• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सीएम धामी ने की सफारी, फॉरेस्ट कर्मियों का किया उत्साहवर्धन

Writer D by Writer D
13/10/2023
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने शुक्रवार को जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सफारी करने के साथ पर्यटकों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने गश्त करने वाले फॉरेस्ट कर्मियों के साथ भी चर्चा कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। उन्होंने हाथियों को गुड़ एवं चना खिलाया। कहा कि कॉर्बेट वन्यजीव प्रेमियों के लिए रोमांचकारी जंगल सफारी डेस्टिनेशन के रूप में विश्व प्रसिद्ध है।

इस अवसर पर सीएम (CM Dhami) ने कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डा. धीरज पांडेय से कॉर्बेट टाइगर प्रशासनिक प्रबंध की जानकारी ली। उन्होंने कॉर्बेट से लगे गांवों के लोगों के लिए सामुदायिक रोजगार शुरू करने और उनके द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के निर्देश दिये उन्होंने वनभूमि में अतिक्रमण के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही की समीक्षा भी की। कहा कॉर्बेट में पर्यटकों को सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही प्रबन्धन देने की आवश्यकता है जिससे पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा वहीं इससे कॉर्बेट में कारोबार करने वाले कारोबारियों के साथ ही प्रदेश की आर्थिकी मजबूत होगी।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत के पहले प्रधानमंत्री है जिन्होंने सीमान्त क्षेत्र आदि कैलाश, पार्वती कुण्ड, जागेश्वर धाम का भ्रमण किया। उनकी अगुवाई में बाबा केदारनाथ धाम का चहुमुखी विकास हुआ है। केदारधाम के विकसित होने से पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कुमाऊं के पौराणिक मन्दिरों को मानस खण्ड के अन्तर्गत मन्दिर माला मिशन में जुड़ने से कुमाऊं में पर्यटन कारोबार को एक नया मुकाम मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में सड़क, रेल एवं हवाई कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार हो रहा है। केदारनाथ धाम के पुननिर्माण कार्य व बद्रीनाथ धाम का मास्टर प्लान के तहत कार्य तेजी से हो रहे है।

अचानक सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय पहुंचे सीएम धामी, अभिलेखों का किया अवलोकन

कहा कि कुमाऊं के पौराणिक मन्दिरों व धार्मिक स्थलों को मानस खण्ड मन्दिर माला मिशन से जोड़ा जा रहा है। मानस खण्ड के अन्तर्गत पौराणिक मन्दिरों के विकास से पर्यटकों को आधुनिक सुविधा उपलब्ध होगी, वहीं पर्यटकों की संख्या में बढोत्तरी से प्रदेश की आर्थिकी मजबूत होगी और स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने प्रधानमंत्री के पिथौरागढ भ्रमण के दौरान राज्य की 4200 करोड़ की योजनाओं का लोकर्पण एवं शिलान्यास करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ में मेडिकल कालेज बन रहा है साथ ही पिथौरागढ से टकनपुर ऑलवेदर रोड का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

Tags: cm dhamiJim Corbett National ParkUttarakhand News
Previous Post

अचानक सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय पहुंचे सीएम धामी, अभिलेखों का किया अवलोकन

Next Post

सीएम योगी आज करेंगे मिशन शक्ति 4.0 का आगाज, रैली का करेंगे फ्लैग ऑफ

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
Mission Shakti

सीएम योगी आज करेंगे मिशन शक्ति 4.0 का आगाज, रैली का करेंगे फ्लैग ऑफ

यह भी पढ़ें

radha mohan singh

कांग्रेस के डीएनए में है अफवाह फैलाना : राधा मोहन सिंह

11/05/2021
Ajay Kumar Lallu

भाजपा की नीतियां गन्ना किसान विरोधी है जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नही करेगी : लल्लू

02/11/2020
Parag Milk

दिवाली से पहले महंगाई का झटका, पराग दूध के बढ़े रेट

18/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version