Main Sliderराजनीतिराजस्थानराष्ट्रीय

भजनलाल ने शपथ से पहले माता-पिता के पैर धोए, संत का लिया आशीर्वाद

जयपुर। राजस्थान को आज 14वां मुख्यमंत्री ​मिल जाएगा। आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma ) और दो उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा शपथ लेंगे। मंत्रियों की नियुक्ति केंद्रीय नेतृत्व की हरी झंडी मिलने के बाद की जाएगी। शपथ ग्रहण से पहले राजस्थान के नए सीएम भजनलाल (Bhajanlal Sharma ) ने पहले माता-पिता के पैर धोए। इसके बाद संत मृदुल कृष्ण शास्त्री के पैरों में झुककर आशीर्वाद लिया। इस समारोह में पीएम मोदी भी मौजूद रहेंगे।

भजनलाल शर्मा की ताजपोशी के साथ ही दो डिप्टी सीएम दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा भी शपथ लेंगे। राज्यपाल कलराज मिश्र तीनों को शपथ दिलाएंगे। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम और कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे।

भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma ) पहली बार बने हैं विधायक

भजनलाल शर्मा पहली बार विधायक बने हैं। उन्हें मंगलवार को पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षकों राजनाथ सिंह, सरोज पांडे और विनोद तावड़े की मौजूदगी में भाजपा विधायक दल की बैठक में मनोनीत मुख्यमंत्री घोषित किया गया था। वसुंधरा राजे ने उनका नाम विधायक दल के नेता के तौर पर प्रस्तावित किया था। अजमेर नॉर्थ से विधायक वसुदेव देवनानी को स्पीकर बनाया गया है।
भजनलाल ने किया ट्वीट, बोले- प्रदेशवासियों का जीवन सुख समृद्धि से अभिसिंचित हो

हंगामे के कारण लगातार दूसरे दिन लोकसभा में नहीं चला प्रश्नकाल

शपथ ग्रहण से पहले भजनलाल ने ट्वीट भी किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि आराध्य गोविंद देव जी महाराज के पावन दर्शन पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रभु की कृपा समस्त राजस्थान के मेरे परिवार पर बनी रहे, उनके आशीर्वाद से प्रदेशवासियों का जीवन सुख-समृद्धि और आरोग्यता से अभिसिंचित हो।

Related Articles

Back to top button