• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लड़कियों को भगाकर ले जाने के मामले में दो गिरफ्तार

Writer D by Writer D
07/11/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, भदोही
0
Four arrested in cashier murder case

Four arrested in cashier murder case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में दो नाबालिग लड़कियों को बहका फुसलाकर भगा ले जाने के दो मामलों में दो आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया और दोनों लड़कियों की भी सकुशल बरामद की गई।

पुलिस ने बताया कि पहला मामला जिले के औराई थाना क्षेत्र का है जहां 5 नवंबर 2023 को वादी की नाबालिग पुत्री को आरोपी द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की शिकायत पुलिस में की गई। पुलिस ने वादी की शिकायत पर धारा-363 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस अधीक्षक डा मीनाक्षी कात्यायन द्वारा महिला सम्बंधित अपराध में त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देश के क्रम में स्थानीय पुलिस द्वारा नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गया। मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्त अनूप कुमार सरोज (19 वर्ष) पुत्र रामजी सरोज उर्फ पुजारी सरोज, निवासी भजईपुर खमरिया थाना औराई, जनपद भदोही को सोमवार को औराई बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार (Arrested) कर जेल भेज दिया।

दूसरी घटना चौरी थाना क्षेत्र में घटी जहां 26 जून 2023 को वादी की नाबालिग बहन उम्र करीब (17 वर्ष) को आरोपी द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की शिकायत मिली।मामले में पुलिस ने धारा-363 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की।

पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश पर पुलिस द्वारा नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद करते हुए उक्त अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त कन्हैयालाल प्रजापति (22 वर्ष) पुत्र लालजी प्रजापति, निवासी कन्दुई, थाना चौरी, जनपद भदोही गुजरात के सूरत से गिरफ्तार आज न्यायालय में पेश किया।

Tags: Bhadohi newscrime news
Previous Post

दीपावली एवं छठ पर्व पर अतिरिक्त बसें चलाएगा परिवहन निगम

Next Post

राम की पैड़ी पर दीपोत्सव की तैयारियां पूरी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गन्ने से बासमती तक, खेती की चुनौतियों पर मेरठ में हुआ मंथन

24/09/2026
Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

नशे के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, लगातार तेज हुई कार्रवाई

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश को ग्लोबल सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में UPITS 2026: भूपेंद्र चौधरी

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने नई जेलों के निर्माण और क्षमता विस्तार से ओवरक्राउडिंग पर लगाया ब्रेक

24/09/2026
Next Post
Deepotsav

राम की पैड़ी पर दीपोत्सव की तैयारियां पूरी

यह भी पढ़ें

jeecup

आज रात 9 बजे जारी किया जाएगा यूपी पॉलीटेक्निक सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

06/10/2020
cm yogi

सर्वाधिक कोविड टेस्टिंग करने वाला राज्य है उत्तर प्रदेश : सीएम योगी

30/07/2021
Arun Kumar Sinha

SPG के डायरेक्टर का अरुण कुमार सिन्हा निधन, पीएम मोदी की सुरक्षा विंग के थे प्रभारी

06/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version