• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार का 9 करोड़ से अधिक ग्राामीण आबादी को स्वच्छ पेयजल का तोहफा

Writer D by Writer D
16/08/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Jal Jeevan Mission

Jal Jeevan Mission

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर राज्य की नौ करोड़ ग्रामीण आबादी को शुद्ध पेयजल का अब तक का सबसे बड़ा तोहफा दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission) से 15 अगस्त को राज्य के 1,50,27,692 ग्रामीण परिवारों को स्वच्छ पेयजल मिलने लगा। स्वच्छ पेयजल की धार ग्रामीणों के घरों तक पहुंचने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। योजना से लाभान्वित होने वाले ग्रामीणों ने इस खुशी को गांव-गांव में मिलकर मनाया। इस उपलब्धि में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों-कर्मियों को योगी सरकार ने पुरस्कार देने का एलान किया है।

यूपी में प्रतिदिन दिए जा रहे 40 हजार से अधिक नल कनेक्शन (Tap Connection) 

उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission) की हर घर जल योजना से प्रतिदिन 40 हज़ार से अधिक नल कनेक्शन दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही यूपी एक दिन में देश में अन्य सभी राज्यों से सबसे अधिक नल कनेक्शन देने वाला राज्य बन गया है। बड़ी आबादी होने के बावजूद यूपी संख्या के मामले में सर्वाधिक नल कनेक्शन देने वाला दूसरा राज्य भी है।

बिहार को छोड़कर बाकी सभी राज्य उत्तर प्रदेश से पीछे हैं। कम समय में लक्ष्य पूर्ति की ओर तेजी से बढ़ते यूपी में जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission) का काम रफ्तार से किया जा रहा है। ग्रामीणों को नल से स्वच्छ जल देने के साथ ही योजना से 1,09,516 से अधिक स्कूलों और 1,54,440 आंगनबाड़ी केन्द्रों को भी नल कनेक्शनों से जोड़ा जा चुका है।

रोजगार की दिशा में योजना के बढ़ते कदम

हर घर को जल पहुंचाने के साथ यह योजना युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में भी तेजी से बढ़ रही है। योजना के तहत गांव-गांव में 1,16,366 युवाओं को प्लंबिंग, 1,16,366 इलेक्ट्रीशियन, 1,16,366 मोटर मैकेनिक, 1,16,366 फिटर, 1,74,549 राजमिस्त्री, 1,16,366 पम्प ऑपरेटर्स का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

देश ही नहीं दुनिया भर में होगी उत्तर प्रदेश फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट की पहचानः सीएम योगी

तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवा अपने गांव में पानी सप्लाई में आने वाली समस्याओं को दूर करेंगे। महिलाओं को स्वाबलंबी बनाने की दिशा में योजना से 4 लाख 80 हज़ार से अधिक महिलाओं को पानी जांच का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। यह महिलाएं गांव-गांव जाकर पानी की जांच कर रही हैं।

Tags: har ghar nal yojnaJal Jeevan MissionLucknow NewsYogi News
Previous Post

देश ही नहीं दुनिया भर में होगी उत्तर प्रदेश फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट की पहचानः सीएम योगी

Next Post

बागेश्वर की चिंता के लिए हमेशा चंदन राम संघर्षरत रहे: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा निवेश, युवाओं एवं महिला उद्यमियों का बढ़ा रुझान : केशव प्रसाद मौर्य

29/08/2026
Next Post
CM Dhami

बागेश्वर की चिंता के लिए हमेशा चंदन राम संघर्षरत रहे: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

हॉस्पिटल में फर्श पर दिखे ‘आदमकद’ पैरों के निशान, महिला ने किया ‘आत्मा’ का दावा

22/10/2021
IED Blast

चंदन यात्रा के दौरान पटाखा फटने से आठ लोग घायल

13/05/2023
Bloody Clash

आश्रम में हमलावरों का खूनी तांडव, नौ लोग घायल

07/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version