• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘पीएम विश्वकर्मा’ योजना’ से भारत की छिपी हुई कारीगरी और हुनर को मिलेगा नया मंच: सीएम योगी

Writer D by Writer D
17/09/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि ‘पीएम विश्वकर्मा’ योजना’ (PM Vishwakarma Yojna)आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को एक नई ऊंचाई तक पहुंचाने का कार्य करेगी। इससे भारत की छिपी हुई कारीगरी और हुनर को नया मंच मिलेगा। आने वाले समय में अपने हस्तशिल्पियों और कारीगरों के बल पर भारत एक बड़ी ताकत के रूप में उभरेगा। उन्होंने कहा कि यह योजना ‘वोकल फार लोकल’ को प्रोत्साहित करने का कार्यक्रम है। सीएम योगी (CM Yogi) ने रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘पीएम विश्वकर्मा’ योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा जयंती और नए भारत के शिल्पी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस एक ही दिन पड़ना कोई संयोग नहीं बल्कि देवयोग है। इसके लिए उन्होंने प्रदेशवासियों को बधाई दी।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नया भारत 140 करोड़ लोगों की आशा और आकांक्षाओं का प्रतीक बनकर दुनिया की एक महाशक्ति के रूप में उभरा है। आज नया भारत संपूर्ण मानवता के लिए आशा की एक नई किरण है। उन्होंने कहा कि जी-20 समिट सफल आयोजन के के माध्यम से भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी ताकत का एहसास पूरी दुनिया को कराया है। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व का लोहा पूरी दुनिया मान रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के मन में भरा नया आत्मविश्वास : सीएम योगी

सीएम योगी (CM Yogi) ने पीएम विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojna) के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस स्कीम का लाभ परंपरागत रूप से जुड़े 18 वर्ष की आयु से ऊपर के हस्तशिल्पियों को मिलेगा। उसे पांच प्रतिशत से कम की दर पर पहले चरण में एक लाख और दूसरे चरण में दो लाख रुपये का लोन प्राप्त होगा। बशर्ते उसके परिवार का कोई सदस्य सरकारी सेवा में न हो।

स्कीम के तहत ट्रेनिंग के दौरान पांच सौ रुपये प्रतिदिन का मानदेय और ट्रेनिंग के बाद 15000 रुपये और टूलकिट उपलब्ध करवाने का कार्य सरकार करेगी।

कार्यक्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना, महापौर सुषमा खरकवाल और पूर्व मंत्री और विधान परिषद सदस्य डॉ. महेन्द्र सिंह और पूर्व मंत्री मोहिसीन रजा समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Tags: cm yogiLucknow Newspm vishwakarma yojna
Previous Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के मन में भरा नया आत्मविश्वास : सीएम योगी

Next Post

जनसुनवाई और आईजीआरएस की मासिक टॉप और बॉटम 10 रैंकिंग हुई जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Launch of the Bhuli programme
Main Slider

‘भुली’ कार्यक्रम का शुभारंभ: उत्तराखंड की 150 महिला उद्यमियों को मिलेगा तकनीकी, वित्तीय और विपणन सहयोग

14/07/2026
cm dhami-PM Modi
Main Slider

केंद्र से उत्तराखंड को ₹451.63 करोड़ की बड़ी सौगात, पूंजीगत विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

14/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गरीब कल्याण का मजबूत आधार बनी योगी सरकार की खाद्य सुरक्षा नीति

14/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

अयोध्या की आड़ में देश की अस्मिता व आस्था पर प्रहार: मुख्यमंत्री योगी

14/07/2026
CM Dhami reached Malagram on Harela
Main Slider

हरेला पर मालाग्राम पहुंचे धामी, पौधरोपण कर दिया हरित उत्तराखंड का संदेश

14/07/2026
Next Post
Jansunwai

जनसुनवाई और आईजीआरएस की मासिक टॉप और बॉटम 10 रैंकिंग हुई जारी

यह भी पढ़ें

Gita Jayanti

गीता जयंती पर इस तरह करें भगवान कृष्ण की पूजा, मिलने लगेंगे शुभ परिणाम

20/12/2023
Makeup Remover

इन उपायों से हटाएं मेकअप, स्किन को नहीं होगा नुकसान

20/07/2025
BJP

By-election: भाजपा ने उपचुनाव के लिए घोषित किए उम्मीदवार, प्रियंका गांधी के सामने इनको बनाया प्रत्याशी

19/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version