• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी की ई-बस फैक्टरी से देश की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को नई उड़ान: कुमारस्वामी

Writer D by Writer D
09/01/2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
E-bus factory in UP will give a new boost to electric mobility in the country: Kumaraswamy

E-bus factory in UP will give a new boost to electric mobility in the country: Kumaraswamy

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी (Kumarswamy) ने उत्तर प्रदेश में बुनियादी ढांचे में हुए व्यापक सुधारों की सराहना करते हुए कहा कि आज यह राज्य देश के सबसे बड़े एक्सप्रेसवे और रेलवे नेटवर्क का केंद्र बन चुका है। लखनऊ में अशोक लेलैंड की इलेक्ट्रिक बस निर्माण इकाई की शुरुआत न केवल कंपनी के लिए, बल्कि पूरे देश की सतत और आत्मनिर्भर मोबिलिटी की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। कुमारस्वामी सरोजिनीनगर स्थित अशोक लेलैंड की इलेक्ट्रिक बस निर्माण इकाई के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

इस्पात मंत्री (Kumarswamy) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने नेट ज़ीरो कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य की ओर स्पष्ट और महत्वाकांक्षी रोडमैप तैयार किया है। इसके साथ ही मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियानों को विशेष रूप से उन्नत विनिर्माण के क्षेत्र में मजबूती दी जा रही है, जो आने वाले वर्षों में भारत के औद्योगिक भविष्य को आकार देंगे।

उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से भारत सरकार ने भारी उद्योग मंत्रालय के माध्यम से कई अहम पहल की हैं। 11,500 करोड़ के परिव्यय वाली फेम-2 योजना ने देशभर में इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने की प्रक्रिया को गति दी है। इस योजना के अंतर्गत अब तक 16.71 लाख से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन सड़कों पर आए और 9,000 से अधिक सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशनों को स्वीकृति दी गई। इसी क्रम में 10,900 करोड़ के परिव्यय वाली पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए लगातार प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत अब तक 20 लाख से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हो चुकी है।

कुमारस्वामी (Kumarswamy) ने कहा कि ऑटोमोबाइल क्षेत्र को मजबूती देने के लिए ₹25,938 करोड़ के परिव्यय वाली पीएलआई ऑटो योजना लागू की गई है, जिसमें घरेलू मूल्य संवर्धन को अनिवार्य किया गया है। इसके अतिरिक्त, 18,100 करोड़ के परिव्यय वाली पीएलआई उन्नत रसायन सेल (एसीसी) योजना के तहत देश में 50 गीगावाट-घंटे बैटरी निर्माण क्षमता विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है, जो दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने हाल ही में स्वीकृत आरईपीएम योजना का भी उल्लेख किया, जिसे केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ₹70,280 करोड़ के बजटीय प्रावधान के साथ मंजूरी दी है। इस योजना के तहत सिंटर्ड रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट के स्वदेशी निर्माण को बढ़ावा दिया जाएगा, जो इलेक्ट्रिक वाहन, पवन ऊर्जा, रक्षा उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए आवश्यक हैं।

केंद्रीय मंत्री (Kumarswamy) ने कहा कि वाणिज्यिक वाहन खंड पर विशेष ध्यान देना बेहद आवश्यक है, क्योंकि परिवहन से होने वाले कुल प्रदूषण में इसका योगदान 40 प्रतिशत से अधिक है। इसी को ध्यान में रखते हुए पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत देशभर में 70,000 से अधिक चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना के लिए ₹2,000 करोड़ का प्रावधान किया गया है। अशोक लेलैंड की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि कंपनी ने महज 18 महीनों की रिकॉर्ड अवधि में यह अत्याधुनिक विनिर्माण इकाई स्थापित कर एक मिसाल कायम की है।

Tags: Lucknow News
Previous Post

लखनऊ में अशोक लेलैंड की ईवी यूनिट यूपी के औद्योगिक भविष्य का मील का पत्थर: राजनाथ सिंह

Next Post

सरकार पत्रकारों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
Jaiveer Singh
उत्तर प्रदेश

वाराणसी मंडल में पर्यटन विकास को मिलेगी नई उड़ान

30/07/2026
Fake Medicines
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का नकली दवाओं के सिंडिकेट पर एक और बड़ा प्रहार

30/07/2026
Next Post
cm dhami

सरकार पत्रकारों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

suicide

बीएससी छात्रा ने फांसी लगा कर दी जान

26/02/2023
CM Nayab Singh Saini

प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने वाले कलाकार व शोधकर्ता तैयार करेगी सुपवा : सीएम

23/07/2026

CM योगी ने विश्वकर्मा सम्मान योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को वितरण किए टूल किट

17/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version