• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला राज्य बना उत्तर प्रदेश

Writer D by Writer D
17/12/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Economy

Economy

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश को देश की नंबर एक अर्थव्यवस्था (Economy) वाला राज्य बनाने की दिशा में कार्य कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के प्रयासों को एक ताजा रिपोर्ट ने बल दिया है। इन्वेस्टिंग और स्टॉक मार्केट पर नजर रखने वाले प्रमुख ऑनलाइन ब्लॉगिंग प्लेटफार्म soic.in ने सेंसस और सीएलएसए (क्रेडिट लियोनिस सिक्योरिटीज एशिया) पर आधारित एक क्रिएटिव ग्राफिक में बताया है कि देश की जीडीपी में शेयर के मामले में उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र के बाद दूसरे स्थान पर आ गया है। सरकारी आंकड़ों में उत्तर प्रदेश जीडीपी शेयर के मामले में तीसरे पायदान पर था। यह योगी सरकार (Yogi Government) की एक और बड़ी उपलब्धि है। निश्चित तौर पर इसके बाद सीएम योगी (CM Yogi) का अगला लक्ष्य नंबर वन जीडीपी शेयर वाला राज्य बनने का होगा।

अब नंबर वन पर नजर

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किए गए इस क्रिएटिव में उत्तर प्रदेश को जीडीपी शेयर के मामले में दूसरे स्थान पर दिखाया गया है। इसके अनुसार जहां देश की कुल जीडीपी में महाराष्ट्र 15.7% जीडीपी शेयर के साथ पहले पायदान पर है तो वहीं उत्तर प्रदेश 9.2% जीडीपी शेयर के साथ दूसरे स्थान पर है। उत्तर प्रदेश ने जीडीपी शेयर के मामले में तमिलनाडु (9.1%), गुजरात (8.2%) और पश्चिम बंगाल (7.5%) जैसे राज्यों पर बढ़त बनाई है। कर्नाटक (6.2%), राजस्थान (5.5%), आंध्र प्रदेश (4.9%) और मध्य प्रदेश (4.6%) जैसे राज्य उत्तर प्रदेश से काफी पीछे हैं।

7 वर्षों में सीएम योगी (CM Yogi) ने बदली प्रदेश की तस्वीर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विगत 7 वर्ष में हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति की है। प्रदेश में संगठित अपराध अब जीरो हो चुके हैं तो वहीं प्रदेश उद्योग के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में 14वें स्थान से दूसरे स्थान पर आ चुका है। लॉ एंड ऑर्डर, कनेक्टिविटी, इन्फ्रास्ट्रक्चर में हुए सुधार के कारण ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से प्रदेश को 40 लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव मिले हैं जो जल्द ही धरातल पर उतरने जा रहे हैं। इससे प्रदेश में लाखों रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

वर्तमान में प्रदेश लगभग 2 लाख करोड़ रुपए का निर्यात कर रहा है। बैंकों का ऋण-जमा अनुपात 42-43 प्रतिशत से बढ़कर 56 प्रतिशत हो चुका है, इसे 60 प्रतिशत तक ले जाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। आज यूपी रिवेन्यू सरप्लस राज्य है। प्रदेश की 56 प्रतिशत आबादी कामकाजी है। 96 लाख एमएसएमई इकाइयां स्थापित हुई हैं।

भारतीय संस्कृति संपूर्ण विश्व की शांति और खुशहाली के लिए करती है कार्य: एके शर्मा

सीएम योगी (CM Yogi) ने कभी बीमारू माने जाने वाले उत्तर प्रदेश को विकास की दौड़ में अग्रणी स्थान पर ला खड़ा किया है। ये उपलब्धि सीएम योगी के उत्तर प्रदेश को देश का ग्रोथ इंजन बनाने के साथ ही 2027 तक प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन इकोनॉमी (Economy) का लक्ष्य हासिल करने में मददगार होगी।

Tags: economyLucknow Newsup newsYogi News
Previous Post

भारतीय संस्कृति संपूर्ण विश्व की शांति और खुशहाली के लिए करती है कार्य: एके शर्मा

Next Post

कल पूर्वांचलवासियों को पीएम मोदी देंगे सौगात, मऊ-दोहरीघाट नई रेल सेवा का करेंगे उदघाटन

Writer D

Writer D

Related Posts

Three out of four people died due to toxic gas.
उत्तर प्रदेश

कुएं में समरसेबल निकालने उतरे चार लोग जहरीली गैस की चपेट में, 3 की मौत

22/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर CM योगी ने दिए निर्देश, अधिकारियों ने बैठक कर बनाई रणनीति

22/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में पर्याप्त चीनी उपलब्ध, कतई परेशान न हों आमजन: मुख्यमंत्री

22/08/2026
CM Yogi
Main Slider

चीनी की कालाबाजारी पर योगी का डंडा, 400 टन स्टॉक पर होगी कार्रवाई

22/08/2026
Alleged brutality against BKU leaders Digvijay Bhati and Mohit Jatav
उत्तर प्रदेश

पहले मुझे गोली मारो, फिर इनका एनकाउंटर करो—SSP पर BKU नेताओं ने लगाया गंभीर आरोप

22/08/2026
Next Post
AK Sharma

कल पूर्वांचलवासियों को पीएम मोदी देंगे सौगात, मऊ-दोहरीघाट नई रेल सेवा का करेंगे उदघाटन

यह भी पढ़ें

Contestants of Khatron Ke Khiladi 11 were welcomed by dog at airport

खतरों के खिलाड़ी 11 के कंटेस्टेंट का एयरपोर्ट पर कुत्ते ने किया स्वागत

23/06/2021
kangana biden

कंगना रनौत ने जो बाइडेन को कहा- एक साल से ज्यादा नहीं ट‍िक पाएंगे

09/11/2020
cm yogi

यह महोत्सव भारत माता के सभी शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का समारोह : योगी

04/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version