• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विद्युत उत्पादन क्षमता को दोगुना कर उत्तर प्रदेश बनेगा एनर्जी सरप्लस स्टेट: एके शर्मा

Writer D by Writer D
04/11/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma)  ने कहा कि प्रदेश सरकार  प्रधानमंत्री  के विजन वर्ष-2070 तक रो नेट एमीशन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए गैर-परम्परागत ऊर्जा स्रोतों से विद्युत उत्पादन बढ़ावा दे रही।  मुख्यमंत्री  के मार्गदर्शन में रिन्युएवल एनर् के क्षेत्र में आने वाले निवेश को प्रोत्साहित किया जा रहा और निवेशकों व उद्योगपतियों को सहूलियतें भी प्रदान की जा रही हैं। इससे जहां बिजली उत्पादन में कोयले के प्रयोग में धीरे-धीरे कमी आयेगी और अक्षय ऊर्जा के माध्यम से पर्यावरण को वन के अनुकूल बना सकेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नभ, वायु, जल, पेड़-पौधों को पूजा जाता है। प्राचीनकाल से ही इनका संरक्षण किया जा रहा है।

ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma)  आज यूपीनेडा द्वारा कृषि उद्यमी कृषक विकास चैम्बर के सहयोग से “Renewable Energy Opportunities in Uttar Pradesh”   विषय पर होटल ताज लखनऊ में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में उपस्थित निवेशकों एवं उद्यमियों को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में प्रदेश में बायो एनर् सेक्टर में नवाचार तकनीकों एवं थर्ड पार्टी निरीक्षण को बढ़ावा दिए जाने हेतु यूपीनेडा एवं आईआईटी दिल्ली के मध्य एमओयू हस्ताक्षरित किया गया। उक्त एमओयू हस्ताक्षरित करने हेतु कार्यक्रम में आईआईटी दिल्ली के प्रो0 विरेन्द्र कुमार विजय उपस्थित थे। प्रदेश में सोलर रूफटॉप आदि से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु ऊर्जा द्वारा ‘‘सोलर समाधान पोर्टल’’ लॉच किया गया। ऊर्जा के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए केस्को, यूपीनेडा, यूपीएसएलडीसी को पुरस्कृत किया गया। साथ ही एनपीसीएल, अवाडा और प्रदेश में ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए एनटीपीसी को भी पुरस्कृत किया गया।

AK Sharma

कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए 250 से अधिक हितधारकों जिसमें अवाडा एनर्, अडानी टोटल गैस, रिलायन्स इण्डस्ट्रीज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे, के समक्ष प्रदेश में सोलर, बायोएनर् की संभावनाओं पर प्रस्तुतीकरण किया गया एवं हितधारकों से परियोजनाओं के क्रियान्वयन में होने वाली कठिनाईयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।  मंत्री  एवं अपर मुख्य सचिव द्वारा बताया गया कि बुंदेलखण्ड में 4000 मेगावाट सौर उत्पादन के लिए ग्रीन एनर् कॉरीडोर का निर्माण कराया जा रहा है। अपर मुख्य सचिव महोदय द्वारा बताया गया कि फरवरी 2023 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्ट समिट में 08 लाख करोड़ से अधिक धनराशि का निवेश प्राप्त हुआ जिसमें से सवा लाख करोड़ के परियोजनाओं हेतु शीघ्र ही ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी आयोजित की जाएगी। मुख्य सचिव द्वारा प्रदेश के सस्टेनेबिल डेवलपमेण्ट हेतु मुख्यमंत्री  द्वारा चलाए जा रहे अभियानों पर चर्चा की गई एवं ऊर्जा दक्ष तकनीकों के प्रयोग को बढ़ावा दने हेतु आवाह्न किया गया। उन्होने नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में प्रदेश में एक सेण्टर ऑफ एक्सीलेन्स स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) द्वारा अवगत कराया गया कि प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2022 में सोलर पॉलिसी एवं बायो पॉलिसी जारी की जा चुकी है। शीघ्र ही ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी भी जारी करने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होने प्रदेशवासियों का आवाह्न करते हुए अनुरोध किया कि हम सभी को सोलर रूफ टॉप एवं अन्य विभिन्न माध्यमों से स्वच्छ ऊर्जा का उत्पादन कर आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर होना चाहिए।

AK Sharma

कार्यक्रम में निदेशक यूपीनेडा  अनुपम शुक्ला द्वारा प्रदेश में यूपीनेडा द्वारा क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं की उपलब्धियों से अवगत कराया गया एवं उक्त से संबंधित एक लघु फिल्म का प्रस्तुतीकरण भी कराया गया। कार्यक्रम में बरेली मण्डलायुक्त मती सौम्या अग्रवाल द्वारा बरेली मण्डल में पराली निस्तारण हेतु कृषकों, एग्रीग्रेटर एवं प्लाण्ट स्वामियों को एक मंच पर लाने हेतु एप के माध्यम से तैयार किए गए मार्केट मॉडल पर प्रस्तुतीकरण दिया गया।

कार्यक्रम में मंत्री (AK Sharma) द्वारा सोलर रूफ टॉप, सोलर पावर पैक एवं पीएम कुसुम-सी के चिन्हित लाभार्थियों को प्रशस्ति-पत्र वितरित किया गया एवं यूपीनेडा द्वारा प्रशिक्षित रोजगार पाने वाले सूर्यमित्रों को नियुक्ति-पत्र वितरित किया गया।

AK Sharma

कार्यक्रम में राज्यमंत्री ऊर्जा डा0 सोमेन्द्र तोमर, मुख्य सचिव  दुर्गा शंकर मिश्रा, अपर मुख्य सचिव ऊर्जा  महेश कुमार गुप्ता, प्रबन्ध निदेशक यूपीपीसीएल, प्रबन्ध निदेशक यूपीपीटीसीएल, निदेशक यूपीनेडा, प्रबन्ध निदेशक एनपीसीएल, प्रबन्ध निदेशक अवाडा पावर भी उपस्थित थे।

Tags: ak sharmaLucknow NewsRenewable Energyup newsurja mantri
Previous Post

यहां घरों में लगे ‘मकान बिकाऊ’ के पोस्टर, वजह बना यह नगर निगम

Next Post

Mahant Narendra Suicide Case: अमर गिरि के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
अमरोहा

अमरोहा में मादा कुत्ते से अमानवीय हरकत, 50 वर्षीय शकील गिरफ्तार

20/10/2026
Main Slider

UKSSSC भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तारीखें जल्द होंगी घोषित

20/10/2026
Main Slider

‘पेरिस जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा’, फ्रांस के हालात पर ट्रंप का मैक्रों को घेरा

20/10/2026
Next Post
Mahant Narendra Giri

Mahant Narendra Suicide Case: अमर गिरि के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

यह भी पढ़ें

Life Imprisonment

पत्नी व तीन बेटियों को जिंदा जलाकर मारने वाले को उम्र कैद की सजा

27/02/2021
Rod Marsh

हार्ट अटैक के बाद कोमा में गए ये दिग्गज क्रिकेटर

28/02/2022
Sanjay Manjrekar

संजय मांजरेकर ने इस विकेटकीपर को बताया पहले टेस्ट के लिए बेस्ट

13/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version