• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रेलवे कॉलोनी में मकान ढहा, 3 बच्चों समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत

Writer D by Writer D
16/09/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
House Collapse

House Collapse

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में बड़ा हादसा हुआ है। आलमबाग के आनंद नगर इलाके में एक पुराना मकान गिर (House Collapse) गया जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सभी मृतक एक ही परिवार के हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक आनंद नगर के फतेहअली चौराहे के किनारे वर्षों पुरानी रेलवे कॉलोनी में यह मकान ढह (House Collapse) गया जिसमें कई लोगों को जान गंवानी पड़ी।

इस हादसे में 3 बच्चों, एक महिला और एक पुरुष की मौत हुई है। मृतकों के नाम सतीश चंद्र (उम्र-40 साल) सरोजनी देवी (उम्र- 35 साल), हर्षित (उम्र-13 साल), हर्षिता (उम्र-10 साल) और अंश (उम्र-5 साल) हैं।

देखते देखते तबाह हो गया परिवार

जिस मकान की छत गिरी उस वक्त मकान में पांच लोग थे, जिनकी मौत मलबे में दबने से हुई है। सतीश चंद्र के पिता रामचंद्र पहले रेलवे में थे जिनकी मृत्यु के बाद मां का भी निधन हो गया और  सतीश चंद्र को अनुकंपा पर नौकरी मिलने की उम्मीद थी। सतीश अपने परिवार के साथ यहां रहते थे जबकि सतीश के भाई अमित भी रेलवे में है।

लखनऊ में मकान गिरने से पांच लोगों की मौत

हादसे पर डिप्टी सीएम ने जताया दुःख, त्वरित राहत कार्य के दिए निर्देश

हादसे पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने गहरा दुःख जताते हुए त्वरित राहत कार्य के निर्देश दिए हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने घटना का संज्ञान लेते हुए तुरंत ही स्थानीय अधिकारियों से वार्ता कर राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि रेलवे का यह मकान काफी पुराना था। अन्य कोई व्यक्ति इसमें फंसा ना हो। इस कारण मलबे को तुरंत हटाया जा रहा है। डिप्टी सीएम ने आश्वासन दिया है कि पीड़ित परिवार के शेष परिजनों को सरकार की ओर से हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी।

Tags: alambagh newshouse collapseLucknow Newsup news
Previous Post

शनिवार को करें ये उपाय, प्रसन्न होकर शनिदेव की बरसाएंगे कृपा

Next Post

आम्रपाली सोसाइटी लिफ्ट हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुईं 8, कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ केस दर्ज

Writer D

Writer D

Related Posts

Chaitra Navratri
Main Slider

Chaitra Navratri: ऐसे लोगों को नहीं करना चाहिए उपवास, जानें पूजा के नियम

22/03/2026
Shardiya Navratri
Main Slider

चैत्र नवरात्र में राशि के अनुसार करें इन मंत्रों का जप, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

22/03/2026
Termites
Main Slider

दीमक से पाना चाहते है छुटकारा, तो घर में आज ही लगाएं ये पौधा

22/03/2026
Winter
फैशन/शैली

गर्मियों में इस तरह करें अपनी स्किन की देखभाल

22/03/2026
Dairy Business
उत्तर प्रदेश

मिल्क प्रोक्योरमेंट से आत्मनिर्भर बनीं प्रदेश की साढ़े तीन लाख महिलाएं

21/03/2026
Next Post
Lifts

आम्रपाली सोसाइटी लिफ्ट हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुईं 8, कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ केस दर्ज

यह भी पढ़ें

Monsoon

यूपी को मिलेगी उमस और गर्मी से राहत, आज से झामझम बारिश का अनुमान

01/07/2021
महिला आईपीएल का आयोजन

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली बोले- आईपीएल के अलावा महिला आईपीएल का होगा आयोजन

02/08/2020
cm yogi

कोरोना का संकट अभी टला नहीं है, सावधानी बरती जाए : योगी

23/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version