• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने की मकर संक्रांति मेले की तैयारियों की समीक्षा, कहा- महिला पुलिस व सीसीटीवी की पर्याप्त व्यवस्था की जाए

Writer D by Writer D
16/12/2023
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
CM Yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को जनपद गोरखपुर में मकर संक्रांति मेले की तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों को कहा कि मेले की समुचित व्यवस्था करें। इसमें सम्मिलित होने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराए जाने के लिए जिला प्रशासन, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग सहित सभी सम्बन्धित विभाग समस्त तैयारियां समय से सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों से मेले की तैयारियों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नव वर्ष के प्रथम दिवस से ही श्री गोरक्षनाथ मन्दिर (Shri Gorakshanath Temple) में श्रद्धालुओं की भारी संख्या के दृष्टिगत भीड़ को नियंत्रित करने के लिए समुचित व्यवस्था की जाए। वाहनों को पार्किंग स्थल में ही खड़ा किया जाए। वाहन स्टैण्ड पर सुरक्षा, सीसीटीवी (CCTV) , प्रकाश, अलाव तथा साफ सफाई आदि की व्यवस्था की जाए।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि मंदिर में नेपाल एवं बिहार से बड़ी संख्या में लोग खिचड़ी चढ़ाने आते हैं, इसके दृष्टिगत सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जाएं। महिला पुलिस तथा सीसीटीवी कैमरों की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। नगर निगम द्वारा मेला क्षेत्र में सफाई, प्रकाश और पर्याप्त संख्या में अलाव की व्यवस्था की जाए। प्लाटां एवं पार्कों में कूड़ा एकत्रित न हो, इसके लिए लोगों को जागरूक किया जाए। किसी भी व्यक्ति को खुले में न सोना पड़े, इसके लिए शहर के सभी रैन बसेरों को संचालित कराया जाए। यदि कोई व्यक्ति खुले में सोता पाया जाए, तो उसे तुरंत रैन बसेरे में पहुंचाया जाए। पटरी व्यवसाइयों का व्यवस्थित पुनर्वास कराया जाए।

सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनी फरियाद, बोले- किसी के साथ अन्याय नहीं होने पाएगा

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) , लोक निर्माण विभाग तथा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को सड़कों को ठीक कराए जाने के निर्देश दिए। डायवर्जन वाले मार्गां के चौड़ीकरण के लिए भी योजना बनाई जाए, जिससे मार्ग परिवर्तित करने पर यात्रियों को सुविधाजनक मार्ग प्राप्त हो सके। दूरसंचार विभाग द्वारा मेले के दौरान टेलीफोन के अस्थायी कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएं।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने निर्देश देते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग मेले (Health Department Fairs) के दौरान कैंप लगाए। रेलवे द्वारा पूर्व की भांति स्पेशल ट्रेन चलवायी जाएं। आकाशवाणी व दूरदर्शन द्वारा मेले का लाइव प्रसारण कराया जाए। परिवहन विभाग बसों की पर्याप्त संख्या में व्यवस्था करे। इस अवसर पर शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: cm yogigorakhnath mandirgorakhpur newsmakar sankranti melaup newsYogi News
Previous Post

‘लक्ष्मण’ को नहीं मिला रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का न्यौता, हुए आग बबूला

Next Post

पीएम मोदी मऊ को देंगे नई रेल सुविधा, एके शर्मा के प्रयासों से जनपद को मिली एक और विकास एक्सप्रेस

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

ऊर्जा क्षेत्र की मजबूती से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: ए.के. शर्मा

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के प्रयासों से 30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगद

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘बहन जी, मेरी इतनी परीक्षा क्यों लेती हैं?’ आकाश आनंद ने सुनाया मायावती से बातचीत का किस्सा

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा PNB में 35 करोड़ का बड़ा घोटाला, मैनेजर समेत 5 कर्मचारी सस्पेंड

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत: CM योगी

28/10/2026
Next Post
AK Sharma

पीएम मोदी मऊ को देंगे नई रेल सुविधा, एके शर्मा के प्रयासों से जनपद को मिली एक और विकास एक्सप्रेस

यह भी पढ़ें

arrested

पुलिस ने अपहरण के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार, नाबालिग सकुशल बरामद

27/03/2021
रियल हीरो

राफेल लड़ाकू विमान को फ़्रांस से भारत लाने वाले इन real heroes को सलाम, परिवार के साथ-साथ पूरे देश को गर्व

29/07/2020
Badrinath Mandir

बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख की हुई घोषणा

26/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version