• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चांद की चौखट पर पहुंचा Chandrayaan-3, कल अलग होगा प्रोपल्शन-लैंडर मॉड्यूल

Writer D by Writer D
16/08/2023
in Main Slider, Tech/Gadgets
0
Chandrayaan-3

Chandrayaan-3 is only 163 km away from the moon

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। चांद के चारों तरफ अब Chandrayaan-3 के सारे ऑर्बिट मैन्यूवर पूरे हो चुके हैं। चंद्रयान-3 चंद्रमा की पांचवीं कक्षा में पहुंच गया है। यह 153 km x 163 km की ऑर्बिट है। अब चंद्रयान का कोई ऑर्बिट नहीं बदला जाएगा। 16 अगस्त की सुबह करीब 8।38 बजे चंद्रयान का इंजन एक मिनट के लिए ऑन किया गया था। जिसके बाद उसकी ऑर्बिट बदल दी गई। इससे पहले वह 150 km x 177 km की ऑर्बिट में था।

5 अगस्त को Chandrayaan-3 चांद की पहली ऑर्बिट में पहुंचा था। इसी दिन चंद्रयान ने चांद की पहली तस्वीरें जारी की थीं। उसके बाद अब तक इसकी चार बार ऑर्बिट बदली जा चुकी है। पहला ऑर्बिट 164 x 18074 KM का था। 6 अगस्त 2023 को ऑर्बिट घटाकर 170 x 4313 km किया गया। यानी चंद्रयान-3 को चंद्रमा की दूसरी कक्षा में डाला गया था।

इसके बाद 9 अगस्त को तीसरी बार ऑर्बिट बदली गई थी। तब यह चांद की सतह से 174 km x 1437 km की ऑर्बिट में घूम रहा था। चांद की ऑर्बिट में इसरो चंद्रयान-3 के इंजनों से रेट्रोफायरिंग करवा रहा है। यानी गति धीमी करने के लिए उलटी दिशा में यान को चला रहा है। इसके बाद 14 अगस्त को चंद्रयान-3 को 150 km x 177 km की ऑर्बिट में डाला गया था।

कल अलग हो जाएंगे प्रोपल्शन और लैंडर मॉड्यूल

17 अगस्त को Chandrayaan-3 के प्रोपल्शन और लैंडर मॉड्यूल अलग होंगे। इसी दिन दोनों मॉड्यूल चंद्रमा के चारों तरफ 100 km x 100 km की गोलाकार ऑर्बिट में होंगे। 18 अगस्त की दोपहर पौने चार बजे से चार बजे के बीच लैंडर मॉड्यूल की डीऑर्बिटिंग होगी। यानी उसकी कक्षा की ऊंचाई में कमी लाई जाएगी। 20 अगस्त को चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल की रात पौने दो बजे डीऑर्बिटिंग होगी।

चांद की चौथी कक्षा में पहुंचा Chandrayaan, इस दिन लैंडर चांद की सतह पर उतरेगा

23 अगस्त को लैंडर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंड करेगा। सबकुछ सही रहेगा तो पौने छह बजे के करीब लैंडर चांद की सतह पर उतरेगा। ISRO के बेंगलुरु में मौजूद सेंटर टेलिमेट्री, ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (ISTRAC) के मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स (MOX) से लगातार Chandrayaan-3 की सेहत पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल Chandrayaan-3 के सभी यंत्र सही तरीके से काम कर रहे हैं।

Tags: chandrayaan 3 newsChandrayaan-3Chandrayaan-3 landerChandrayaan-3 orbitChandrayaan-3 updatesISRO
Previous Post

Shimla Landslide: मलबे से अबतक 14 शव बरामद, तलाशी अभियान जारी

Next Post

जैकलीन फर्नांडीज को बड़ी राहत, अदालत से बिना परमिशन जा सकती हैं विदेश

Writer D

Writer D

Related Posts

SIT re-enters Ram Temple offering theft case
Main Slider

राम मंदिर चंदा चोरी: आज खुलेगा महा-घोटाले का पूरा राज, SIT दाखिल करेगी अंतिम रिपोर्ट

15/07/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

मुख्यमंत्री सेहत योजना से स्ट्रोक मरीजों का भी मुफ्त इलाज, 914 मरीजों को मिला नया जीवन

15/07/2026
Sharad Pawar
Main Slider

शरद पवार ने विपक्ष को दिया झटका, डिलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी NCP (SP)

15/07/2026
CM Yogi
Main Slider

हिंदू आस्था पर प्रहार करने वाले आज आस्था की बात कर रहे हैं: मुख्यमंत्री योगी

15/07/2026
Coconut Oil
Main Slider

फूलों सा निखार के लिए करें इन चीजों का सेवन

15/07/2026
Next Post
Jacqueline Fernandez

जैकलीन फर्नांडीज को बड़ी राहत, अदालत से बिना परमिशन जा सकती हैं विदेश

यह भी पढ़ें

cm yogi

मुस्लिमो के विकास में बाधक रही वोट बैंक बनने की तमन्ना : सीएम योगी

23/02/2022
Ayurveda

आयुर्वेद विभाग में सामने आया बड़ा फर्जीवाड़ा, पूर्व निदेशक सहित 12 शिक्षकों पर आरोप

05/05/2023
मनदीप सिंह

स्ट्राइकर मनदीप सिंह के बाद 5 अन्य हॉकी खिलाड़ी हुये बेंगलुरु के हॉस्पिटल में भर्ती

12/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version