• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीबीएसई ने 12वीं के ऑप्शनल परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया की शुरू, जानिए अंतिम तिथि   

Desk by Desk
14/08/2020
in Main Slider, शिक्षा
0
CBSE

CBSE

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केंद्रीय माध्यमिक परीक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12वीं के उन छात्रों के लिए ”ऑप्शनल एग्जाम आवेदन प्रक्रिया” शुरू कर दी है जो फिर से परीक्षा में बैठकर अपने मार्क्स सुधारना चाहते हैं।ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 22 अगस्त है।

भारत में सबसे पॉपुलर खिलाड़ियों में धोनी का नाम सबसे आगे

रेगुलर स्टूडेंट्स को अपने अपने स्कूलों के जरिए ऑप्शन एग्जाम के लिए आवेदन करना होगा जबकि प्राइवेट स्टूडेंट्स को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यहां यह ध्यान रखें कि ऑप्शनल एग्जाम देने के बाद जो भी मार्क्स आएंगे, वही स्टूडेंट के फाइनल मार्क्स होंगे, फिर चाहे वह मार्च की परीक्षाओं से कम ही क्यों न हों।

सीबीएसई 12वीं के ऑप्शनल एग्जाम सितंबर माह में कराए जा सकते हैं। तिथियों की घोषणा बाद में होगी। रेगुलर स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की जानकारी स्कूलों को दे दी जाएगी। जबकि प्राइवेट स्टूडेंट्स को अपने एडमिट कार्ड खुद से www.cbse.nic.in पर जाकर डाउनलोड करने होंगे।

स्कूलों को सीबीएसई वेबसाइट पर दिए गए ई-परीक्षा लिंक के जरिए ऑप्शनल एग्जाम दे रहे अपने स्टूडेंट्स की सूची सब्मिट करनी होगी।

करुण नायर के कोविड-19 पॉजिटिव की खबर भड़के सतीश मेनन

सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा , ‘उम्मीदवार की परीक्षा संबंधित वर्ष के सिलेबस के आधार पर ही होगी। स्टूडेंट्स ऑप्शनल एग्जाम के लिए एप्लाई करने से पहले योग्यता व दिशा-निर्देशों को भली भांति पढ़ लें।’

ऑप्शनल एग्जाम के लिए 12वीं के वह स्टूडेंट्स आवेदन कर सकते हैं जिनके पेपर 1 जुलाई से 15 जुलाई के बीच रद्द होने की वजह से उनका रिजल्ट असेसमेंट स्कीम से जारी किया गया था। अगर ऐसे स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं, तो वह ऑप्शनल एग्जाम के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऐसे स्टूडेंट्स को एक कंसोलिडेटेड मार्कशीट जारी की जाएगी।’

प्राइवेट उम्मीदवार यूं करें आवेदन

  • mnic.in पर जाएं।
  • प्राइवेट कैंडिडेट वाले लिंक में APPLY HERE पर क्लिक करें।
  • CONTINUE पर क्लिक करें।
  • लेफ्ट साइड पर IOP/NC (Class 12) पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, सेंटर नंबर, परीक्षा का वर्ष व कक्षा डालें।
  • प्रोसीड पर क्लिक करें।
  • अपना एड्रेस व 12वीं के सब्जेक्ट चुनें।
  • एप्लीकेशन सब्मिट करें और “Application ID” लिख लें।
  • अपना फोटो व सिग्नेचर अपलोड करें।
  • रेगुलर स्टूडेंट्स का फॉर्म स्कूल भरेंगे।
  • स्कूल लॉगइन से परीक्षा देने वाले कैंडिडेट की लिस्ट बनाएं।
  • स्टूडेंट्स के रोल नंबर व विषय चुनें।
  • “Application ID” को नोट करें।

सीबीएसई 12वीं कक्षा का रिजल्ट 13 जुलाई को जारी किया गया था जिसमें 88.78% स्टूडेंट्स पास हुए थे। कोविड-19 महामारी के चलते सीबीएसई 1 जुलाई से 15 जुलाई के बीच शेष परीक्षाएं नहीं करवा पाई थी। इन पेपरों के मार्क्स असेसमेंट स्कीम के आधार पर दिए गए थे।

महंत नृत्य गोपाल दास के दो शिष्य जानकीदास और नारायण दास भी कोरोना पॉजिटिव

असेसमेंट स्कीम के तहत बोर्ड परीक्षा के पिछले तीन पेपरों के औसत मार्क्स के आधार पर नंबर दिए गए।  दूसरे शब्दों में कहें तो रद्द किए गए शेष पेपरों के मार्क्स उन पेपरों के एवरेज मार्क्स के आधार पर दिए गए जो पहले ही हो चुके थे। असेसमेंट फॉर्मूले के तहत जिनके 3 से अधिक पेपर हो चुके थे, उन्हें बेस्ट 3 के औसत अंकों पर बाकी सब्जेक्ट में नम्बर मिले। जिनके 3 पेपर हुए, उन्हें बेस्ट 2 की औसत पर नम्बर मिले।

सीबीएसई 12वीं में ऐसे बहुत कम छात्र बचे थे जिन्होंने केवल एक या दो पेपर दिए थे। ऐसे छात्र खासकर दिल्ली के थे। इन छात्रों का रिजल्ट उनके पेपर्स, इंटरनल असेसमेंट और प्रोजेक्ट रिपोर्ट के आधार पर दिया गया।

Tags: CBSEcbse 12th improvement examcbse 12th optional exam 2020cbse class 12 improvement examcbse class 12 optional examcbse improvement examcbse optional examसीबीएसईसीबीएसई 12वीं ऑप्शनल परीक्षासीबीएसई 12वीं परीक्षासीबीएसई सुधार परीक्षा
Previous Post

इंग्लैंड दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ने घोषित की 21 सदस्यीय टीम

Next Post

परशुराम मंदिरः ब्राह्मणों को रिझाने की सियासत

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

करवा चौथ में चांद का इतना महत्व क्यों? जानें सूर्यदेव की पूजा न करने का कारण

27/10/2026
Main Slider

चक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

26/10/2026
Main Slider

लखनऊ समिट में 15 MoU पर हस्ताक्षर, 5 निवेशकों को LOC जारी

26/10/2026
Main Slider

BJP की यूपी कार्यसमिति का ऐलान, मोदी-योगी समेत कई दिग्गज शामिल

26/10/2026
Main Slider

बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

26/10/2026
Next Post
परशुराम मंदिर

परशुराम मंदिरः ब्राह्मणों को रिझाने की सियासत

यह भी पढ़ें

Nikki Tamboli threaten jasmin bhasin

निक्की तंबोली से जैस्मिन भसीन बोलीं- मेरे पैर चलेंगे ना तो तेरे चिथड़े-चिथड़े उडा दूंगी

17/10/2020
Yogi Sarkar

उत्तर प्रदेश सरकारः सेवा-सुशासन के 100 दिन

05/07/2022
Vikas Dubey Encounter

विकास दुबे मुठभेड़ मामले में जस्टिस चौहान को आयोग से हटाने संबंधी अर्जी की खारिज

19/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version