• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जनप्रतिनिधि नागरिकों को बिजली बिल का भुगतान करने के लिए करें जागरूक: एके शर्मा

Writer D by Writer D
16/09/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, सिद्धार्थनगर
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा सिद्धार्थनगर जनपद के प्रभारी मंत्री  ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने आज सिद्धार्थनगर जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों एवम् जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर सांसद डुमरियागंज  जगदम्बिका पाल,  विधायक बांसी  जय प्रताप सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी  जयेन्द्र कुमार भी उपस्थिति थे।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर विकास मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने उपस्थित सभी नगर पालिका परिषदों एवम् नंगर पंचायतो के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया कि नाले व नालियेां की साफ-सफाई चाक चौबंद रखे, जिससे कही पर भी जल जमाव की समस्या न हो। साथ ही संचारी रोग, मच्छर जनित बीमारियो मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए नगर क्षेत्र में एन्टी लार्वा का छिड़़काव, फागिंग कराये।

मंत्री जी (AK Sharma) ने अधीक्षण अभियन्ता विद्युत को निर्देश दिया कि आरडीएसएस योजना, बिजनस प्लान तथा नगरीय क्षेत्र में कराए जा रहे विद्युत कार्यो के बारे में जनप्रतिनिधिगणों को सूचना उपलब्ध करायें तथा विद्युत व्यवस्था के सुधार हेतु जनप्रतिनिधियों के प्राप्त प्रस्तावों पर कार्यवाही करें। समय-समय पर जनप्रतिनिधियों से सम्पर्क स्थापित कर जनता की समस्याओं का निस्तारण करायें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये।

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी/कर्मचारी जनप्रतिनिधियों व जनता का फोन रिसीव करें। मंत्री जी ने विद्युत व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण एवम् निर्बाध आपूर्ति के लिए ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि, जर्जर तार व पोल को बदलने के कार्य में तेजी लाकर पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही उपभोक्ताओं को निर्धारित शेड्यूल के अनुरूप बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें।

मंत्री जी (AK Sharma)  ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से पशुओं में फैल रहे लंपी रोग की रोकथाम के बारे में जानकारी प्राप्त की। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में लंपी वायरस का कोई केस नहीं है। संभावित लक्षण वाले पशुओं को चिन्हित कर सैम्पलिंग कराया जा रहा है और उस क्षेत्र के 02 किमी0 रेडियस के सभी पशुओं का टीकाकरण कराया जा रहा है। सभी गोशालाओं में टीकाकरण करा दिया गया है। जनपद में लंपी वायरस के रोकथाम व संभावित लक्षण वाले पशुओं को चिन्हित करने के लिए 26 टीमें गठित की गयी है।

मंत्री जी (AK Sharma) ने आयुष्मान भवः कार्यक्रम के अन्तर्गत आयुष्मान मेले के बारे में जानकारी प्राप्त किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्रभारी मंत्री जी को अवगत कराया कि कल 12 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा 236 हेल्थ वेलनेस सेंटर पर आयुष्मान मेला आयोजित किया जायेगा। जिसमें मेडिकल कालेज के प्रशिक्षित डाक्टर्स लोगों का हेल्थ चेकअप करेंगे।

मंत्री जी (AK Sharma) द्वारा कृषि के बारे में जानकारी प्राप्त करने पर जिला कृषि अधिकारी ने अवगत कराया कि समय-समय पर बरसात होने के कारण फसल ठीक है। काला नमक धान की रोपाई में प्रगति हुआ है। जनपद में खाद की पर्याप्त उपलब्धता है।

जनपद के प्रभारी मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) द्वारा शिक्षा, जल निगम, पर्यटन, पेंशन, सिंचाई, राजस्व आदि विभागों के कार्यों की समीक्षा की गयी। मंत्री जी ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जन शिकायतों को सुनने के लिए समय निर्धारित करे। प्रतिदिन सुबह 10-12 बजे तक अपने कार्यालय में जनता की समस्याओं को सुनकर उसका निस्तारण कराये। आईजीआरएस पर प्राप्त होने वाली शिकायतो का समयबद्ध निस्तारण कराये।

मंत्री जी (AK Sharma) ने जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि आप लोग लोगो को जागरूक करे, जिससे विद्युत बिल का भुगतान अधिक से अधिक हो सके।

मधवापुर गांव के आंगन की मिट्टी एवं अक्षत दिल्ली में चन्दन बनकर खुशबू फैलायेगी: एके शर्मा

बैठक में डुमरियागंज के सांसद जगदम्बिका पाल ने प्रभारी मंत्री से अनुरोध किया कि गैर बासमती चावल के निर्यात पर रोक लगा दी गयी है, जिससे ओडीओपी में चयनित जनपद का काला नमक चावल भी प्रभावित होगा, जिसको खुलवाने का प्रयास करें, जिससें जनपद के किसानों को काला नमक चावल का अच्छा मूल्य प्राप्त हो और जिससे उनकी आय दोगुनी हो सके।

मुख्य विकास अधिकारी  जयेन्द्र कुमार ने प्रभारी मंत्री जी को विश्वास दिलाते हुए कहा कि आप द्वारा दिये गये निर्देशो का विभागीय अधिकारीयो द्वारा शत-प्रतिशत पालन कराया जायेगा।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 वी0 के0 अग्रवाल, प्राचार्य मेडिकल कालेज डॉ0 ए0के0 झा,पी0 डी0 नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी, उप कृषि निदेशक अरविन्द कुमार विश्वकर्मा, जिला कृषि अधिकारी, अधीक्षण अभियन्ता विद्युत, डी0सी0 मनरेगा रविशंकर पाण्डेय, समस्त अधि0 अभि0 विद्युत, समस्त अधिशासी अधिकारी तथा जनपद स्तरीय अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: ak sharmaSiddharthnagarup news
Previous Post

अंकिता भण्डारी के नाम पर रखा जायेगा राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट) का नाम: CM धामी

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने श्रमिकों के बच्चों को दिया तोहफा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

25/10/2026
उत्तर प्रदेश

आत्मनिर्भरता, नवाचार तथा विकास के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा भारत: मुख्यमंत्री

25/10/2026
Main Slider

वाराणसी में पीएम का मेगा कार्यक्रम, ‘विंग्स ओवर गंगा’ में दिखेगा एयरफोर्स का शौर्य

25/10/2026
Main Slider

करवा चौथ 2026: कब निकलेगा चांद, क्या है पूजा मुहूर्त?

25/10/2026
Karwa Chauth
Main Slider

करवा चौथ की पूजा में करवे का खास महत्व, जानें मिट्टी के बर्तन से जुड़ी परंपरा

25/10/2026
Next Post
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने श्रमिकों के बच्चों को दिया तोहफा

यह भी पढ़ें

योगी सरकार का ऑपरेशन माफिया Yogi government's operation mafia

जहरीली शराब के कारोबारियों की संपत्ति नीलामी कर पीड़ितों में बांटे : सीएम योगी

21/11/2020

सुल्तानपुर मेरा घर-परिवार, अब हर महीने आउंगी : मेनका गांधी

10/08/2020
Mission Shakti

ई-प्रासीक्यूशन पोर्टल पर हुई प्रगति की जानकारी अनिवार्य रूप से नियमित अपलोड करने के निर्देश

27/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version