• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अलवर में बोले योगी- बुलडोजर दुश्मनों के खिलाफ शस्त्र भी है और विकास के लिए रास्ता भी है

देश में अगर समस्याओं का दूसरा नाम कांग्रेस है: योगी

Writer D by Writer D
01/11/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अलवर। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कांग्रेस पर राजस्थान के गौरवशाली परंपराओं को नष्ट करने का काम करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उसने प्रदेश की धरती को कलंकित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी हैं।

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) बुधवार को अलवर जिले के तिजारा में विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार एवं सांसद बालकनाथ के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने उन्होंने कहा कि राजस्थान की धरती भक्ति और शक्ति का संगम है राजस्थान के गौरव और परंपराओं और विरासत की यहां अनुभूति होती है लेकिन राजस्थान के गौरवशाली इतिहास को कांग्रेस कलंकित करने का काम कर रही है और राजस्थान की धरती को कलंकित करने में उसने कोई कसर नहीं छोड़ी।

उन्होंने (CM Yogi) आरोप लगाते हुए कहा कि देश में अगर समस्याओं का दूसरा नाम है तो कांग्रेस है। देश में हर समस्या कांग्रेस ने पैदा की। भारत के सशक्त नेता रहे सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारत के एकीकरण में कोई कसर नहीं छोड़ी थी लेकिन कांग्रेस ने यहां कोई कार्य नहीं किया। अनुच्छेद 370 हो या राम मंदिर का मामला हो कांग्रेस ने हर समस्या को बरकरार रखा और कोई निस्तारण नहीं किया। उन्होंने कहा कि अलवर की धरती में श्रद्धा का भाव देखने को मिलता है।

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक-एक समस्या का समाधान हो रहा है। जब देश आजाद हुआ सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारत के एकीकरण का बीड़ा उठाया और जिसमें वह सफल हुए लेकिन कांग्रेस ने कश्मीर की समस्या दे दी। कश्मीर में अनुच्छेद 370 की समस्या दे दी लेकिन श्री मोदी ने आते ही कश्मीर की समस्या का समाधान किया। वहां से आतंकवाद को खत्म किया।

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कि राजस्थान में भी उत्तर प्रदेश की तरह डबल इंजन की सरकार चाहिए। उत्तर प्रदेश में विकास समृद्धि और बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है इस तरह राजस्थान में भी भाजपा की सरकार चाहिए। तभी यहां सबका साथ सबका विकास होगा।

‘योगी’ के नामांकन में शिरकत करेंगे सीएम योगी, इमरान खान को मात दे पाएंगे बालकनाथ

उन्होंने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि राजस्थान में युवाओं की मेहनत पर पानी फेरा जा रहा है। पेपरलीक हो रहे हैं। युवाओं का भविष्य अंधकार में हैं। यह सरकार पूरी तरह हिंदू विरोधी है। गुंडा और अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है। राजस्थान में संतों की हत्या की जा रही है। उनके आश्रमों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। महिलाओं की इज्जत खतरे में है। व्यापारियों की संपत्तियों पर गुंडा तत्व कब्जा कर रहे हैं। गौ तस्करों को संरक्षण दिया जा रहा है। कांग्रेस राजस्थान में पूरी तरीके से अपराधियों को प्रश्रय दे रही है लेकिन उत्तरप्रदेश में ऐसे गुंडा तत्वों का पूरा इलाज किया गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार मुआवजा राशि में भी तुष्टिकरण की राजनीति करती है। तिजारा से कांग्रेस उम्मीदवारी को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो उम्मीदवार उतारा है वह भी तुष्टिकरण की देन है।

उन्होंने बुलडोजर का जिक्र करते हुए कहा कि बुलडोजर दुश्मनों के खिलाफ शस्त्र भी है और विकास के लिए रास्ता भी है यह दोनों एक साथ काम करते हैं। गुण्डो का इलाज इसी से किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में किसी अपराधी की हिम्मत नही कि वो किसी पर आंख उठाकर देख ले। राजस्थान में समृद्धि और विकास की सरकार चाहिए तो भाजपा को चुनना होगा।

Tags: cm yogiLucknow NewsNational newsrajasthan election 2023up news
Previous Post

उत्तराखंड सरकार ने अहमदाबाद में किए 20 हज़ार करोड़ के एमओयू

Next Post

नाव पलटने से 3 लोगों की मौत, 15 लापता

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

कांग्रेस और सपा जन्मजात महिला विरोधी, गिरगिट की तरह बदलते हैं रंग: सीएम योगी

30/04/2026
women's reservation protest
Main Slider

विधान सत्र से पहले प्रदर्शन, महिला आरक्षण पर बढ़ी सियासी गर्मी

30/04/2026
Murder
Main Slider

रोड रेज का खौफनाक अंजाम! पूर्व MLC के भांजे की गोली मारकर हत्या

30/04/2026
ICSE, ISC Result
Main Slider

ICSE बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें नतीजे

30/04/2026
CM Dhami
राजनीति

फल-सब्जियों में जहर पर सख्ती, कीटनाशक अवशेषों की होगी जांच

29/04/2026
Next Post
Boat

नाव पलटने से 3 लोगों की मौत, 15 लापता

यह भी पढ़ें

God

इन दिशाओं में होता है देवी-देवताओं का वास

21/07/2024
Gautam Gambhir

तीसरी बार गौतम गंभीर को मिली धमकी, कहा- IPS श्वेता चौहान भी कुछ नहीं कर पाएगी

28/11/2021
Restaurant

दुनिया का ऐसा रेस्टोरेन्ट जहां बोलने पर है पाबंदी, ऐसे होते हैं सब काम

10/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version