहत दिलाएगी ये चीजें

17/04/2024
shamita shetty-rakesh

बाहों में बाहें डाले दिखे शमिता और राकेश बोपट, डिनर डेट पर पहुंचे रेस्टोरेंट

25/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version