• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दशहरे पर सभी जनपदों में 24 घंटे बिजली देकर योगी सरकार ने निभाया वादा

Writer D by Writer D
25/10/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Electricity

Electricity

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। त्योहारों पर प्रदेश के आम नागरिकों को निर्बाध विद्युत (Electricity) आपूर्ति के अपने वादे को निभाते हुए योगी सरकार ने दशहरे के दिन यानी सोमवार को प्रदेश के सभी 75 जनपदों के ग्रामीण क्षेत्रों, नगर पंचायत मुख्यालयों, तहसील मुख्यालयों और जनपद मुख्यालयों में बिना कटौती 24 घंटे तक विद्युत (Electricity) आपूर्ति सुनिश्चित कर रिकॉर्ड बनाया है। प्रदेश में एक भी क्षेत्र ऐसा नहीं था, जहां बिजली कटौती की सूचना मिली हो। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की मंशा के अनुरूप उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन (यूपीपीसीएल) ने दशहरा, धनतेरस एवं दीपावली के अवसर पर प्रदेश के सभी क्षेत्रों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति का वादा किया था। इसके लिए विभाग की ओर से सभी संबंधित अधिकारियों और डिस्कॉम को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। दशहरा के बाद अब यूपीपीसीएल आगामी त्योहारों (धनतेरस और दीपावली) पर निर्बाध आपूर्ति के लिए जुट गया है।

यूपीपीसीएल की ओर से दिए गए थे निर्देश

यूपीपीसीएल अध्यक्ष डॉ आशीष कुमार गोयल (Ashish Kumar Goyal) की ओर से जारी निर्देशों का पालन करते हुए सभी डिस्कॉम्स ने सभी क्षेत्रों में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की। इसके अंतर्गत पूर्वांचल के सभी 21 जनपदों, मध्यांचल के 19 जनपदों, दक्षिणांचल के 21 जनपदों (बुंदेलखंड के 7 जनपदों को मिलाकर), पश्चिमांचल के 14 जनपदों और केस्को में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति प्रदान की गई। इन सभी जनपदों में विद्युत आपूर्ति के घंटे पहले से ही निर्धारित हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में जहां 18 घंटे आपूर्ति निर्धारित की गई है तो वहीं नगर पंचायत मुख्यालयों के लिए 21.30 घंटे, तहसील मुख्यालयों के लिए 21.30 घंटे और जनपद मुख्यालयों के लिए 24 घंटे आपूर्ति निर्धारित की गई है। वहीं बुंदेलखंड के सभी 7 जनपदों के ग्रामीण क्षेत्रों में 20 घंटे विद्युत आपूर्ति निर्धारित की गई है। हालांकि, त्योहारों के अवसर पर सीएम योगी के निर्देश पर यूपीपीसीएल सभी क्षेत्रों में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति मुहैया कराने में जुट गया है। इन सभी जनपदों में कहीं भी कटौती नहीं की गई।

सूर्यास्त से सूर्योदय तक निर्बाध आपूर्ति

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉ आशीष कुमार गोयल ने बताया कि प्रमुख त्योहारों के अवसर पर प्रदेश को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया है। इसमें दशहरा पर 24 घंटे विद्युत आपूर्ति के लक्ष्य को हासिल कर लिया गया है। सीएम योगी और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) के निर्देश पर आने वाले त्योहारों (धनतेरस और दीपावली) पर भी सभी के सहयोग से 24 घंटे विद्युत आपूर्ति के लक्ष्य को हासिल किया जाएगा।

महर्षि वाल्मीकि आश्रम, राजा सीताराम महल व रसिक बिहारी मंदिर का संरक्षण करेगी योगी सरकार

उन्होंने बताया कि दशहरे से पूर्व नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश में विद्युत आपूर्ति बेहतर रही और सभी क्षेत्रों को निश्चित शिड्यूल के अनुरूप विद्युत आपूर्ति की गई। वितरण में लगे अधिकारियों को त्योहारों पर सूर्यास्त से लेकर सूर्योदय तक निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए कहा गया है।

डिस्कॉम के प्रबंध निदेशकों, मुख्य अभियंताओं सहित विद्युत निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया गया था कि नवरात्रि के अवसर पर शक्ति पीठों एवं धार्मिक स्थलों को निर्धारित शिड्यूल के अनुरूप विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसको सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया है और अब आगे के लक्ष्य हासिल करने के लिए विभाग और कर्मचारी जुट गए हैं।

Tags: ak sharmaashish goyalelectricity supplyLucknow NewsPower supplyup newsuppclYogi News
Previous Post

फॉरेस्ट गार्ड के 2712 पदों पर वैकेंसी, 10वीं पास को मौका

Next Post

लोकसभा चुनाव से यूपी में सस्ती हो सकती है बिजली, UPPCL ने भेजा प्रस्ताव

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
Next Post
Power

लोकसभा चुनाव से यूपी में सस्ती हो सकती है बिजली, UPPCL ने भेजा प्रस्ताव

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

arrested

चोरी की लग्जरी कारों के साथ पांच वाहन चोर गिरफ्तार

04/01/2023
CBSE

सीबीएसई ने 12वीं के ऑप्शनल परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया की शुरू, जानिए अंतिम तिथि   

14/08/2020
arrested

फार्मासिस्ट हत्या का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

15/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version