Main Sliderउत्तर प्रदेशराजनीतिलखनऊ
‘मोदी की गारंटी’ पर ‘जनता के विश्वास की गारंटी’, तीन राज्यों में प्रचंड जीत पर बोले योगी
लखनऊ। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भाजपा की जीत से उत्साहित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने इसे मोदी की गारंटी पर जनता के विश्वास की गारंटी का परिणाम बताया है और कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी है।
उन्होंने (CM Yogi) एक्स पर बधाई देते हुए लिखा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में चार राज्यों के चुनाव परिणामों में तीन राज्यों में बीजेपी की भारी बहुमत से हैट्रिक लगना ‘मोदी की गारंटी’ पर ‘जनता के विश्वास की गारंटी’ है। भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित मतदाताओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।




