• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जिसका निशाना अचूक होगा, माफिया का उपचार करने वाला वही सपूत होगाः सीएम योगी

Writer D by Writer D
23/11/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर/धौलपुर। राजस्थान में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन योगी का जादू सिर चढ़कर बोला। अतिव्यस्ततम कार्यक्रम के बावजूद राज्यवर्धन सिंह राठौर को झोटवाड़ा के लोगों के दिलों पर राज कराने और राजाखेड़ा, बाड़ी, धौलपुर व बसेड़ी में कमल खिलाने योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार को राजस्थान पहुंचे। झोटवाड़ा में कतारों में खड़े रहे दर्जनों बुलडोजर व स्कूलों की छतों से योगी पर पुष्पवर्षा हुई। उनकी एक झलक पाने के लिए लगा जैसे घर-घर से लोग पहुंच गए। सीएम योगी ने यहां भारत माता की मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया।

यह उत्साह बताता है कि अन्य प्रत्याशियों की जमानत जब्त होगी

झोटवाड़ा से कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रोड शो किया। योगी आदित्यनाथ को सुनने अपार जनसमूह उमड़ पड़ा। उन्होंने मतदाताओं को संबोधित भी किया। राजस्थानवासियों के स्वागत से अभिभूत योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि आपका उत्साह बताता है कि राज्यवर्धन जीतेंगे और अन्य प्रत्याशियों की जमानत जब्त होगी। कांग्रेस सरकार की अराजकता ने राजस्थान को पीछे ढकेल दिया है। यहां माफिया आम जनमानस की भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं। जिसका निशाना अचूक होगा, इन माफिया का उपचार करने वाला वही सपूत होगा। अतः आप सभी राज्यवर्धन को जिताएं।

देश के इतिहास को कलंकित करते रहे हैं कांग्रेसी

राजाखेड़ा सीट से नीरजा अशोक शर्मा, बाड़ी से गिरिराज मलिंगा, धौलपुर से शिवचरण कुशवाह व बसेड़ी से सुखराम कोली के समर्थन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा की। बोले कि कांग्रेस ने आतंकवाद- नक्सलवाद दिया तो मोदी जी ने धारा 370 हटाया और गरीब कल्याण योजनाओं के माध्यम से समाधान दिया।

कांग्रेस समस्या है, भाजपा को जिताकर समाधान के मार्ग पर आगे बढ़ना है। कांग्रेसी कहते थे कि राम-कृष्ण हुए ही नहीं। सनातन धर्मावलंबियों के लिए इससे बड़ी गाली क्या होगी। राम और कृष्ण को गाली दी जाती है। कांग्रेस के लोग देश के इतिहास को कलंकित करते रहे हैं। बदले राजस्थान के लिए भाजपा के प्रत्याशियों को आशीर्वाद दे दीजिए।

Tags: cm yogirajasthan election 2023rajasthan news
Previous Post

अब वो दिन दूर नहीं जब भगवान कृष्ण के दर्शन और भी दिव्य रूप में होंगे: पीएम मोदी

Next Post

मास्टरप्लान – 2041 की अंतिम रूपरेखा बनाने में जुटा यूपीसीडा

Writer D

Writer D

Related Posts

Muskmelon kheer
Main Slider

मीठे में बनाएं लाजवाब खरबूजे की खीर

27/05/2026
Homestay
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की बेड एंड ब्रेकफास्ट, होमस्टे नीति से यूपी में बदल रहा पर्यटन का स्वरूप

26/05/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सरकारी धन के एक-एक पैसे का हिसाब लूंगा, लापरवाही पर होगी दंडात्मक कार्रवाई: केशव प्रसाद मौर्य

26/05/2026
Anand Bardhan
राजनीति

आंगनवाड़ी केंद्रों में बिजली-पानी सुनिश्चित करने के निर्देश, टेक होम राशन का 100% वितरण एफआरएस से होगा: मुख्य सचिव

26/05/2026
CM Yogi inaugurated Ganga Aarti on the floating jetty at Sangam.
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने संगम में फ्लोटिंग जेटी पर गंगा आरती का किया शुभारंभ

26/05/2026
Next Post
UPSIDA

मास्टरप्लान – 2041 की अंतिम रूपरेखा बनाने में जुटा यूपीसीडा

यह भी पढ़ें

गोरखपुर में कोरोना

कोरोना वायरस : 12 लाख से अधिक नमूनों का परीक्षण कर फिर बनाया रेकॉर्ड

20/09/2020
Bank fraud

धोखाधड़ी बढ़ने से बैंकों की तैयारी, कर्ज देने के पहले एआई से खंगालेंगे ग्राहक की कुंडली

30/10/2020
ओम स्वामी का निधन Om Swami passed away

बिग बॉस के पापुलर प्रतियोगी ओम स्वामी का निधन, आवास पर ली अंतिम सांस

03/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version