• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारतीय संस्कृति संपूर्ण विश्व की शांति और खुशहाली के लिए करती है कार्य: एके शर्मा

Writer D by Writer D
17/12/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत अपनी आजादी की 100वीं वर्षगांठ में वर्ष 2047 तक एक बार फिर से अपने प्राचीन गौरव व वैभव को प्राप्त करेगा। फिर से साधन संपन्न होकर संपूर्ण विश्व को राह दिखाएगा। भारत के विकास की परिकल्पना को ही साकार करने के लिए पीएम मोदी  ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत की, जो कि भारत के विकास की पीएम मोदी की गारंटी है। इस यात्रा के दौरान सबका साथ सबका विकास की भावना के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीबों, वंचितों, महिलाओं को समान रूप से दिलाया जा रहा।

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  ए.के. शर्मा (AK Sharma)  रविवार को लखनऊ के कृष्णानगर में भारत विकास परिषद के  प्रांतीय सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद के नाम में भी भारत का विकास परिलक्षित होता है, इस संगठन का कार्य भी भारतीय संस्कृति व गौरव से लोगों को परिचित कराना, राष्ट्रवाद की भावना को जगाना, भारत के नागरिकों का राष्ट्रीयकरण करना है। राष्ट्र निर्माण के इस कार्य में इसके 7284 पदाधिकारी और कार्यकर्ता लगे हुए हैं।

नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma)  ने कहा कि भारत विविधताओं का देश है, विविधता में एकता ही हमारा राष्ट्र धर्म है। भारतीय संस्कृति संपूर्ण विश्व की शांति और खुशहाली के लिए कार्य करती है। हमारा देश 05 हज़ार वर्ष पहले साधन संपन्न व वैभव से पूर्ण था। विश्व की कुल डीपी में एक चौथाई हिस्सा भारत का था। ब्रिटिश अर्थशास्त्री अंगस मेडिसिन ने 17वीं शताब्दी में ही भारत की अर्थव्यवस्था को विश्व की कुल डीपी का 21 प्रतिशत होना बताया था। लेकिन ढाई से तीन सौ वर्ष पहले विदेशी आक्रांताओं, मुगलों और अंग्रेजों ने यहां आकर इस देश के धन संपदा को लूटकर यहां की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया। आजादी के बाद वैश्विक डीपी में यहां की अर्थव्यवस्था मात्र दो से ढाई प्रतिशत ही रह गई। दुनिया की नजर में भारत एक गरीब, सांप सपेरे तथा अंधविश्वास से ग्रस्त देश मात्र बनकर रह गया। भारत के प्राचीन गौरव व वैभव के बारे में शास्त्रों में कहा गया है कि – ” गायंती देवा: किल गीतकानी, धन्यास्तु ते भारतभूमि भागे। स्वर्गापवर्गास्पदमार्गभूते, भवंति भूयः पुरुषा: सूरत्वात”।

मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma)  ने कहा कि  प्रधानमंत्री  भारत को फिर से उसके पुराने वैभव की ओर ले जाना चाहते हैं। लेकिन यह सभी के सहयोग से ही संभव हो सकेगा। विगत 75 वर्षों में देश के विकास के प्रति कोई कार्य नहीं किया गया, पहले गरीबों को अमीर बनाने के लिए मुर्गी, बकरी दी जाती थी, दूसरे दिन ही वह मुर्गी बकरी देने वाले का निवाला बन जाती थी और गरीब उस कर्ज को भरता रहता था।

पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे बड़े कॉर्पोरेट ऑफिस हब ‘सूरत डायमंड बोर्स’ का किया उद्घाटन

मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma)  ने कहा कि पीएम मोदी  ने स्वच्छ भारत का संकल्प दिया, शौचालय दिया, इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड, महिलाओं के लिए रसोई गैस दिया। सांस्कृतिक वैभव के साथ विज्ञान के क्षेत्र में भी प्रगति की।  चांद में चंद्रयान पहुंचाकर चांद की धरती पर तिरंगा लहराया गया। पीएम मोदी  का सपना है की जैसे रामराज्य में अवध का वैभव था, जिसके बारे में कहा गया है कि- ” नहिं दरिद्र कोऊ दुःखी न दीना, नहिं कोऊ अबुध न लच्छन हीना”। वैसा भारत देश पीएम मोदी  बनाना चाहते हैं। पीएम मोदी  के नेतृत्व में भारत का संकलित विकास हो रहा।

कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजेंद्र सिंह संधू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संपत खुर्दिया, प्रांतीय महासचिव देवेश शुक्ला, क्षेत्रीय महासचिव नवीन कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकेश जैन, विकास त्रिवेदी, वी एन सिंह, पवन अग्रवाल, मंजू सिंह, कंचन अग्रवाल, अमृत जैन, बृजमोहन अग्रवाल, अशोक अग्रवाल सहित परिषद के 07 प्रांतों के पदाधिकारी एवम् कार्यकर्ता हजारों की संख्या में उपस्थित थे।

Tags: ak sharmakeishnanagar newsLucknow Newsnagar vikas mantriup newsurja mantriViksit Bharat Sankalp Yatra
Previous Post

पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे बड़े कॉर्पोरेट ऑफिस हब ‘सूरत डायमंड बोर्स’ का किया उद्घाटन

Next Post

देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला राज्य बना उत्तर प्रदेश

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भृगु आश्रम का विकास पौराणिक विरासत को सम्मान- जयवीर सिंह

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

ललकारकर भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं, ओपी राजभर ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

महापुरुषों और महिलाओं का अपमान सपा की पुरानी पहचान, अमरपाल मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

12/10/2026
Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
Next Post
Economy

देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला राज्य बना उत्तर प्रदेश

यह भी पढ़ें

CM Yogi

मुख्यमंत्री ने परोसा मिड-डे मील, बच्चों से कहा- रोज स्कूल आना

04/04/2026
deficiency of iodine

आयोडीन की कमी को ना करें नजरअंदाज, प्रेग्नेंसी में आ सकती है दिक्कत

23/07/2021

बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष कोरोना पॉजिटिव पाए गए, अस्पताल में भर्ती

17/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version