• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देवताओं का मिलेगा आशीर्वाद, चढाएं उन्हें उनकी पसंद के फूल

Writer D by Writer D
06/09/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
God

God

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिन्दू धर्म में हर दिन किसी ना किसी देवी-देवता (Gods) को समर्पित होता हैं और उसी अनुरूप उनकी पूजा की जाती हैं। देवताओं का आशीर्वाद पाने के लिए पूजा के दौरान उन सभी चीजों को शामिल किया जाता है जो देवी-देवताओं को पसंद हो। ऐसे में पूजा के दौरान फूलों को भी शामिल करने का विधान हैं। फूल प्रकृति की सबसे सुंदर देन है जिसका उपयोग देवी-देवता के पूजा के लिए करना उत्तम बताया गया है। देवी-देवताओं (Gods)  की पूजा के दौरान उनके प्रिय फूलों का उपयोग करना चाहिए जिससे प्रसन्न होकर वे अपने भक्तों की इच्छाओं को पूर्ण करते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन-किन देवी-देवताओं (Gods)  को कौन-कौनसे फूल चढ़ाने चाहिए। आइये जानते हैं इनके बारे में…

भगवान श्री गणेश

किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत में हमेशा सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा सबसे पहले की जाती है। भगवान गणेश को मोदक के लड्डू के साथ गेंदे का फूल जरूर अर्पित करना चाहिए। गेंदे का फूल भगवान गणेश को बहुत प्रिय है। भगवान गणेश को गेंदे का फूल चढ़ाने से विशेष कृपा मिलती है।

भगवान सूर्यनारायण

भगवान सूर्य को कुटज का पुष्प अति प्रिय है। इसके अतिरिक्त कनेर, कमल, चंपा, पलाश अशोक के पुष्पों से भी इनकी पूजा की जा सकती है।

भगवान विष्णु

इन्हें कमल, मौलसिरी, जूही, कदम्ब, केवड़ा, चमेली, अशोक, मालती, वासंती, चंपा, वैजयंती के पुष्प विशेष प्रिय हैं। विष्णु भगवान तुलसी दल चढ़ाने से अति शीघ्र प्रसन्न होते है। कार्तिक मास में भगवान नारायण केतकी के फूलों से पूजा करने से विशेष रूप से प्रसन्न होते है।

भगवान श्री कृष्ण

महाभारत काल में उल्लेख किया गया है कि कुमुद के पुष्प, पलाश, मालती और वैजंती माला भगवान श्री कृष्ण को अर्पित करने से वह खुश होते हैं। युधिष्ठिर से भी भगवान श्री कृष्ण ने इन्हीं पुष्पों को अर्पित करने के लिए कहा था।

मां सरस्वती

ज्ञान की देवी मां सरस्वती को सफेद और पीले रंग अति प्रिय हैं, इसलिए आप सफेद गुलाब का फूल भी चढ़ा सकते हैं। कनेर और पीले गेंदे का पुष्प भी मां सरस्वती को अर्पित कर सकते हैं।

भगवान शिव

धार्मिक मान्यता है कि भगवान शिव को धतूरा, बेलपत्र, शमी के फूल अर्पित करना शुभ होता है क्योंकि भगवान शिव को ये फूल काफी प्रिय हैं। हर सोमवार को इन फूलों को भोलेनाथ को अर्पित करना चाहिए। इन फूलों को चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।

मां दुर्गा

मां दुर्गा की पूजा आराधना करते समय गुलाब का फूल जरूर अर्पित करना चाहिए। साथ ही देवी दुर्गा को बेला और गुड़हल के फूल भी पसंद है। गुलाब के फूलों के साथ बेला और गुड़हल के फूल चढ़ाने से हर मनोकामना पूर्ण होती है।

महाकाली

मां महाकाली को गुड़हल का फूल अति प्रिय है। मान्यता के मुताबिक 108 लाल गुड़हल के फूल अगर माता को अर्पित किया जाता है तो समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

शनि देव

कहते हैं अगर शनि खुश है तो आपकी जीवनशैली भी खुशहाल ही रहेगी। इसलिए भगवान शनि को प्रसन्न करने के लिए लाजवंती का पुष्प अर्पित करना चाहिए या उन्हें गहरे रंग का पुष्प अर्पित करें, जिससे कि आपकी सारी बाधा और कष्ट दूर हो सके।

हनुमान जी

हनुमान जी को लाल रंग का फूल चढ़ाने से घर में सुख शांति बनी रहती है। आप लाल रंग का गुलाब का फूल भी चढ़ा सकते हैं।

Tags: AstrologyAstrology tips
Previous Post

बहुत तेजी से बढ़ेंगे बाल, रोज लगाएं इसका दूध

Next Post

फेशियल के बाद भूल कर भी ना करें ये काम, वरना स्किन हो जाएगी खराब

Writer D

Writer D

Related Posts

Attempted self-immolation outside Lok Bhawan
Main Slider

लोकभवन के बाहर दो लोगों ने किया आत्मदाह की कोशिश, सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर रोका

24/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : CM योगी

24/07/2026
Ekadashi
Main Slider

देवशयनी एकादशी पर करें इन मंत्रों का जाप, बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा

24/07/2026
Budh Dev
Main Slider

बुध उदय से चमकेगी किस्मत या बढ़ेंगी मुश्किलें? जानिए आपकी राशि पर क्या होगा असर

24/07/2026
Hariyali Teej
Main Slider

हरियाली तीज पर इस विधि से करें पूजा, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद

24/07/2026
Next Post
Facial

फेशियल के बाद भूल कर भी ना करें ये काम, वरना स्किन हो जाएगी खराब

यह भी पढ़ें

sushmita sen

ललित मोदी के साथ रिलेशनशिप पर सुष्मिता सेन ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

15/07/2022
fine imposed

पीठासीन अधिकारी पर लगा एक हजार का जुर्माना, जाने पूरा मामला

29/04/2021
Transfer

11 जेल अधीक्षकों और वरिष्ठ जेल अधीक्षकों का तबादला

28/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version