• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुंबई रोडशो में शामिल हुए धामी, उत्तराखंड के लिए 30,200 करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर किया करार

Writer D by Writer D
06/11/2023
in Main Slider, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई/देहारादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को मुम्बई में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए आयोजित रोड शो में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश के प्रमुख उद्योग समूहों के साथ बैठक कर उत्तराखंड में निवेश की सम्भावनाओं पर चर्चा की। सीएम धामी ने सभी निवेशकों को आगामी 8-9 दिसम्बर को आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्ट समिट के लिए आमंत्रित भी किया।

सीएम धामी (CM Dhami) ने कहा कि मुंबई देश की आर्थिक राजाधानी ही नहीं बल्कि यह भारत के विकास की अनूठी कहानी का एक प्रमुख भाग है। जहां मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है, वहीं उत्तराखंड देश की आध्यात्मिक राजधानी है, इसलिए इन दोनों के बीच परस्पर समन्वय और साझेदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, विशेषकर मुंबई और उत्तराखंड एक दूसरे के पूरक हैं।

आधुनिक तकनीक और प्रबंधकीय कौशल जरुरी

पुष्कर धामी ने कहा कि किसी भी राष्ट्र के विकास के लिए जहां आधुनिक तकनीक और प्रबंधकीय कौशल जरुरी है, वहीं आध्यात्मिक शक्ति और शांति भी बेहद आवश्यक है। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड ने अपनी जीएसडीपी को आगामी 5 साल में दोगुना करने का लक्ष्य निर्धारित किया है, इस क्रम में सशक्त उत्तराखण्ड मिशन शुरू किया है। 8-9 दिसंबर को आयोजित होने वाले उत्तराखंड ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट-2023 भी इसी मिशन का एक विशिष्ट भाग है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में औद्योगिक क्षेत्र में निवेश बढ़ेगा तो रोजगार के अवसरों में वृद्धि हो सकेगी। उन्होंने कहा कि अब तक के रोड शो से लगभग एक लाख, 24 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, उससे यह सिद्ध होता है कि देश ही नहीं बल्कि विदेशों के उद्यमी भी उत्तराखंड में निवेश करने के लिए उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा के प्रदेश सरकार ने सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि के मूल सिद्धांत को अपनाकर राज्य में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है, साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने 2015 में प्रभावी प्रशासन के लिए प्रो-एक्टिव गवर्नेस एंड टाइमली इम्प्लीमेंटेशन का जो सूत्र दिया था, सरकार उसी को आत्मसात करने का प्रयास कर रही है।

सिंगल विंडो सिस्टम की व्यवस्था में सुधार

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि राज्य में लाइसेंस आदि के अनुमोदनों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम की व्यवस्था में सुधार किया गया हैं और व्यवसाय की स्थापना और संचालन के लिये आवश्यक सभी स्वीकृतियों के लिए वन स्टॉप शॉप व्यवस्था भी शुरु की है। सीएम ने निवेशकों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार उत्तराखंड में उद्योग समूहों को अपने उद्योग स्थापित करने में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा मजबूत नीतिगत ढांचे में निवेशक हितैषी नीतियां बनाने के लिए कई नई नीतियां बनाई गई हैं, कई नीतियों को सरल बनाया गया है।

वहीं उत्तराखंड सरकार और उद्योग समूहों के बीच मुंबई रोड शो में 30 हजार 200 करोड़ के एमओयू किए गए हैं। जिन बड़ी कंपनियों से एमओयू किए गए उनमें से कुछ प्रमुख है, इमेजिका (थीम पार्क) आत्मन्तन: (रिजॉर्ट), एसीएमई (सौर सेल विनिर्माण), CTRLs (डेटा सेंटर) पर्फ़ेटी (नवीकरणीय ऊर्जा), लॉसंग अमेरिका (आईटी), क्रोमा एटोर, क्लीन मैक्स एनवाइरो (नवीकरणीय ऊर्जा) , साइनस (हेल्थ केयर)।

सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के नेतृत्व में रोड शो

इसके साथ ही कुछ अन्य महत्वपूर्ण फर्मों से बातचीत हुई, जिनमें जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स, गोदरेज केमिकल्स, एस्टार भोजन, वी अर्जुन लॉजिस्टिक्स पार्क प्रमुख हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अब तक देश से बाहर लंदन, बर्मिघम, अबुधाबी, दुबई में चार इंटरनेशनल रोड शो हो चुके हैं, जबकि देशभर में प्रदेश सरकार दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु, अहमदाबाद और मुंबई में रोड शो कर चुकी है।

इससे पहले बीते 14 सितंबर और 4 अक्टूबर को धामी सरकार दिल्ली में 26 हजार 575 करोड़, 26 और 27 सितंबर को ब्रिटेन में 12 हजार 500 करोड़, 17 और 18 अक्टूबर को यूएई में 15 हजार 475 करोड़ के निवेश का करार कर चुकी है। इसके अलावा 26 अक्टूबर को चेन्नई में 10 हजार 150 करोड़, 28 अक्टूबर को बेंगलुरु में 4600 करोड़ और 1 नवंबर को अहमदाबाद में 24 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव का करार हुआ है। अब मुंबई रोड शो में 30 हजार 200 करोड़ रुपए के एमओयू किए गए हैं।

निवेशकों से इन्वेंस्टमेंट एमओयू साइन

अब तक प्रदेश सरकार ने जिन निवेशकों से इन्वेंस्टमेंट एमओयू साइन किए गए हैं, उनमें टूरिज्म हास्पिटैलिटी सेक्टर, आयुष वेलनेस सेक्टर, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर, फार्मा सेक्टर, फूड प्रोसेसिंग, रियल एस्टेट-इंफ्रा, पंप्ड स्टोरेज सेक्टर, ग्रीन एंड रिन्यूएबल एनर्जी और ऑटोमोबाइल सेक्टर शामिल हैं। इस दौरान मुख्य सचिव डॉ। एस।एस सन्धु, सचिव डॉ। आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव उद्योग विनय शंकर पांडेय, महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी समेत विभिन्न उद्योग समूहों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Tags: cm dhamidehradun newsMaharashtra NewsMumbai Newsmumbai road showuttarakhand global investment summit 2023
Previous Post

कल जारी होगा CAT 2023 का एडमिट कार्ड, इन स्टेप्स में आसानी से करें डाउनलोड

Next Post

गबन करने का आरोपी इंडियन बैंक का अधिकारी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

अखिलेश ने आजम खान के साथ किया सबसे बड़ा अन्याय: राजभर

22/10/2026
Main Slider

आजम खान से मिलने पहुंचे सपा प्रमुख, परिवार से भी करेंगे मुलाकात

22/10/2026
उत्तराखंड

युवा रोजगार लेने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनें : मुख्यमंत्री

22/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा केस: हजरतगंज कोतवाली में हाथ हिलाती दिखी श्रद्धा दुबे, वीडियो वायरल

22/10/2026
नई दिल्ली

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

22/10/2026
Next Post
Four arrested in cashier murder case

गबन करने का आरोपी इंडियन बैंक का अधिकारी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Dead Bodies

खड़े ट्रक में मिले 46 लोगों के शव, मचा हड़कंप

28/06/2022
LG VK Saxena stopped solar policy

LG ने सोलर पॉलिसी पर लगाई रोक, केजरीवाल ने किया था 25 साल तक बिजली फ्री होने का दावा

28/02/2024
WHO chief Dr Tedros Ghebreyesus

Corona की तीसरी लहर शुरू, WHO की चेतावनी- अब वैक्सीन से नहीं रुकेगा ये वैरिएंट

16/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version