• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार ने दिए डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने के निर्देश

Writer D by Writer D
03/09/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Digital crop survey

Digital crop survey

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश में डिजिटल क्रॉप सर्वे (Digital Crop Survey) को लेकर योगी सरकार (Yogi Government) ने जिलों को और तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। जिन 21 जिलों में सर्वे का कार्य पूर्ण हो चुका है, वहां डीएम की अगुवाई में सभी गांवों में क्रॉप सर्वे को समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं सर्वे के काम में तेजी लाने के लिए सर्वेयर की संख्या बढ़ाने को भी कहा गया है। यह भी निर्धारित किया गया है कि प्रति सर्वेयर माह में 1500 प्लॉट्स और 45 दिन में 2250 प्लॉट्स का सर्वे सुनिश्चित किया जाए। साथी ही, 54 जिलों के 10 राजस्व ग्रामों में आगामी 15 दिनों में सर्वे पूरा करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में डिजिटल क्रॉप सर्वे (Digital Crop Survey)प्रगति पर है। इसके लिए स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट (एसपीएमयू) की स्थापना की गई है, जबकि 10 सेक्टर्स में हेल्प डेस्क भी संचालित की जा रही है। सर्वेयर्स को इंटरनेट कनेक्टिविटी और पावर पैक से जोड़ा गया है।

मिर्जापुर में सर्वाधिक प्लॉट्स का हुआ सर्वे

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र के समक्ष कृषि विभाग के प्रस्तुतिकरण में बताया गया है कि 21 जिलों में डिजिटल क्रॉप सर्वे पूर्ण कर लिया गया है, जबकि 54 जिलों में यह प्रगति पर है। इसमें मिर्जापुर में सर्वाधिक 2607 प्लॉट्स में डिजिटल क्रॉप सर्वे कर लिया गया है। इसके बाद प्रतापगढ़ (2543), सुल्तानपुर (2370), जालौन (2047), झांसी (2027), फर्रूखाबाद (1486), फिरोजाबाद (1183), गाजीपुर (1147), देवरिया (1136) और ललितपुर (1124) शामिल है। मिर्जापुर में सर्वाधिक 17 राजस्व ग्रामों में डिजिटल क्रॉप सर्वे किया जा चुका है।

सटीक रिपोर्टिंग से कृषि सेक्टर की बढ़ेगी जीडीपी

डिजिटल क्राप सर्वे (Digital Crop Survey) की समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि सर्वे कार्य की सही रिपोर्टिंग राजस्व कर्मियों के काम को आसान और बेहतर बनाने के लिए डिजिटल टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर ई-सर्वे कराया जा रहा है। उन्होंने ई-पड़ताल का नाम ई-खसरा (ई-पड़ताल) रखने के निर्देश दिए हैं।  उन्होंने कहा कि ई-पड़ताल के तमाम फायदे हैं। प्राप्त आंकड़ों का उपयोग प्लानिंग टूल के रूप में किया जाएगा। इससे न केवल फसल के सटीक आंकड़े प्राप्त होंगे और रियल टाइम होंगे, बल्कि किस फसल का उत्पादन कम है या अधिक होगा, इसकी जानकारी पहले से होने से कार्यवाही की जा सकेगी।

एक साल में उत्पादन शुरू कर सकता है यीडा टॉय पार्क

सटीक रिपोर्टिंग से जनपद के कृषि सेक्टर की जीडीपी भी बढ़ेगी। बैठक में बताया गया कि सभी 75 जनपदों (21 जनपदों में पूर्ण रूप से तथा 54 जनपदों के 10 राजस्व ग्राम) में खरीफ फसल के डिजिटल क्राप सर्वे का कार्य शुरू हो गया है। 534 राजस्व ग्रामों में सर्वे का कार्य चल रहा है। 75 राजस्व ग्रामों का सर्वे का कार्य पूर्ण भी हो चुका है। सर्वे में कहीं कोई बड़ी (मेजर) समस्या नहीं है, छोटी मोटी समस्याओं का हेल्प डेस्क द्वारा समाधान कराया जा रहा है। एप के माध्यम से बहुत आसानी से डाटा कलेक्शन हो रहा है।

Tags: agriculture newsDigital crop surveyYogi News
Previous Post

एक साल में उत्पादन शुरू कर सकता है यीडा टॉय पार्क

Next Post

‘जवान’ बनकर सिनेमाघरों में छा जाएंगे, पहले दिन के लिए बिक गए इतने टिकट

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

पीएम मोदी के जन्मदिन पर यूपी में सेवा का महाअभियान, 354 शिविरों में 8,323 लोगों ने किया रक्तदान

18/09/2026
Main Slider

निवेश से निर्यात तक, एक मंच पर दिखेगा उत्तर प्रदेश का औद्योगिक सामर्थ्य

18/09/2026
Neeb Karori Baba
Main Slider

‘हनुमान अंश’ वाले बाबा का क्रेज बढ़ा, UPSTDC ने शुरू किया 3 दिवसीय टूर

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय पोषण माह: योगी सरकार के प्रयासों से यूपी के नौनिहालों की बढ़ रही कद-काठी

18/09/2026
Main Slider

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट

18/09/2026
Next Post
Jawan

'जवान' बनकर सिनेमाघरों में छा जाएंगे, पहले दिन के लिए बिक गए इतने टिकट

यह भी पढ़ें

Gadar 2

Gadar 2 ने स्वतंत्रता दिवस पर रचा इतिहास, 200 करोड़ के क्लब में शामिल

16/08/2023
accused arrested

आक्सीजन गैस सिलेंडरों की तस्करी करने वाले दो लोगों को STF ने दबोचा

19/05/2021
Suicide

विवाहिता ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

26/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version