• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रैन बसेरो की ऐसी हो व्यवस्था, यहां आकर लोगों को हो घर जैसा एहसास: एके शर्मा

Writer D by Writer D
16/12/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में गरीब, बेसहारा, बेघरो को ठंड से बचाने के लिए नगरीय निकायों द्वारा की जा रही रैन बसेरो और अलाव जलाने की व्यवस्था की वास्तविकता जानने के लिए नगर विकास मंत्री ने लखनऊ नगर निगम द्वारा संचालित किए जा रहे रैन बसेरों की व्यवस्था का मौके पर जाकर निरीक्षण किया।

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने शनिवार को देर शाम 7:30 बजे जियामऊ, बालूअड्डा जोन प्रथम में स्थित स्थाई अस्थाई रूप से बने रैन बसेरों की व्यवस्था व सुविधाओं को मौके पर जाकर देखा। बालूअड्डे में बने अस्थाई रैन बसेरे में विभिन्न जनपदों सीतापुर , बहराइच, गोंडा से आए हुए मजदूर, मिस्त्री, दवा कराने के लिए आए हुए 40 लोग आश्रय लिए हुए मिले। इसमें अलीगढ़ के राजीव कुमार बंसल लखनऊ के राजू गोंडा के महावीर और संतोष कुमार जो कि मजदूर मिस्त्री का काम यहां पर रहकर करते हैं। आश्रय लिए हुए थे। इनके लिए रहने की बेहतर व्यवस्था की गई थी। रैन बसेरा के सामने ठंड से बचाव के लिए अलाव भी जलाता पाया गया। मंत्री जी ने रैन बसेरा शरण लिए हुए लोगों से बातचीत की और उनके बारे में जानकारी भी ली।

इसके पश्चात मंत्री जी (AK Sharma) जीयामऊ स्थित स्थाई रैन बसेरा का निरीक्षण किया। यहां पर उन्हें 50 लोग, जिसमें 10 महिलाएं और 40 पुरुष रैन बसेरा में रहते हुए मिले। इसमें महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग कमरों की व्यवस्था है। जियामऊ के स्थाई रैन बसेरा में आश्रय लिए लोगों को सुबह का नाश्ता, दोपहर का खाना और रात में भी खाना देने, पानी गर्म करने के लिए गीजर की व्यवस्था के साथ बेहतरीन व्यवस्था मिली। साथ ही बेहतरीन साफ सफाई के  साथ शौचालयों की भी बेहतर सफाई मिली। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया। टेंट के नीचे खाना बनता देख उसको टीन शेड का बनाने का निर्देश दिया। यहां पर कुछ लोगों के बीमार होने की शिकायत पर मंत्री जी (AK Sharma) ने नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी से बात कर यहां पर हफ्ते में दो बार डॉक्टर की विजिट कराने की व्यवस्था कराई जाए। इस स्थाई रैन बसेरा में मंत्री जी को 05 वर्षों से नियमित रूप से रहने वाले लोग भी मिले। यह रैन बसेरा उम्मीद संस्था द्वारा नगर निगम के सहयोग से चलाया जा रहा है

AK Sharma

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने रैन बसेरों में लोगों को ठंड से बचाने के लिए सभी आवश्यक वस्तुओं को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोग रैन बसेरों तक आसानी से पहुंच सके, इसके लिए जिस स्थान पर भी रैन बसेरा बनाया जाए, उसका व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाय, पहुंच मार्ग के संकेत हेतु साइन बोर्ड भी लगाए जाएं तथा रैन बसेरा को संचालित करने वाले व्यवस्थापक का मोबाइल नंबर भी साइन बोर्ड में दर्शाया जाए, जिससे कि लोग आसानी से रैन बसेरा में बिस्तर के उपलब्ध होने या न होने की जानकारी कर सकें।

‘सर्द रातों में कोई भी खुले में न सोए’, सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

उन्होंने कहा कि रैन बसेरों में साफ सफाई, स्वछता, स्वच्छ पानी, बिस्तर की स्वच्छता, सुंदरता पर विशेष ध्यान देंगे, जिससे यहां पर आकर लोगों का मन मैला न हो, रैन बसेरों में आने वाले लोगों की सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा जाए, यहां पर आकर लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, बल्कि उन्हें अपने घर जैसा एहसास होना चाहिए।

AK Sharma

ए.के. शर्मा (AK Sharma)  ने सभी नगरीय निकायों को निर्देश दिए हैं कि अस्पतालों, बस व रेलवे स्टेशनो, सार्वजनिक स्थलों, बाजारों के आसपास स्थाई व अस्थाई रैन बसेरों की बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। ऐसे स्थानों पर मजबूरी में व्यक्ति फंस जाता है और उसे ठंड में खुले आसमान के नीचे रहने के लिए मजबूर भी होना पड़ता है। ऐसे स्थानो पर सभी निकायों में अलाव जलाने के लिए लकड़ी की भी पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जानी चाहिए। सभी निकाय सुनिश्चित करें कि कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे सोता हुआ न दिखें। सभी रैन बसेरों में खाने-पीने की भी व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए।

Tags: ak sharmaLucknow Newsnagar vikas mantrirain baseraup news
Previous Post

‘सर्द रातों में कोई भी खुले में न सोए’, सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Next Post

मिट्टी में मिली माफिया मुख्तार की ‘सल्तनत’

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी का मंदिर मॉडल और आस्था का अर्थशास्त्र

21/10/2026
Main Slider

देव दीपावली-2026: दीपों की आभा से जगमगाएगी वाराणसी, पर्यटकों को मिलेगा ‘दिव्य काशी अनुभव’

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस बनी संकटमोचक, 4 हजार से ज्यादा लोगों की बचाई जान

21/10/2026
Business

SBI के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, बैंक ने दी सफाई

21/10/2026
Main Slider

यूपी MLC चुनाव में आज थमेगा प्रचार, 11 सीटों पर दिग्गजों की साख दांव पर

21/10/2026
Next Post
Mukhtar Ansari

मिट्टी में मिली माफिया मुख्तार की ‘सल्तनत’

यह भी पढ़ें

Dr. Dinesh Sharma

यूपी तेजी से सूचना प्रौद्योगिकी का हब बनने की ओर अग्रसर : दिनेश शर्मा

19/03/2021
The entire family was found dead

संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत

22/10/2022
Yoga

यूपी के हर घर-आंगन तक पहुंचेगा योग

08/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version