• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पोस्ट ऑफिस इस स्कीम में एक बार करें निवेश, हर महीने आमदनी

Writer D by Writer D
21/08/2023
in Business, Main Slider
0
Post Office

Post Office

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पोस्ट ऑफिस (Post Office) कई तरह की सेविंग स्कीम (Saving Schemes) चलाता है. इसकी कई स्कीमें लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं. आमतौर पर पोस्ट ऑफिस निवेश को सुरक्षित माना जाता है. इसलिए इसकी स्कीमों में लाखों लोगों ने निवेश कर रखा है. पोस्ट ऑफिस की स्कीम में निवेश कर आप बेहतरीन रिटर्न भी हासिल कर सकते हैं. पोस्ट ऑफिस की एक पॉपुलर स्कीम है मंथली इनकम स्कीम (Monthly Income Scheme). इसे MIS भी कहा जाता है.

1000 रुपये से कर सकते हैं शुरुआत

पोस्ट ऑफिस (Post Office) की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी को देखें तो इस स्कीम में निवेश की राशि पर 7.4 फीसदी की दर से इंटरेस्ट मिलता है. MIS में आपको अकाउंट खुलवाने की तारीख से एक महीना पूरा होने पर ब्याज का फायदा मिलने लगता है. यानी आपको इंटरेस्ट का भुगतान मंथली आधार पर किया जाता है. एमआईएस स्कीम में महज 1,000 रुपये से खाता खुलवाया जा सकता है. इसमें अकाउंट दो तरीके से (सिंगल और ज्वाइंट) खुलवाने की सुविधा दी गई है.

कितना कर सकते हैं निवेश?

लिमिट की बात करें तो सिंगल अकाउंट खुलवाने के बाद आप मैक्सिमम 9 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं, जबकि ज्वाइंट अकाउंट ओपन कराने पर अधिकतम 15 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं. ज्वाइंट अकाउंट तीन लोग मिलकर खुलवा सकते हैं.  मंथली इनकम स्कीम के तहत निवेश करने के लिए पोस्ट ऑफिस में बचत खाता होना जरूरी है. कोई भी 18 साल या उससे अधिक उम्र का व्यक्ति इस स्कीम में निवेश कर सकता है.

मैच्योरिटी से पहले

अगर स्कीम के मैच्योर होने से पहले ही आप अपना अकाउंट बंद करवाना चाहते हैं, तो ये काम आप निवेश की तारीख से एक साल पूरा होने के बाद ही कर पाएंगे. अगर खाता खोलने की तारीख से एक वर्ष के बाद और 3 वर्ष से पहले अकाउंट बंद कर देते हैं, तो निवेश की राशि से 2 फीसदी के बराबर कटौती की जाएगी और शेष राशि का भुगतान किया जाएगा. अगर खाता खोलने की तारीख से 3 वर्ष के बाद और 5 वर्ष से पहले बंद किया जाता है, तो मूलधन से 1 फीसदी के बराबर कटौती की जाएगी और शेष राशि का भुगतान किया जाएगा.

मैच्योरिटी के बाद

संबंधित डाकघर में पासबुक के साथ निर्धारित आवेदन पत्र जमा करके खाता खोलने की तारीख से 5 वर्ष की समाप्ति पर अकाउंट को क्लोज करवाया जा सकता है. अगर मैच्योरिटी से पहले ही निवेशक की मृत्यु हो जाती है, तो अकाउंट को बंद करवाया जा सकता है. राशि नॉमिनी या कानूनी उत्तराधिकारियों को वापस कर दी जाएगी. ब्याज का भुगतान स्कीम के क्लोज होने के पिछले महीने तक किया जाएगा.

Tags: investment in post officeMIS schememonthly saving schemesPost Office Investment
Previous Post

नेहा शर्मा की बड़ी पहल, रिटायर सरकारी कार्मिकों को अब नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर

Next Post

छोटी सी कालकोठरी, कीट-पतंग, बाथरूम में भी कैमरा…जेल में ऐसे रह रहे हैं इमरान खान

Writer D

Writer D

Related Posts

Sunscreen
Main Slider

सही सनस्क्रीन का चुनाव कैसे करें, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

21/10/2026
Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Next Post
Imran Khan

छोटी सी कालकोठरी, कीट-पतंग, बाथरूम में भी कैमरा...जेल में ऐसे रह रहे हैं इमरान खान

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी का गुरुमंत्र PM Modi's Gurmantra

सिविल सर्विसेज प्रोबेशनर्स को पीएम मोदी का गुरुमंत्र, जनता को बताया सरकार की असली ड्राइविंग फोर्स

31/10/2020

स्वास्थ्य क्षेत्र की जल्द ही बदलेगी दिशा, थिंक टैंक कर रहा है विचार

26/10/2020
Ambi Bisht

मुलायम सिंह की समधन का हुआ तबादला, 25 साल से तक लखनऊ रही तैनात

03/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version