• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी के हर घर-आंगन तक पहुंचेगा योग

Writer D by Writer D
08/06/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Yoga

Yoga

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) द्वारा दिए गए ‘हर घर आंगन योग’ के मूलमंत्र को आत्मसात कर उत्तर प्रदेश में भी योग दिवस (Yoga Day) को लेकर बड़े स्तर पर आयोजन की तैयारी की जा रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 जून को आयोजित होने वाले 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश भर में सामूहिक योगाभ्यास व अन्य कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर निर्देश दे चुके हैं और इनके सफल आयोजन के लिए तैयारियां भी युद्ध स्तर पर शुरू हो चुकी हैं।

सीएम योगी (CM Yogi) की मंशा के अनुरूप इस संबंध में विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई है, जिसके अंतर्गत प्रदेश के सभी जिलों में 15 से 21 जून के मध्य एक हफ्ते तक योग सप्ताह का बड़े स्तर पर आयोजन होगा। इसके अंतर्गत राज्य के सभी जिलों में जनपद स्तरीय समिति का गठन किया गया है जो इस कार्ययोजना को लागू किए जाने की प्रक्रिया को मॉनिटर करेगी और इसके एग्जिक्यूशन में सहयोग करेगी।

डीएम करेंगे समिति की अध्यक्षता

शासन की कार्ययोजना के मुताबिक, प्रदेश के सभी जिलों में डीएम की अध्यक्षता में एक समिति का गठन होगा जिसमें मुख्य विकास अधिकारी, नगर आयुक्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी, जिला होम्योपैथिक अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, क्रीड़ा अधिकारी व गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि बतौर सदस्य सम्मिलित होंगे।

अभिनेता पंकज त्रिपाठी समेत ‘मैं हूं अटल’ की टीम ने सीएम योगी से की मुलाकात

इस कार्ययोजना के अंतर्गत जिला मुख्यालय, तहसील, ग्राम विकास, ब्लॉक, ग्राम पंचायत, चिकित्सीय शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य व परिवार कल्याण, आयुष, परिवहन व पुलिस विभाग समेत कुल 23 विभागों को लक्षित किया गया है। इन सभी विभागों के समायोजन से सामूहिक योग अभ्यास व योग प्रसार संबंधी विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन संभव हो सकेगा।

सहयोगी गैर सरकारी संस्थाओं का लिया जाएगा सहयोग

कार्ययोजना के अंतर्गत, जिले में योग गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सहयोगी गैर सरकारी संस्थाओं की भी मदद ली जाएगी। इसके अंतर्गत, इस संस्थाओं के प्रशिक्षित योग ट्रेनर के सहयोग से जनपद/ ब्लॉक/पंचायत स्तर पर आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिन संस्थाओं का इसमें चयन किया गया है उनमें पं0 दीनदयाल उपाध्याय योग संस्थान, रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम, पतंजलि योग संस्थान, गायत्री परिवार, ब्रह्मकुमारी फाउंडेशन, आर्ट ऑफ लिविंग, यूपी नेचुरोपैथी, योग टीचर्स व फीजिशियन एसोसिएशन, सूर्या इंटरनेशनल फाउंडेशन व हार्टफुलनेस प्रमुख हैं।

योग सप्ताह के आयोजन को लेकर प्रदेश भर के तकनीकि शिक्षण संस्थानों, कृषि महाविद्यालयों, उच्च शिक्षा महाविद्यालयों, चिकित्सीय शिक्षा महाविद्यालयों व आयुष महाविद्यालयों में भी कार्यक्रमों का संचालन किया जाएगा। इस विषय में भी व्यापक रूप-रेखा विकसित की जा रही है और शासन द्वारा इस संबंध में बजट भी अलॉट किया जाएगा।

Tags: cm yogi yogi newsinternational yoga dayLucknow Newsyoga day 2023yoga in up
Previous Post

कुख्यात संजीव जीवा का हुआ अंतिम संस्कार, बेटे ने दी मुखाग्नि, नहीं पहुंची पत्नी

Next Post

एमएसपी में वृद्धि से किसानों के जीवन में होगा व्यापक परिवर्तन : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Mayawati
उत्तर प्रदेश

सोशल मीडिया में बसपा के खिलाफ फेक सर्वे कराया जा रहा: मायावती

17/10/2026
Main Slider

रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी

17/10/2026
Main Slider

अधर्म, अत्याचार व आतंक का अंत ही न्याय, शांति एवं निर्भय समाज की स्थापना का आधारः मुख्यमंत्री योगी

17/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘पश्चिम ही नहीं, पूरे यूपी में सपा की हालत खराब’… राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला

16/10/2026
उत्तर प्रदेश

सपा नेताओं के चिकन पार्टी वीडियो पर बवाल, BJP ने पूछा- यही है PDA?

16/10/2026
Next Post
cm yogi

एमएसपी में वृद्धि से किसानों के जीवन में होगा व्यापक परिवर्तन : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Guwahati Road Acident

भीषण सड़क हादसे में 7 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत, सीएम ने जताया दुख

29/05/2023

धामी सरकार ने बेरोजगार युवाओं के लिए पुलिस विभाग में खोला भर्ती का द्वार

18/12/2021

अखिलेश की परमिशन के बिना शिवपाल और धर्मेंद्र यादव को सपा दफ्तर में नहीं मिलती एंट्री, राजभर का बड़ा हमला

29/09/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version