• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘जवान’ रचेगा इतिहास, रिलीज से पहले ही कमा लिए इतने करोड़

Writer D by Writer D
06/09/2023
in Main Slider, मनोरंजन
0
Jawan

Jawan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘Jawan’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रचने जा रहे हैं। एटली कुमार के डायरेक्शन में बनी फिल्म जवान को भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में जमकर प्यार मिल रहा है। किंग खान के फैंस ‘जवान’ की धड़ा-धड़ ऑनलाइन टिकट बुक करा रहे हैं। जवान जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है उसे देखकर लग रहा है कि ये फिल्म कमाई के सारे रिकॉर्ड ब्रेक कर सकती है। रिलीज से पहले ही शाहरुख खान की जवान ने 40 करोड़ की कमाई कर ली है।

7 सितंबर को ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही शाहरुख खान की फिल्म जवान ने एडवांस बुकिंग से ही दुनियाभर में 40 करोड़ कमा लिए हैं। भारत में 5 सितंबर की रात तक करीब 910K टिकट बिक चुके हैं यानि इससे जवान ने 25 करोड़ की कमाई कर ली है। हिंदी में 815K टिकट के साथ करीब 23.75 करोड़ की कमाई करते हुए ‘Jawan’ प्री-सेल्स में सबसे आगे है। वहीं तमिल में जवान के 88 लाख के टिकट और तेलुगु में 46 लाख के टिकट बिक चुके हैं।

धड़ाधड़ बिक रहे हैं Jawan के टिकट

भारत में PVR, INOX और Cinepolis में ‘जवान’ के 340K से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। जिसमें सिर्फ PVR और INOX ने 280K टिकट बेचे हैं, जबकि सिनेपोलिस ने 60K टिकट बेचे हैं। इस आकड़े को देखते हुए जवान ने आमिर खान की ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ की पहले दिन की बुकिंग 346K को पीछे छोड़ दिया है। शाहरुख खान की ‘जवान’ बॉलीवुड में बंपर शुरुआत करने वाली और अब तक की सबसे ज्यादा प्री-बुकिंग करने वाली फिल्म बनने जा रही है।

रिलीज से पहले ही Jawan ने कमा लिए 40 करोड़

प्री-बुकिंग के बीच सिर्फ अमेरिका में ही ‘Jawan’ के अभी तक 13 करोड़ के ज्यादा के टिकट बिक चुके हैं। Jawan को अमेरिका और यूके में काफी प्यार मिल रहा है। माना जा रहा है कि दुनिया भर में जवान करीब 60 करोड़ से ज्यादा की एडवांस बुकिंग कर सकती है।

विशेष संसद सत्र के एजेंडा का खुलासा करे सरकार: I.N.D.I.A

वहीं Jawan के कलेक्शन को लेकर भी कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं माना जा रहा है कि ‘जवान’ पहले ही दिन पठान के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 125 करोड़ से ज्यादा कमाई कर सकती है।

Tags: jawanJawan box collectionJawan collectionJawan movie
Previous Post

विशेष संसद सत्र के एजेंडा का खुलासा करे सरकार: I.N.D.I.A

Next Post

फुकरे 3 का ट्रेलर रिलीज, ये जोड़ी आ रही सबको हंसाने

Writer D

Writer D

Related Posts

Khan Global Classes sealed after Lucknow fire
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई, खान ग्लोबल क्लासेस सील

23/06/2026
UP Police SI Exam
Main Slider

यूपी पुलिस भर्ती का अगला चरण शुरू, PET के लिए एडमिट कार्ड जारी

23/06/2026
Mussoorie Municipality Office
Main Slider

उत्तराखंड में हड़कंप, मसूरी नगर पालिका और CM आवास को बम से उड़ाने की धमकी

23/06/2026
Cocktail 2
मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर ‘कॉकटेल 2’ की दहाड़, 50 करोड़ के क्लब में एंट्री

23/06/2026
Bulldozers to be used on Lucknow fire tragedy building
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड: 15 मौतों के बाद जागा LDA, अब ध्वस्त होगी मौत की इमारत

23/06/2026
Next Post
Fukrey 3

फुकरे 3 का ट्रेलर रिलीज, ये जोड़ी आ रही सबको हंसाने

यह भी पढ़ें

Mokshada Ekadashi

इस दिन पड़ रही है षटतिला एकादशी और जया एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त

24/01/2024
Nora told who her crush is, fans gave such a reaction

नोरा ने बताया कौन है उनका क्रश, फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

16/04/2021
cm yogi

सबका साथ और सैफई खानदान का विकास ही सपा का नारा : सीएम योगी

18/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version