• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Shimla Landslide: मलबे से अबतक 14 शव बरामद, तलाशी अभियान जारी

Writer D by Writer D
16/08/2023
in क्राइम, राष्ट्रीय, हिमाचल प्रदेश
0
Shimla Landslide

Shimla Landslide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शिमला। राजधानी शिमला के समर हिल इलाके में 14 अगस्त को हुए भारी भूस्खलन (Shimla Landslide) के बाद एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना, स्थानीय पुलिस और होम गार्ड द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है। एसडीएम शिमला (शहरी) भानु गुप्ता ने बताया कि 14 शव बरामद कर लिए गए हैं।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, हमने पुष्टि की है कि 21 शव हो सकते हैं जिनमें से हमने पिछले दो दिनों में 14 शव बरामद किए हैं। SDM शिमला ने कहा कि खोज अभियान जारी है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना, स्थानीय पुलिस और होम गार्ड अभियान में लगे हुए हैं। अगर हमें कुछ लोगों के जीवित होने की कोई सकारात्मक खबर मिलती है, तो हम उन्हें ठीक से बचा लेंगे।

समरहिल में एक ही परिवार के सात लोग भी लापता हैं। अपनों का अभी तक पता नहीं चलने से परिजन परेशान हैं। ये वो लोग हैं जो शिवमंदिर में थे। लेकिन इसके अलावा रास्ते से निकल रहे कितने लोग भूस्खलन (Shimla Landslide) की चपेट में आए उसकी जानकारी नहीं है। स्थानीय पार्षद ने यह जानकारी दी है। स्थानीय प्रशासन के अनुसार जब भूस्खलन हुआ तो मंदिर में पूजा का कार्य चल रहा था। अधिकतर लोग मलबे के साथ नीचे बह गए। इसको देखते हुए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व स्थानीय प्रशासन की एक टीम को नीचे नाले में भेजकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

भारी बारिश से शिवमंदिर ढहा, 50 श्रद्धालुओं के दबे होने की आशंका, 9 शव निकाले गए

वहीं, शिमला पुलिस ने अपील की है कि यदि शिवबाड़ी मंदिर हादसे के बाद शिमला व समरहिल के आसपास के क्षेत्र से यदि कोई व्यक्ति गुमशुदा है तो कि उसका नाम, पता, मोबाइल नंबर व संपूर्ण जानकारी साझा करें। इसके लिए पुलिस स्टेशन बालूगंज 01772830193, पुलिस कंट्रोल रूम शिमला 01772800100 व 112 पर सूचित करें।

दरअसल, सावन का सोमवार होने के कारण सुबह से ही समरहिल के शिवमंदिर में लोगों की आवाजाही शुरू हो गई थी। भारी बारिश के चलते सुबह करीब 7:15 बजे धमाके के साथ भारी मलबा पेड़ों समेत मंदिर पर जा गिरा। इससे यह मंदिर पूरी तरह से मलबे में दब गया। जो लोग मंदिर पहुंचे थे, उन्हें भागने तक का मौका नहीं मिला।

Tags: himachal pradesh newsNational newsShimla Landslide
Previous Post

अटल बिहारी वाजपेयी की 5वीं पुण्यतिथि के अवसर पर देश ने अर्पित की श्रद्धाजंलि

Next Post

चांद की चौखट पर पहुंचा Chandrayaan-3, कल अलग होगा प्रोपल्शन-लैंडर मॉड्यूल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नंदा-सुनंदा महोत्सव में शामिल हुए CM धामी, प्रदेश की सुख-शांति की कामना

22/09/2026
उत्तराखंड

सरकारी परिसंपत्तियों की मैपिंग और जियोफेंसिंग दो माह में करें पूरी: मुख्य सचिव

22/09/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड के 98 शहरों का होगा कायाकल्प, 2041-45 के विजन पर तैयार होंगी महायोजनाएं

22/09/2026
उत्तराखंड

अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री

22/09/2026
उत्तराखंड

मेरी बड़ी ताकत कांग्रेस के कार्यकर्ता: हरीश रावत

22/09/2026
Next Post
Chandrayaan-3

चांद की चौखट पर पहुंचा Chandrayaan-3, कल अलग होगा प्रोपल्शन-लैंडर मॉड्यूल

यह भी पढ़ें

इन SIM कार्ड पर आज बंद हो जाएगी इनकमिंग और आउटगोइंग कॉल, ये है बड़ी वजह

20/01/2022
Four arrested in cashier murder case

पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार

20/02/2023
noida international airport

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ‘लोगो’ को मंजूरी, लोगो में राज्य पक्षी ‘सारस’ का अक्स

17/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version