• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी मऊ को देंगे नई रेल सुविधा, एके शर्मा के प्रयासों से जनपद को मिली एक और विकास एक्सप्रेस

Writer D by Writer D
16/12/2023
in उत्तर प्रदेश, मऊ, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) के प्रयासों से मऊ सहित पूर्वांचल के विकास को केंद्र सरकार ने एक और तोहफा दिया है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंत्री  ए.के. शर्मा (AK Sharma)  के अनुरोध को स्वीकार करते हुए मऊ से दोहरीघाट तक के लिये एक 6 दिवसीय ट्रेन को मंजूरी दे दी है। जिसकी जानकारी स्वयं केंद्रीय रेल मंत्री ने मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  को फोन कर दी है।

मऊ सहित पूर्वांचल के लिये यह क्षण बड़ा हर्षोल्लास का व महत्वपूर्ण इसलिये और भी है क्योंकि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी स्वयं 18 दिसम्बर को दोहरीघाट रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। मंत्री  शर्मा (AK Sharma)  ने प्रधानमंत्री एवं रेल मंत्री का इसके लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री को भी धन्यवाद दिया है।

Image

भारत सरकार के रेल मंत्रालय द्वारा मऊ से दोहरीघाट तक के लिये नई रेल सेवा को मंजूरी मिल गयी है। जिसका शुभारम्भ प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा 18 दिसम्बर को मऊ के दोहरीघाट स्टेशन से वर्चुअल माध्यम से किया जायेगा। उद्घाटन के उपरान्त इस ट्रेन का संचालन नियमित रूप से शुरू हो जायेगा। वहीं विगत 22 नवंबर को मऊ से मुम्बई तक के लिये एक ट्रेन का रेल मंत्री  अश्विनी वैष्णव ने हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया था, जिसका आज दिनांक 16 दिसंबर 2023 से नियमित संचालन भी शुरू हो गया है।

प्रदेश के नगर विकास एवं उर्जा मंत्री  ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स‘ पर जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री, रेल मंत्री का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है। मंत्री  शर्मा (AK Sharma)  ने जानकारी दी कि मऊ सहित पूर्वांचल को देश के अन्य राज्यों के साथ रेल सुविधा से भरपूर जोड़ने का प्रयास लगातार जारी है। इसके लिये रेल मंत्रालय से लगातार संपर्क में हूँ।

गर्मियों में प्रदेशवासियों को न करना पड़े बिजली संकट का सामना, अभी से पूरे करें जरूरी कार्य: एके शर्मा

मंत्री  शर्मा (AK Sharma)  ने बताया कि विगत 22 नवंबर को मऊ से मुम्बई तक के लिये शुरू की गयी नई ट्रेन का नियमित संचालन भी आज से शुरू हो गया है। वहीं रेल मंत्री ने मेरे व्यक्तिगत अनुरोध पर मऊ से दोहरीघाट की नई रेल सेवा की भी मंज़ूरी दे दी है। जोकि प्रधानमंत्री जी द्वारा उद्घाटन होने के बाद नियमित रूप से चलने लगेगी। मंत्री  शर्मा (AK Sharma)  ने बताया कि इस ट्रेन का संचालन सप्ताह में 06 दिन (रविवार से शुक्रवार) होगा। यह ट्रेन मऊ से इंदारा, कोपा, घोसी, अमिला, मोरादपुर होते हुए दोहरीघाट पहुंचेगी। मंत्री  शर्मा (AK Sharma)  ने एक्स में लिखा ‘शब्द नहीं हैं धन्यवाद के लिए प्रधानमंत्री को और रेल मंत्री को। पूर्वांचल की जनता के साथ मैं कृतज्ञ हूँ।‘

इस ट्रेन के माध्यम से मऊ सहित पूर्वांचल को रेल सुविधा से जोड़ने के लिए  ए. के. शर्मा (AK Sharma)  का एक और प्रयास सफल हो रहा है। जिससे पूर्वांचल के विकास को और गति मिलेगी। यात्री सुविधा के साथ ही मऊ एवं पूर्वांचल से वस्त्र, कृषि उत्पाद, खाद्य और अन्य सामग्रियों का परिवहन भी सुगम होगा, जिससे व्यापार और उद्योग में सुधार होगा। इस ट्रेन से नौकरी करने वाले, व्यापारी एवं किसानों को विशेष लाभ मिलेगा। जिससे मऊ सहित पूर्वांचल के विकास को भी रफ्तार मिलेगी।

मैं हूं #विकासएक्सप्रेस, #VikasExpress

Tags: ak sharmaLucknow Newsmau newsnagar vikas mantriup newsurja mantri
Previous Post

सीएम योगी ने की मकर संक्रांति मेले की तैयारियों की समीक्षा, कहा- महिला पुलिस व सीसीटीवी की पर्याप्त व्यवस्था की जाए

Next Post

‘सर्द रातों में कोई भी खुले में न सोए’, सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

अयोध्या

UP Rise 2026: युवाओं को ‘जॉब सीकर’ से ‘जॉब क्रिएटर’ बना रही योगी सरकार

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से सरकारी अस्पतालों में बढ़ेगी यूपी के बुनकरों के उत्पादों की पहुंच

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

नावों की पहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, यूपी में जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्या

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17% की मिलेगी छूट

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहलः दिवाली पर ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, युवा लेंगे गो संरक्षण का संकल्प

28/10/2026
Next Post
CM Yogi

'सर्द रातों में कोई भी खुले में न सोए', सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

यह भी पढ़ें

amit shah

प्रदेश में अब बाहुबली नहीं बल्कि बजरंगबली नजर आते हैं : शाह

02/02/2022
maa chandraghanta

शारदीय नवरात्रि में बना अद्भुत संयोग, 2 दिन की जाएगी मां चंद्रघंटा की आराधना

24/09/2025
Gang Rape

महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

31/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version