• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इजरायल-फिलस्तीनी युद्ध के बीच शिया धर्म गुरु ने दिया विवादित बयान, हमास की तुलना भगत सिंह-चंद्रशेखर आजाद से की

Writer D by Writer D
13/10/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Kalbe Jawad

Maulana Kalbe Jawad

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध को लेकर शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जवाद (Kalbe Jawad) ने आज विवादित बयान दिया है। शिया धर्म गुरु ने हमास के आतंकियों की तुलना देश के महान क्रांतिकारी भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद से कर दी है।

हमास देशभक्त है: कल्बे जवाद (Kalbe Jawad)

लखनऊ में शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जवाद ने आज तक से बातचीत में हमास की तुलना भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान जैसे देशभक्तों से करते हुए कहा अंग्रेजों के लिए यह आतंकी थे उसी तरह से हमास को आतंकी बताया जा रहा है, वह असल में देशभक्त हैं।

इजरायल को फिलिस्तीनियों के अधिकार देने होंगे: जवाद (Kalbe Jawad) 

उन्होंने कहा, बमबारी चाहे इधर से हो या उधर से हो रही हो उसको बंद होना चाहिए, बेगुनाह लोगों की जाने जा रही हैं, गाजा पट्टी वालों का पानी बंद कर दिया गया है, बिजली बंद कर दी गई है, इजरायल ने 30 साल तक पानी और दवा बंद रखा था तो क्या वह पीछे हट गए थे, वह फिर खड़े हो गए। आज उनको मार देंगे कल वह फिर खड़े हो जाएंगे’।

जवाद ने कहा कि इजरायल को अगर अमन चैन से रहना है तो उन्हें फिलिस्तीनियों के अधिकार देने होंगे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भी इजरायल को आक्रमणकारी देश कहा था। उन्होंने मौजूदा केंद्र सरकार अपील करते हुए कहा कि सबसे पहले हमारे मोदी जी जंग बंद करवाएं, उसके बाद टेबल टॉक के जरिए बात करें, जो हक है, अधिकार है वह फिलिस्तीनियों को मिलना चाहिए। इस युद्ध में हमास के लोग कहां मारे गए हैं, क्या 2 साल के बच्चे हमास के मेंबर थे, एक भी हमास वाला नहीं मरा है, सब लोग मरे हैं।

’11 लाख लोग छोड़े दें गाजा’, इजरायल ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

उन्होंने आगे कहा, जब अंग्रेजों से लड़ाई हो रही थी तो गांधी जी भी आतंकी थे, सुभाष चंद्र बोस भी आतंकी थे, और भगत सिंह भी आतंकी थे, अशफाकउल्ला भी आतंकी थे, आप उनको आतंकी मानेंगे, हमारे लिए देशभक्त थे उनके लिए आतंकी थे। जो भी अमेरिका के खिलाफ होता है वो उसे आतंकी बता देते हैं।

Tags: Maulana Kalbe JawadShia cleric Maulana Kalbe Jawad
Previous Post

इस दिन होगी श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, पीएम मोदी की मौजूदगी में विराजेंगे श्रीराम

Next Post

योगी के यूपी में बेरोजगारी दर घटकर हुई 2.6 फीसदी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

नवरात्र में पूजा कॉम्बो पैक तैयार कर आत्मनिर्भरता की राह मजबूत कर रहीं वाराणसी की महिलाएं

13/10/2026
Main Slider

पंजाब में ही मिलें युवाओं को बेहतर अवसर: CM मान

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

ज्ञान भारतम मिशन: यूपी की 15 हजार से ज्यादा पांडुलिपियां डिजिटल, स्कैनिंग पूरी

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

सड़क हादसे में घायलों की मदद करने वालों को मिलेगा सम्मान, यूपी में 27 राहवीरों को पुरस्कृत करने की तैयारी

13/10/2026
Main Slider

दंगा किया तो बाप-दादाओं की कमाई से भी धोना पड़ेगा हाथ : मुख्यमंत्री योगी

13/10/2026
Next Post
Unemployment

योगी के यूपी में बेरोजगारी दर घटकर हुई 2.6 फीसदी

यह भी पढ़ें

चिड़ियों ने बजाया गिटार

70 चिड़ियों ने मिलकर बजाया गिटार, सुनकर हर कोई हो गया मंत्रमुग्द, देखें वीडियो

23/10/2020
CM Dhami

एक ही प्लेटफॉर्म पर पर आमजन को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं: सीएम धामी

04/05/2023
PriyankaYogi

प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

08/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version