• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ChatGPT के बॉस सैम ऑल्टमैन को OpenAI ने सीईओ पद से हटाया, भारतीय मूल की इस महिला को मिली जिम्मेदारी

Writer D by Writer D
18/11/2023
in Tech/Gadgets
0
OpenAI

Sam Altman, Meera Murthy

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ChatGPT बनाने वाली कंपनी ओपन एआई (OpenAI) के बोर्ड ने शुक्रवार देर रात सीईओ सैम ऑल्टमैन (Sam Altman) को पद से हटा दिया। वह कंपनी के को-फाउंडर भी हैं। ओपनएआई की चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर मीरा मूर्ति फिलहाल अंतरिम सीईओ के रूप में काम करेंगी। कंपनी ने कहा है कि वह एक स्थायी सीईओ की तलाश करेगी। इस घोषणा ने ओपन एआई के कर्मचारियों को अचंभित कर दिया, जिन्हें कंपनी के ब्लॉग से मैनेजमेंट में इस बड़े फेरबदल के बारे में पता चला।

ओपनएआई (OpenAI) ने ब्लॉग में लिखा, ‘ऑल्टमैन (Sam Altman) को पद से हटाने का फैसला कंपनी के बोर्ड ने काफी विचार-विमर्श के बाद लिया है। रिव्यू में बोर्ड सदस्यों ने यह निष्कर्ष निकाला कि सैम उनके साथ अपने कम्युनिकेशन में स्पष्ट नहीं थे, जिससे बोर्ड को अपनी जिम्मेदारियों का पालन करने में बाधा उत्पन्न हुई। बोर्ड को अब ऑल्टमैन की काबिलियत पर भरोसा नहीं है, इसलिए उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ रहा है।’ ओपनएआई ने पिछले साल नवंबर में अपने चैटजीपीटी चैटबॉट को जारी किया था। यह दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ता सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन बन चुका है।

मीरा मूर्ति बनीं ओपन एआई की नई सीईओ

ओपन एआई (OpenAI) के सीईओ पद से सैम ऑल्टमैन (Sam Altman) को हटाये जाने के बाद मीरा मूर्ति (Meera Murthy) को कंपनी के अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में नियुक्त किया गया है। ओपन एआई के बोर्ड ने शुक्रवार देर रात सीईओ सैम ऑल्टमैन को पद से हटा दिया था। मीरा चैटजीपीटी (ChatGPT) की क्रिएटर हैं। वह कंपनी की मुख्य तकनीकी अधिकारी भी रही हैं और उन्होंने चैटजीपीटी को बनाने में अहम भूमिका निभाई है।

OpenAI के प्रेसिडेंट ग्रेग ब्रॉकमैन ने भी छोड़ा दी कंपनी

सैम ऑल्टमैन के इस्तीफे के बाद ओपनएआई के प्रेसिडेंट ग्रेग ब्रॉकमैन ने भी कंपनी छोड़ दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘आठ साल पहले मेरे अपार्टमेंट में शुरुआत करने के बाद से हम सभी ने मिलकर जो कुछ भी बनाया है, उस पर मुझे बहुत गर्व है। हमने मुश्किल और बेहतरीन समय में एक साथ रहे। इतनी सारी वजहों के बावजूद इतना कुछ हासिल करना असंभव होना चाहिए था, लेकिन आज की खबर के आधार पर, मैंने पद छोड़ दिया है। मैं आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं। मैं सुरक्षित एआईजी बनाने के अपने विश्वास पर कायम रहूंगा, जिससे पूरी मानवता को फायदा हो।’

कौन हैं ओपन एआई की नई सीईओ मीरा मूर्ति

साल 1988 में अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में जन्मी मीरा मूर्ति चैटजीपीटी की क्रिएटर हैं। उन्होंने डार्टमाउथ में थायर स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है. इससे पहले वह ओपनएआई (Open AI) के साथ रिसर्च, प्रोडक्ट और पार्टनरशिप की सीनियर वाइस प्रेसीडेंट के तौर पर काम कर चुकी हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट की माने तो मीरा के नाम को लेकर लोग उन्हें भारत से जोड़कर देख रहे हैं, हालांकि, उनका सरनेम अल्बानियाई जड़ों को दिखाता है। साल 2013 से 2016 तक उन्होंने टेस्ला के साथ काम किया, वो टेस्ला के मॉडल एक्स की सीनियर प्रोडक्ट मैनेजर रह चुकी हैं। साल 2018 में वह ओपन एआई से जुड़ी।

Tags: ChatPGTmeera murtiopenaisam altman
Previous Post

‘कोवीशील्ड’ वैक्सीन बनाने वाले डॉ. साइरस पूनावाला को हार्ट अटैक

Next Post

यूपी में हलाल सर्टिफिकेशन पर लग सकता है बैन, सीएम योगी हुए सख्त

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू, Apple स्टोर के बाहर लगी लंबी कतारें

18/09/2026
ISRO successfully launches EOS-05 satellite.
Tech/Gadgets

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

04/09/2026
Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
WhatsApp
Tech/Gadgets

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

04/08/2026
Telegram
Tech/Gadgets

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

04/07/2026
Next Post
CM Yogi

यूपी में हलाल सर्टिफिकेशन पर लग सकता है बैन, सीएम योगी हुए सख्त

यह भी पढ़ें

Film ‘Hanuman Ansh’ to be tax-free in Uttarakhand: CM Dhami

उत्तराखंड में टैक्स फ्री हाेगी फिल्म ‘हनुमान अंश’ : धामी

05/09/2026
Gurmeet Ram Rahim

गुरमीत राम रहीम को मिली 21 दिन की फरलो, 17वीं बार जेल से आया बाहर

25/08/2026
Sunita Kejriwal

सुनीता केजरीवाल को झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया ये आदेश

15/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version