• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के मन में भरा नया आत्मविश्वास : सीएम योगी

Writer D by Writer D
17/09/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में देश के 140 करोड़ जनमानस के मन में जहां एक नया आत्मविश्वास भरा है, वहीं वैश्विक मंच पर भी भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। भारत के नागरिकों के प्रति भी एक सम्मान का भाव दुनिया के अंदर देखने को मिला है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हजरतगंज के जीपीओ पर उनके जीवन पर आधारित प्रदर्शनी के अवलोकन पर कही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73 वें जन्मदिन पर प्रदेश सरकार और प्रदेशवासियों की ओर उन्हे जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उत्तम और दीर्घ जीवन की कामना की।

हमारा सौभाग्य कि पीएम संसद में करते हैं देश का प्रतिनिधित्व

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि देश की संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं, यह हम सबका सौभाग्य है। पिछले साढ़े नौ वर्ष में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 140 करोड़ की देश की आबादी ने एक नए भारत को उभरते और आगे बढ़ते हुए देखा है। वहीं दुनिया ने भी एक नए भारत का दर्शन किया है।

आजादी के बाद पहली बार बिना भेदभाव के शासन की योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक तबके तक पहुंचना, अपनी अभिनव योजनाओं के माध्यम से गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाएं और युवाओं के लिए जो कार्यक्रम पिछले साढ़े नौ वर्ष में प्रारंभ हुए हैं, इन्होंने देश के करोड़ों लोगों के जीवन में व्यापक परिवर्तन करने का कार्य किया है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने गिनाई पीएम मोदी की उपलब्धियां

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार किसान के साथ कृषि को शासन के एजेंडे की प्राथमिक सूची में शामिल किया गया है। इतना ही नहीं युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ उन्हे स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं राष्ट्रीय शिक्षा नीति, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, पीएम मुद्रा की योजनाएं, बेटियों और महिलाओं के लिए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ समेत अनेक योजनाओं के जरिये देशवासियों के जीवन में व्यापक परिवर्तन करके एक नया आत्मविश्वास भरा है।

सीएम योगी ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

पूरे विश्व में योग को वैश्विक मान्यता मिलना, कोरोना महामारी के दौरान दुनिया भर में आयुष पद्धति के प्रति रुझान बढ़ना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में उभरते भारत की नयी तस्वीर को दर्शाता है। वहीं काशी में काशी विश्वनाथ धाम, उत्तराखंड के चार धाम, सोमनाथ का पावन मंदिर और महाकाल का महालोक, इन सबको अपने सामने वर्तमान पीढ़ी एक नए रूप में देख रही है। यही नहीं अयोध्या में 500 वर्षों के बाद राम जन्मभूमि पर भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण विरासत के प्रति सम्मान और अटूट आस्था का भाव प्रदर्शित करता है।

डिजिटल इंडिया लेकर आई देश में परिवर्तन की नई क्रांति

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से ही डिजिटल इंडिया के जरिये देश में परिवर्तन की नई क्रांति देखने को मिली है। साथ ही भ्रष्टाचार पर प्रहार इसका उदाहरण है। वहीं बिना भेदभाव के गरीबों को मकान, रसाेई गैस कनेक्शन, टॉयलेट, गरीब के घर में उजियारे के लिए सौभाग्य योजना जैसी अनेक कल्याणकारी योजनाएं अपने नागरिकों के प्रति सरकार की संवेदना को व्यक्त करती है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बखूबी करके दिखाया है।

ऐसे यशस्वी नेतृत्व के धनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर लगी प्रदर्शनी के जरिये प्रदेशवासी और नई पीढ़ी को उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं से नई प्रेरणा प्राप्त होने के साथ समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण का एक नया भाव पैदा होगा।

Tags: cm yogihappy birthday narendra modihappy birthday pm modiPM Modi birthday
Previous Post

उत्तर प्रदेश में 30 हजार सोलर पंपों की स्थापना करेगी योगी सरकार

Next Post

‘पीएम विश्वकर्मा’ योजना’ से भारत की छिपी हुई कारीगरी और हुनर को मिलेगा नया मंच: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

करें सभी इंतजाम, जलभराव की समस्या बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री

22/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

बरेली में केशव मौर्य की समीक्षा बैठक, बोले- कोई पात्र आवास और पेंशन से वंचित न रहे

22/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

IBET Expo 2026 निवेश, नवाचार और हरित ऊर्जा का बनेगा सबसे बड़ा मंच : ए. के. शर्मा

22/07/2026
BJP marches towards Congress office
Main Slider

लखनऊ में भारी बवाल! हाथ में डंडा लेकर सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, सामने से बीजेपी का हल्ला बोल

22/07/2026
OP Rajbhar
उत्तर प्रदेश

छात्र आंदोलन के बीच राजभर का बड़ा दांव! जानिए कैसे एक तीर से साधे छात्र भी और विपक्ष भी

22/07/2026
Next Post
CM Yogi

'पीएम विश्वकर्मा' योजना' से भारत की छिपी हुई कारीगरी और हुनर को मिलेगा नया मंच: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Explosion

केमिकल प्लांट में विस्फोट, आसमान में फैला घने काले धुएं का गुबार

02/07/2023
Sarees

महिलाएं अपनी वार्डरोब में शामिल करें ये साड़ियां, ट्रेडिशन्स का एक अहम हिस्सा

03/03/2026
akhilesh yadav

चुनाव में भाजपा ने सत्ता के दुरुपयाेग के रिकार्ड तोड़ दिये : अखिलेश यादव

09/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version