• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘सर्द रातों में कोई भी खुले में न सोए’, सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Writer D by Writer D
16/12/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अधिकारियों को हिदायत दी है कि सर्द रातों में कोई भी खुले आसमान तले न सोने पाए। उन्होंने कहा कि जो भी सड़क किनारे खुले में सोता मिले, उसे रैन बसेरों में लाया जाए। रैन बसेरों में ठहरने के बेहतरीन इंतजाम होने चाहिए। मकर सक्रांति (Makar Sankranti) पर गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Temple) में लगने वाले ऐतिहासिक खिचड़ी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को भी उनकी आवश्यकता के अनुसार रैन बसेरों में व्यवस्थित किया जाए। सभी रैन बसेरों में पर्याप्त संख्या में बिस्तर व कंबल का इंतजाम हो। साफ सफाई का भी पूरा ध्यान रखा जाए। साथ ही यदि किसी के पास भोजन की व्यवस्था नहीं है तो उसे भोजन भी उपलब्ध कराया जाए।

सीएम योगी (CM Yogi) शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ शीतकाल में जरूरी नागरिक सुविधाओं की स्थिति और खिचड़ी मेला की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रात में पुलिस पैट्रोलिंग बहुत जरूरी है। पैट्रोलिंग के दौरान यदि कोई व्यक्ति खुले में सोते मिले तो पुलिसकर्मी उसे सम्मानपूर्वक निकटतम रैन बसेरे तक पहुंचा दें। कोई भी बेसहारा या जरूरतमंद सड़कों पर ठिठुरता न दिखाई दे। उनके ठहरने की सम्मानजनक व्यवस्था कराई जाए।

सीएम योगी (CM Yogi)  ने कहा कि सड़कों पर यदि कोई मानसिक रूप से विक्षिप्त हो तो उसे मानसिक मंदित आश्रय स्थलों पर भेजा जाए। यदि कोई व्यक्ति रात में बार-बार सड़क किनारे पाया जा रहा है तो उसके बारे में गहन जांच भी जरूरी है। जांच में उसकी गतिविधि या संलिप्तता असामाजिक कार्यों में मिले तो प्रभावी कार्रवाई भी की जाए। सर्द मौसम और खिचड़ी मेले के दौरान मुख्यमंत्री ने हर जगह पर पर्याप्त अलाव की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।

खिचड़ी मेला की तैयारियों की जानकारी लेते हुए सीएम योगी ने कहा कि खिचड़ी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा व सहूलियत प्राथमिकता होनी चाहिए। यह ध्यान रखा जाए कि श्रद्धालुओं को कहीं कोई दिक्कत न हो। भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया देना होगा। समय रहते मंदिर मार्ग की सभी स्ट्रीट लाइट का परीक्षण कर कोई दिक्कत मिलने पर उसे दुरुस्त कर लिया जाए।

इस दौरान पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, पुलिस, बिजली विभाग, दूरसंचार, स्वास्थ्य विभाग, आपूर्ति विभाग, वन विभाग व वन निगम, पूर्वोत्तर रेलवे, परिवहन विभाग ने खिचड़ी मेला को लेकर अपनी तैयारियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। बैठक में महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, एडीजी जोन अखिल कुमार, कमिश्नर अनिल ढींगरा, आईजी रेंज जे. रविंद्र गौड़, जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश, एसएसपी गौरव ग्रोवर, नगर आयुक्त गौरव सोगरवाल, सीएमओ डॉ आशुतोष दूबे, समेत प्रशासन, पुलिस, पीडब्ल्यूडी, बिजली समेत कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

स्ट्रीट वेंडर्स का हो सुव्यवस्थित पुनर्वासन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP Chief Minister Yogi Adityanath) ने सड़कों को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करने की हिदायत देते हुए कहा है कि स्ट्रीट वेंडर्स का सुव्यवस्थित पुनर्वासन भी सुनिश्चित किया जाए। स्थान चयनित कर उन्हें पुनर्वासित किया जाए ताकि उनके कारोबार पर असर न पड़े।

खाली प्लाटों से गंदगी दूर कराए नगर निगम

सीएम योगी (CM Yogi)   ने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए निर्देशित करते हुए कहा कि नगर निगम खाली प्लाटों में पड़ी गंदगी की भी सफाई कर। उन्होंने कहा कि गंदगी दूर रहेगी तो आमजन बीमारियों से भी बचे रहेंगे।

Tags: cm yogigorakhpur newsup news
Previous Post

पीएम मोदी मऊ को देंगे नई रेल सुविधा, एके शर्मा के प्रयासों से जनपद को मिली एक और विकास एक्सप्रेस

Next Post

रैन बसेरो की ऐसी हो व्यवस्था, यहां आकर लोगों को हो घर जैसा एहसास: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस को नई ताकत: बजट 2.7 गुना बढ़ा, 2.26 लाख से अधिक भर्तियां

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस को बड़ी सौगात, वर्दी भत्ता ₹15 हजार और सिम भत्ता ₹2,500 होगा

21/10/2026
Main Slider

‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’, भाजपा का सपा प्रमुख पर तीखा हमला

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ के पर वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो

21/10/2026
Main Slider

योगी का मंदिर मॉडल और आस्था का अर्थशास्त्र

21/10/2026
Next Post
AK Sharma

रैन बसेरो की ऐसी हो व्यवस्था, यहां आकर लोगों को हो घर जैसा एहसास: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

Fengshui

नहीं होगी धन-धान्य की कमी, करें ये आसान उपाय

06/06/2026
CM Yogi

सुरक्षा, सुविधा व सहूलियत से समृद्ध हुआ व्यापार: सीएम योगी

30/07/2023
murder

युवक की धारदार हथियार से हत्या

19/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version