• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सर्वाधिक कोविड टेस्टिंग करने वाला राज्य है उत्तर प्रदेश : सीएम योगी

Writer D by Writer D
30/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश में कोरोना केसाें की समीक्षा करते हुए कोविड-19 प्रबंधन हेतु गठित टीम को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने महामारी, संक्रमित केस, वैक्सीन तथा मरीजों आदि के बारे में महत्वपूर्ण बातें कहीं।

योगी ने कहा कि प्रदेश के नौ जिले अलीगढ़, अमरोहा, बस्ती, एटा, हाथरस, कासगंज, कौशांबी, महोबा और श्रावस्ती में अब कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। जनसहयोग बहुत आवश्यक है। बताया कि उत्तर प्रदेश सर्वाधिक कोविड टेस्टिंग करने वाला राज्य है। अब तक यहां 06 करोड़ 52 लाख से अधिक कोविड सैम्पल की जांच की जा चुकी है। विगत 24 घंटे में 02 लाख 44 हजार 02 कोविड सैम्पल की जांच की गई और 42 नए मरीजों की पुष्टि हुई, जबकि 91 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। 55 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया, जबकि 20 जनपदों में इकाई अंक में मरीज पाए गए।

अब तक उत्तर प्रदेश में 04 करोड़ 67 लाख 83 हजार से अधिक कोविड वैक्सीन लगाए जा चुके हैं। प्रदेश के 03 करोड़ 91 लाख से अधिक लोगों ने कम से कम कोविड की एक खुराक ले ली है। यह किसी एक राज्य द्वारा किया गया सर्वाधिक वैक्सीनेशन है। कोविड वैक्सीनेशन को और तेज करने की आवश्यकता है। टीकाकरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया को प्रोत्साहित किया जाए।

15 अगस्त पर स्पीच के लिए PM मोदी ने लोगों से मांगे सुझाव, सामने आए लोगों के अलग-अलग डिमांड 

कानपुर में संक्रमित पाए गए 22 लोगों के परिजनों सहित संपर्क में आए लगभग 1,400 लोगों की कोविड टेस्टिंग कराई गई और एक भी पॉजिटिव मरीज की पुष्टि नहीं हुई। योगी ने कहा कि जिलाधिकारी गण अपने जिलों में एम्बुलेंस संचालन की व्यवस्था पर सतत नजर बनाए रखें। एम्बुलेंस की अनुपलब्धता के कारण यदि किसी की असमय मृत्यु की दुःखद घटना हुई, तो दोषी के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होनी तय है।

निर्देश दिए कि अवैध/डग्गामार ओवरलोड बसें जो उत्तर प्रदेश की सीमा से होकर विभिन्न राज्यों की ओर जा रही हैं, परिवहन विभाग द्वारा विशेष सतर्कता बरतते हुए ऐसे बसों के संचालन को रोका जाए। इनके परमिट सहित अन्य दस्तावेजों की जांच हो। ओवरलोडिंग के विरुद्ध कठोरता से कार्रवाई की जाए। अवैध शराब के ठिकानों पर छापामारी कर दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिए। नोएडा में माइक्रोसॉफ्ट, अडानी व एक अन्य औद्योगिक समूह द्वारा डेटा सेंटर की स्थापना की कार्यवाही प्रस्तावित है। इस संबंध में सभी आवश्यक औपचारिकताएँ तेजी से पूरी की जाएं।

Tags: cm yogicovid-9 teamLatest Lucknow News in HindiLucknow Hindi SamacharLucknow NewsLucknow News in Hindiup newsYogi AdityanathYogi News
Previous Post

पेयजल मंत्री ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत दी करोड़ों की योजनाओं की स्वीकृति

Next Post

धोनी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो, नए लुक में देखकर फैंस हुए क्लीन बोल्ड

Writer D

Writer D

Related Posts

Tulsi
Main Slider

घर से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, ले आएं ये पौधे

16/07/2026
Paush Amavasya
Main Slider

इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, जानें नियम

16/07/2026
Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष धारण करने से मिलती सभी कष्टों से मुक्ति, जानें माला पहनने के नियम

16/07/2026
Hair color
Main Slider

पहली बार हेयर कलर करते समय इन बातों का रखें ख्याल

16/07/2026
Makeup
Main Slider

बारिश में नहीं खराब होगा मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान

16/07/2026
Next Post
MS Dhoni

धोनी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो, नए लुक में देखकर फैंस हुए क्लीन बोल्ड

यह भी पढ़ें

cm yogi

मदर्स डे पर सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं, कहा- मां का सम्मान करें

09/05/2021
oath to the CJ of Allahabad High Court

राज्यपाल ने दिलाई इलाहाबाद हाईकोर्ट के मनोनीत चीफ जस्टिस संजय यादव को शपथ

13/06/2021
आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री कोरोना पॉजिटिव UP Excise Minister Ramnaresh Agnihotri Corona Positive

योगी सरकार के आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री कोरोना पॉजिटिव

06/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version