• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा की दागदार सरकार में धांधली का साम्राज्य: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
11/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गुरुवार को अपने बयान में कहा है कि मुख्यमंत्री की कथित जीरो टॉलरेंस नीति सिर्फ जुमला बनकर रह गयी है। उत्तर प्रदेश में हर विभाग भ्रष्टाचार में संलिप्त है और पुलिस उत्पीड़न करने में लगी है। आजादी के 75 वर्ष पर आयोजित अमृत महोत्सव भाजपा का दिखावा मात्र है।

भाजपा की दागदार सरकार में धांधली का साम्राज्य है। प्रदेश में पीडब्लूडी, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के तबादलों में पूरी धंधेबाजी नजर आई। जांच के नाम पर कुछ ठोस परिणाम नहीं आये। घपला, घोटाला करने वाले अपनी अपनी कुर्सियों पर जमे हैं। मुख्यमंत्री रिपोर्ट मांग लेते हैं, अफसर उस पर कुण्डली मार कर बैठ जाते हैं।

पुलिस की उत्पीड़न की कार्यवाहियां जारी हैं, मुख्यमंत्री अब इस सबसे बेखबर बन गये हैं क्योंकि उनका कोई नियंत्रण गृह विभाग पर नहीं रह गया है। मैनपुरी में पुलिस पिटाई से परेशान होकर एक युवक ने जान दे दी। खुद पुलिस वाले भी अपने विभाग में शिकार बन जाते हैं। एक पुलिस वाला रो-रोकर बता रहा है कि उसे इतना खराब खाना दिया जा रहा है जिसे जानवर भी न खाए। वह कहता है कि अफसर सुनते नहीं, वह किससे शिकायत करे। अमृत महोत्सव में वह भूखोत्सव मनाने को विवश है।

रोशनी से जगमग हुआ विधानभवन, सीएम योगी ने डायनेमिक फ़साड लाइटिंग का किया शुभारंभ

अखिलेश (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि अमृत महोत्सव के नाम पर राष्ट्र भक्ति का उपदेश देने वाले आरएसएस-भाजपा नेताओं ने चूंकि कभी राष्ट्रध्वज का सम्मान नहीं किया इसलिए आज भी वे उसका अपमान करने से नहीं चूक रहे हैं। कहीं-कहीं तो तिरंगा यात्रा को भाजपाइयों ने दंगा यात्रा बना दिया है, तो इटावा में भाजपा नेताओं ने दिखा दिया कि उन्हें सीधा तिरंगा पकड़ना भी नहीं आता है। घर-घर उल्टा तिरंगा बांटा जा रहा है। भाजपा कार्यालयों में झण्डा बिक्री की दुकानें खुल गई हैं। स्कूलों में बच्चों से, दफ्तर के कर्मचारियों से झण्डा खरीद के लिए वसूली की जा रही है।

भाजपाई राष्ट्रवाद के नाम पर केवल अपना स्वार्थवाद ही पूरा करना जानते हैं। उनके लिए लोकतंत्र केवल कहने-सुनने को है। अमृत महोत्सव को जनजीवन के उत्साह से जोड़ने की जगह भाजपाई रंग देने का प्रयास देश के लिए मर मिटने वाले शहीदों का अपमान है। भाजपा के इस खेल को जनता नापसंद करती है।

Tags: akhilesh yadavLucknow Newsup news
Previous Post

रोशनी से जगमग हुआ विधानभवन, सीएम योगी ने डायनेमिक फ़साड लाइटिंग का किया शुभारंभ

Next Post

निर्माणधीन नाले की छत गिरने से दो मजदूरों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

Writer D

Writer D

Related Posts

Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

2027 की हार अभी से स्वीकार कर चुकी है समाजवादी पार्टी: दयाशंकर सिंह

20/10/2026
Next Post
collapsed

निर्माणधीन नाले की छत गिरने से दो मजदूरों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

यह भी पढ़ें

murder

चॉकलेट चोरी के आरोप में 13 वर्षीय बच्चे की पीट-पीट कर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

05/10/2020
Maha Kumbh

महाकुंभ 2025: यूपी के हस्तशिल्पियों को मिला संगम का बाजार, होगा 35 करोड़ का कारोबार

16/01/2025
Sawan, Panchak

सावन के पहले सोमवार पर पंचक का साया, न करें ये काम

02/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version