• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एशियन गेम्स में भारत का प्रदर्शन रोमांचकारी, ऐतिहासिक और असाधारण: सीएम योगी

Writer D by Writer D
08/10/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। एशियन गेम्स (Asian Games) में भारतीय खिलाड़ियों के ऐतिहासिक प्रदर्शन और पदकों के शतक पर सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने भारतीय खिलाड़ियों व देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने इसे भारत के लिए सबसे रोमांचकारी, ऐतिहासिक और असाधारण क्षण करार दिया। उल्लेखनीय है कि एशियन गेम्स के अंतिम दिन भारतीय खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण समेत कुल 12 पदक अपने नाम किए। इसके साथ ही भारत ने 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य समेत कुल 107 पदकों के साथ एशियन गेम्स में अपने अभियान का समापन किया। यह भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले जकार्ता एशियन गेम्स में भारतीय टीम ने सर्वाधिक 70 पदक जीते थे।

खिलाड़ियों को बताया देश का गौरव

सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा, ‘खेल जगत में भारत की यात्रा का सबसे रोमांचकारी, ऐतिहासिक व असाधारण क्षण। भारत ने एशियन गेम्स में पदकों का शतक पूरा कर लिया है। देशवासियों को ढेरों बधाई। उन सभी एथलीटों का हार्दिक अभिनंदन, जिनके प्रयासों से यह अभूतपूर्व उपलब्धि प्राप्त हुई है। आप सभी देश का गौरव हैं। जय हिंद।’

सीएम योगी (CM Yogi) ने भारतीय टीम और खिलाड़ी को बधाई दी

▪️उन्होंने (CM Yogi)  पुरुष कबड्डी टीम की जीत पर लिखा, ‘एशियन गेम्स की कबड्डी प्रतिस्पर्धा (पुरुष वर्ग) में भारतीय टीम को स्वर्ण पदक प्राप्त करने की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। देश को गौरवान्वित करने वाली इस ऐतिहासिक विजय के लिए भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों का अभिनंदन।’

▪️पहली बार एशियन गेम्स में खेल रही भारतीय क्रिकेट टीम की विजय पर उन्होंने लिखा, ‘एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम को स्वर्ण पदक प्राप्त करने की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।’

▪️बैडमिंटन में भारत को पहली बार किसी इवेंट में गोल्ड दिलाने वाली पुरुष टीम के सदस्यों के लिए सीएम योगी ने लिखा, ‘बधाई हो, सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी ने एशियन गेम्स में बैडमिंटन पुरुष डबल्स के फाइनल में प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक जीता। उनकी अविश्वसनीय टीम वर्क और अटूट भावना ने भारत को गौरवान्वित किया है। जय हिंद।’

▪️स्वर्ण जीतने वाली महिला कबड्डी टीम के लिए सीएम (CM Yogi)  ने कहा, ‘एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक के साथ इतिहास रचने के लिए हमारी महिला कबड्डी टीम को बधाई, जो भारत का 100वां पदक है।उनका कौशल, दृढ़ता और टीम वर्क महिला एथलीटों की एक नई पीढ़ी को प्रेरित करता है। हमारे लिए गर्व का क्षण, जय हिंद।’

ग्रेटर नोएडा में ओडीओपी व एमएसएमई संबंधी उद्योगों की ओर योगी सरकार ने बढ़ाए कदम

▪️तीरंदाजी में एक और गोल्ड जीतने वाले प्रवीण ओजस के लिए सीएम ने लिखा, ‘कंपाउंड तीरंदाजी में ऐतिहासिक उपलब्धि। प्रवीण ओजस देवताले ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि अभिषेक ने रजत पदक जीता। दोनों एथलीटों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई, जय हिंद।’

▪️इसी तरह तीरंदाजी की महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण जीतने वाली ज्योति सुरेखा वेन्नाम को बधाई देते हुए सीएम (CM Yogi) ने कहा, ‘कंपाउंड तीरंदाज ज्योति सुरेखा वेन्नाम को स्वर्ण पदक हासिल करने और अदिति गोपीचंद स्वामी को एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने के लिए बधाई। आपकी उल्लेखनीय प्रतिभा और दृढ़ संकल्प उज्ज्वल रूप से चमकता है। हमें आपकी उपलब्धियों पर अविश्वसनीय रूप से गर्व है।’

Tags: Asian Gamescm yogiLucknow NewsYogi News
Previous Post

पेड़ से लटकता मिला टेंपो चालक का शव

Next Post

नेपाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Delhi Train Cancelled:10 अक्टूबर को दिल्ली की 28 ट्रेनें रद्द, सफर से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट

09/10/2026
Internet
Main Slider

जंतर-मंतर के 4 KM दायरे में इंटरनेट बंद, इन इलाकों में रहेगी पाबंदी

09/10/2026
Main Slider

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले UP पुलिस हाई अलर्ट, तीन जिलों से फोर्स दिल्ली रवाना

09/10/2026
Main Slider

हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पंजाब तैयार, CM मान ने सुविधाएं बेहतर बनाने के दिए निर्देश

09/10/2026
Main Slider

राष्ट्र की प्रगति को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे नवनिर्वाचित सदस्य: मुख्यमंत्री

09/10/2026
Next Post
Three thugs were arrested and sent to jail

नेपाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

AIADMK MLA A Bhaskar Corona positive

हरियाणा में कोरोना रिकवरी दर 78.56 प्रतिशत, संक्रमितों का आंकड़ा 33 हजार के पार

29/07/2020

आज है सूर्य ग्रहण, इन राशियों को हो सकता है नुकसान

04/12/2021
50 years of indo-pak war

भारत-पाक युद्ध के 50 साल पूरे, PM मोदी दिल्ली से रवाना करेंगे ‘विजय ज्योति यात्रा’

24/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version