• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खुल जाएंगे सफलता के रास्ता, घर ले आएं ये मूर्ति

Writer D by Writer D
21/12/2025
in धर्म, फैशन/शैली
0
Statues

Statues

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

घरों में सजावट के लिए कई तरह के स्‍टैच्‍यू (Statues) रखे जाते हैं जो घर को आकर्षक लुक देने का काम करें। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में रखें ये स्‍टैच्‍यू आपकी उन्नति का कारण बनते हैं। जी हां, वास्तु के अनुसार घर में रखी चीजों की अपनी ऊर्जा होती हैं जो घर के माहौल को प्रभावित करती हैं। खूबसूरती बढ़ाने के चक्‍कर में कई बार ऐसी मूर्तिंया लगा देते हैं जो वास्‍तु दोष पैदा करती हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे स्‍टैच्‍यू (Statues) की जानकारी लेकर आए हैं जिन्हें वास्‍तु में बेहद शुभ माना जाता हैं। इन्हें घर में लगाने से आपके जीवन में उन्नति के रास्ते खुलेंगे और खुशियों का आगमन होगा। आइये जानते हैं सकारात्मकता लाने वाले इन स्‍टैच्‍यू के बारे में…

कछुए का स्‍टैच्‍यू (Statues)

कछुए का घर में होना बहुत शुभ होता है। कुछ लोग अपने अक्‍वेरियम में कछुआ डालते हैं। पौराणिक मान्‍यताओं में कछुए को भगवान विष्‍णु का रूप माना जाता है, इस वजह से लोग इसे अपने घर में रखना पसंद करते हैं। अगर आप जीता जागता कछुआ नहीं रख सकते हैं तो घर में उत्‍तर दिशा में कछुए की स्‍टैच्‍यू लगा सकते हैं। इसका प्रभाव भी उतना ही शुभ माना जाता है। वहीं ड्राइंग रूप में मुख्‍य द्वार की तरफ मुख करके धातु का कछुआ भी रख सकते हैं। घर में जहां आप अपना धन रखते हैं वहां छोटा सा चांदी का कछुआ भी रख सकते हैं।

हंसों के जोड़े का स्‍टैच्‍यू (Statues)

वास्तुशास्त्र के अनुसार हंस को प्रेम और शांति का प्रतीक माना जाता है। वास्तु की दृष्टि से घर के ड्राइंग रूम में या बेडरूम में हंस के जोड़े की तस्वीर लगाना बहुत शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इससे घर के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ता है। इसके साथ ही इससे आर्थिक लाभ भी होता है। बेडरूम में हंसों के जोड़े की तस्वीर लगाने से पति और पत्नी के बीच संबंध मधुर बनते हैं।

मछली का स्‍टैच्‍यू (Statues)

आपने कई लोगों के घर के एक्वेरियम में रंग-बिरंगी मछलियां देखी होंगी। दरअसल, मछलियों को खुशहाली और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में मछलियों रखना बेहद शुभ माना जाता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में पूर्व या उत्तर दिशा में पीतल या चांदी की मछली रखना बहुत शुभ होता है।

गाय का स्‍टैच्‍यू (Statues)

हिंदू धर्म में घर में गाय पालने और गौ सेवा का विशेष महत्व है। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में गाय की मूर्ति रखना बेहद शुभ माना जाता है। माना जाता है कि घर में गाय की मूर्ति रखने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और घर के सदस्यों का स्वास्थ्य भी सही रहता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में पीतल या सफेद पत्थर के गाय की मूर्ति रखने से घर में पॉजिटिविटी आती है।

हाथी का स्‍टैच्‍यू (Statues)

पौराणिक काल से हाथी को धन और ऐश्‍वर्य का प्रतीक माना जाता है। मां गजलक्ष्मी की सवारी होने की वजह से हाथी को सुख-समृद्धि प्रदान करने वाला जीव माना जाता है। हाथी की स्‍टैच्‍यू यदि आप अपने घर में लगाते हैं तो आपके घर पर भी मां लक्ष्‍मी की कृपा होगी। इसे आप उत्‍तर या पूर्व दिशा में लगाएं तो सबसे शुभ होगा। वहीं ऐसा भी माना जाता है कि बेडरूम में चांदी के हाथी की मूर्ति रखने से राहु के अशुभ प्रभाव आपके ऊपर से समाप्‍त होते हैं। अगर आप इसकी स्‍टैच्‍यू नहीं रख सकते हैं तो उचित स्‍थान पर तस्‍वीर भी लगा सकते हैं।

तोते का स्‍टैच्‍यू (Statues)

वास्‍तु में तोते को प्रेम और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है और यह घर में पॉजिटिविटी को बढ़ाता है। तोते की स्‍टैच्‍यू या फिर तस्‍वीर आप अपने बच्‍चों के कमरे में लगाएंगे तो ऐसा करने से उनकी एकाग्रता बढ़ती है और उनका मन पढ़ाई में लगता है। वहीं फेंगशुई के अनुसार, तोते को पृथ्‍वी, अग्नि, जल, लकड़ी और धातु का प्रतीक होता है। घर में तोते को पालने या फिर तोते की मूर्ति लगाने से माहौल खुशहाल रहता है और धन-वैभव में वृद्धि होती है।

ऊंट का स्‍टैच्‍यू (Statues)

वास्‍तु और फेंगशुई में ऊंट को तरक्‍की से जोड़कर देखा जाता है। घर में ऊंट की मूर्ति रखना शुभ माना जाता है। ड्रॉइंग रूम में या फिर लिविंग रूम में ऊंट की मूर्ति आप लगा सकते हैं। इसे आप उत्‍तर-पश्चिम दिशा में लगाएं तो बेहतर होगा। ऐसा करना आपके करियर और व्‍यापार में सफलता देने वाला माना जाता है।

Tags: positivity in lifestatue bring positivityVastu TipsVastu Tips In Hindi
Previous Post

सफलता के लिए अपनाए ऑफिस डेस्क से जुड़े ये टिप्स

Next Post

सूर्य देव को ऐसे चढ़ाएं जल, दरिद्रता से मिल जाएगी मुक्ति

Writer D

Writer D

Related Posts

cucumber-curd salad
Main Slider

खीरे और दही से बनाएं गर्मियों को जायकेदार

25/06/2026
Payal
Main Slider

खास मौके के लिए चुनें खूबसूरत पायल, यहां देखें डिजाईन

25/06/2026
Buddha
धर्म

इस दिशा में रखें भगवान की मूर्तियां, घर में बनी रहेगी सुख-शांति

25/06/2026
Potato Peel
फैशन/शैली

सफ़ेद बालों को काला करने के लिए इसका करें इस्तेमाल

25/06/2026
hair mask
फैशन/शैली

गर्मियों में बालों की समस्या का इलाज है ये हेयर मास्क

25/06/2026
Next Post
Makar Sankranti

सूर्य देव को ऐसे चढ़ाएं जल, दरिद्रता से मिल जाएगी मुक्ति

यह भी पढ़ें

70 history sheeter

70 हिस्ट्रीशीटर बदमाशों ने एक साथ थाने में लगाई हाजिरी

01/02/2023
bus

जवानों को लेकर जा रही बस 60 फीट गहरी नदी में गिरी, सात की मौत

27/05/2022
murder

पत्नी से नाजायज संबंध रखने वाले युवक की पति ने की हत्या

09/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version