• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा द्वारा सत्ता का दुरूपयोग करना जारी: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
29/09/2023
in उत्तर प्रदेश, Main Slider, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि भाजपा द्वारा सत्ता का दुरूपयोग करना जारी है। भाजपा सरकार मतदाता सूची में भी हेराफेरी करने लगी है।

उन्होंने (Akhilesh Yadav) कहा कि कन्नौज में सपा की आपत्ति और शिकायत से छुपा हुआ यह सच सामने आया है कि एक बूथ में जितने नाम सही हैं उनसे 5 गुना नाम फ़र्ज़ी हैं। अगर ईमानदारी से जाँच हो जाए तो केवल कन्नौज के एक बूथ में ही नहीं, उप्र के हर एक बूथ में ये भाजपाई घोटाला सामने आएगा। चुनाव आयोग संज्ञान ले और दंडात्मक कार्रवाई करने के बाद मतदाता सूची को सत्यापित कर सुधारे।

मतदाता सूची को लेकर जानबूझकर भ्रांतियां पैदा की जा रही है। दिनांक 06 जनवरी से 17 अक्टूबर 2023 तक मतदाता सूची में नाम जोड़े गए हैं, काटे गए हैं, नाम संशोधित किए गए हैं। 05 जनवरी 2024 को अन्तिम मतदाता सूची को राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराने की मांग की गई थी जिसके लिए आदेश भी निर्गत किया गया था। आश्चर्य की बात है कि बाद में मैनुअल रोल्स 2023 जारी कर संशोधित सूची प्रिंट नहीं कराने और उसे राजनैतिक दलों को नहीं देने का निर्देश-नियम बना दिया गया।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि अब नया नियम बना दिया गया है, कि चुनावों की घोषणा हो जाने के बाद भी मतदाता एक राज्य से दूसरे राज्य में अपना पता स्थानान्तरित करवा सकता है। नये नियम का दुरुपयोग भी किया जा सकता है। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में प्रथम चरण के मतदान वाले क्षेत्र का कोई ऐसा मतदाता जिसका नाम सातवें चरण वाले मतदान क्षेत्र में अनुपस्थित, स्थानान्तरित और मृतक लिस्ट में नाम शामिल होगा वह प्रथम चरण वाले मतदान में मतदान करके फार्म नं0-8 भरकर अपना नाम, पता स्थानान्तरित करवा कर सातवें चरण के मतदान में भी मतदान कर सकता है इस नियम का दुष्प्रभाव होगा। इस नये नियम को बनाने से पूर्व राजनैतिक दलों की बैठक नहीं की गयी और कोई चर्चा भी नहीं की गई।

ISKCON पर आरोप लगाना मेनका गांधी को पड़ा भारी, संस्था ने भेजा 100 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस

पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने साजिश और षड्यंत्र करके बड़े पैमाने पर समाजवादी पार्टी समर्थकों के वोट कटवा दिए। भाजपा ने बेईमानी करके चुनाव जीता। समाजवादी पार्टी ने इसकी शिकायत भी की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। भाजपा सत्ता में बने रहने के लिए संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता को प्रभावित कर रही है। भाजपा लोकतंत्र और संविधान को कमजोर कर रही है।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार इंडिया गठबंधन और पीडीए की एकजुटता से परेशान और डरी हुई है। मतदाता सूची में धांधली पर ही उसका भरोसा रह गया है। फर्जी मतदान के सहारे वह चुनाव जीतने की साजिश कर रही है। जब मतदाता सूची में एक बूथ पर इतनी गड़बड़ियां सामने आ रही है तो पूरे प्रदेश में मतदान के समय क्या स्थिति होगी, इसका अनुमान नहीं लगाया जा सकता है। ऐसे में लोकतांत्रिक प्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगना स्वाभाविक है।

Tags: akhilesh yadavLucknow Newsup news
Previous Post

पीएम श्री के तहत चयनित विद्यालयों में शीघ्र पूरा करें निर्माण कार्य: सीएम योगी

Next Post

स्वच्छता सेवा पखवाड़ा: 75 IAS अफसर बने नोडल अफ़सर, जिलों में जानें का हुआ निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

Road Accident
Main Slider

लोहे की छड़ों से लदा ट्रक पलटा, 15 लोगों की मौत

25/05/2026
Padma Awards
Main Slider

पद्म अवॉर्ड्स 2026 में सजेगी सितारों की महफिल, धर्मेंद्र को मिलेगा पद्म विभूषण

25/05/2026
Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

फार्मर रजिस्ट्री में 2.28 करोड़ से अधिक किसानों का पंजीकरण, लक्ष्य का 79.10 प्रतिशत कार्य पूरा

25/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रतीक यादव की तेरहवीं में पहुंचे सीएम योगी, परिवार को दी सांत्वना

25/05/2026
AK Sharma
Main Slider

देश में सबसे अधिक विद्युत आपूर्ति वाला राज्य बना उप्र: एके शर्मा

25/05/2026
Next Post
Durga Shankar Mishra

स्वच्छता सेवा पखवाड़ा: 75 IAS अफसर बने नोडल अफ़सर, जिलों में जानें का हुआ निर्देश

यह भी पढ़ें

Get ready Realme X7 Max 5G will knock in India tomorrow

हो जाइए तैयार कल भारत में दस्तक देगा Realme X7 Max 5G

30/05/2021
Periods

पीरियड्स में दर्द से राहत पाने के लिए करे ये उपाय

04/07/2025
चाय का उत्पादन

लॉकडाउन और बारिश से चाय की फसल को नुकसान

23/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version