• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खतरनाक हुआ चक्रवात हामून, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Writer D by Writer D
24/10/2023
in राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भुवनेश्वर।  बंगाल की खाड़ी में उठ रहे चक्रवात ‘हामून’ (Cyclone Hamun) को लेकर मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। मौसम विभाग ने कहा कि हामून खतरनाक चक्रवाती तूफान (Cyclone Hamun) में बदल गया है।

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव का क्षेत्र पिछले छह घंटों के दौरान 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर की ओर बढ़ा और चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया। तूफान का असर पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मिजोरम और मेघालय सहित 7 राज्यों में पड़ सकता है। इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। IMD ने मछुआरों से 25 अक्टूबर तक पश्चिम मध्य अरब सागर (West Central Arabian Sea) में नहीं जाने की सलाह दी है।

आईएमडी ने बताया कि सोमवार शाम 5.30 बजे कम दबाव की यह प्रणाली ओडिशा के पारादीप तट (Paradip Coast of Odisha) से लगभग 230 किमी दूर, पश्चिम बंगाल के दीघा से 360 किमी दक्षिण में और बांग्लादेश में खेपुपारा (Khepupara in Bangladesh) से 510 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में अवस्थित थी।  अगले 12 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर इसके एक तीव्र चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है।’

इस प्रणाली के गहरे दबाव के रूप में 25 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे के आसपास खेपुपारा और चटगांव के बीच बांग्लादेश तट को पार करने की संभावना है। इस बीच, ओडिशा सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है। उसने भारी बारिश होने की सूरत में प्रशासन से निचले इलाकों से लोगों को निकालने को भी कहा है।

खतरनाक तूफान में बदल सकता है चक्रवात ‘तेज’, IMD ने जारी की चेतावनी

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र (IMD Director General Mrityunjay Mohapatra) ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर हवा की गति धीरे-धीरे बढ़कर मंगलवार सुबह तक 80-90 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 100 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

उन्होंने कहा कि संभावित चक्रवात का ओडिशा पर कोई सीधा प्रभाव नहीं पड़ेगा। लेकिन कुछ दुर्गा पूजा पंडालों को नुकसान हो सकता है जो हवा की इतनी तेज गति का सामना करने के हिसाब से नहीं बने हैं।

Tags: Bay of BengalCyclone Hamunnational nesNational newsodisha news
Previous Post

BAN vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीता, बांग्लादेश पहले गेंदबाजी करेगा

Next Post

दिवाली से पहले हांफने लगी दिल्ली, ‘जहरीली’ हवा में सांस लेना हुआ दूभर

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव बोले- दूरस्थ इलाकों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना प्राथमिकता

08/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा

08/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग

08/07/2026
Fire breaks out in private school
पंजाब

Ludhiana: निजी स्कूल में आग लगने से हड़कंप, जनरेटर रूम में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी

08/07/2026
Punjab Shiksha Board
पंजाब

Punjab: स्कूली विद्यार्थियों को बड़ी राहत, शिक्षा विभाग का अहम फैसला

08/07/2026
Next Post
Air Pollution

दिवाली से पहले हांफने लगी दिल्ली, ‘जहरीली’ हवा में सांस लेना हुआ दूभर

यह भी पढ़ें

share market

तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स ने लगाई 221 अंकों की छलांग

24/05/2021
yogi

स्वास्थय-पीडबल्यूडी ट्रांसफर: सामने आया मनमानी का खेल, बिना CM और मंत्री के अनुमति हुए तबादले

27/07/2022
3 planets will transit

19 मई राशिफल: सूर्य की तरह चमकेगा इन जातकों का भाग्य

19/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version