• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वृद्धजनों के हुनर से सजा मंच, रामलीला का भावपूर्ण हुआ मंचन

Writer D by Writer D
25/12/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Ramlila

Ramlila

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ । वृद्धजनों को सम्माजनक जीवन देने और उनकी नैसर्गिक क्षमताओं को बढ़ाने के लिए योगी सरकार लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में हो रहे दो दिवसीय ‘संगम संस्कृतियों का 2023’ के कार्यक्रम में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सोमवार को वरिष्ठ नागरिकों की रामलीला ( Ramlila) का मंचन हुआ। समतामूलक चौक स्थित रिवर फ्रंट वाली चटोरी गली, गोमती नगर में हुए कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश एवं मदर सेवा संस्थान लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में वृद्धाश्रम में निवासरत वरिष्ठजनों ने प्रस्तुति दी। मंच पर श्री राम का किरदर 67 वर्षीय राजू भगनानी, हनुमान का किरदार 85 साल के विश्वनाथ मेहरा ने निभाया और सीता की भूमिका में 66 वर्षीय कुमुदिनी रस्तोगी रहीं। मदर सेवा संस्थान से प्रशिक्षित सार्वजनिक शिक्षोन्नयन संस्थान वृद्धाश्रम के वरिष्ठजनों ने रंगकर्मी महेश चंद्र देवा के निर्देशन में रामलीला ( Ramlila) का मंचन किया।

भावपूर्ण दृश्यों ने किया विभोर

कार्यक्रम की शुरुआत श्रीराम जन्म से हुई। राम जन्म पूरी अयोध्या में हर्षोल्लास से मनाया गया। राजा दशरथ की तीन रानियों द्वारा चार पुत्रों के जन्म से बधाइयां गूंजीं। ठुमक चलत रामंद्र बाजत पैजनियां के माध्यम से श्रीराम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुध्न के बाल स्वरूप में मंचन के बाद वरिष्ठजनों ने अपने-अपने किरदार को मंच पर जीवंत कर सभी का दिल जीत लिया।

मंच पर जन्म के बाद नामकरण, विश्वामित्र आगमन, ताड़का वध की लीला के भावपूर्ण दृश्य ने भी भाव विभोर कर दिया। महज एक घंटे में हुई रामलीला में सभी प्रसंगों को दर्शाया गया। कई दृश्यों ने उपस्थित लोगों को भाव विभोर कर दिया।

वरिष्ठ रंगकर्मियों ने रामलीला ( Ramlila) के लिए दी आवाज

शहर के वरिष्ठ रंगकर्मियों ने रामलीला ( Ramlila) के लिए अपनी आवाज दी थी। इसके साथ ही कई वृद्धजनों ने भी आवाज संवादों के लिए दी। मंचन में कुछ बच्चों ने भी बाल रूपों के लिए काम किया। सभी ने बच्चों के अभिनय की भी तारीफ की। वरिष्ठजनों ने अपने अभिनय से रामायण के आदर्शों को जीवन में अपनाने पर बल दिया।

शहरी व्यवस्था ऐसी हो, लोगों को मिले शांति और सुकून: एके शर्मा

इस मौके पर मुख्य अतिथि असीम अरुण, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समाज कल्याण विभाग ने कहा, योगी सरकार वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा, सम्मान के लिए संकल्पित है। वरिष्ठ नागरिकों को समर्पित करते हुए आज रामलीला कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। निदेशक कुमार प्रशांत, पूर्व मेयर संयुक्ता भाटिया, संस्थापक, गाइड समाज कल्याण संस्थान इंदु सुभाष, प्रोफेसर, ग्रांड वैली स्टेट यूनिवर्सिटी विवेक दलेला भी उपस्थित रहे।

Tags: Lucknow Newsramlilaup news
Previous Post

शहरी व्यवस्था ऐसी हो, लोगों को मिले शांति और सुकून: एके शर्मा

Next Post

नीतीश ने नाराजगी से किया इनकार, कहा- हमें नहीं चाहिए कोई पोस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

‘नौकरियों का रेट तय करने वाले आज नकल पर ज्ञान दे रहे हैं’, अखिलेश के आरोपों पर योगी सरकार के मंत्रियों का तीखा पलटवार

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

इतिहास के सम्मान और शिक्षा से बनेगी पासी समाज की नई पहचान: सूरज पासी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
E-Vehicle Charging Station
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार प्रदेश में कर रही ई-वाहन चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार, पीएम ई-ड्राइव योजना के दूसरे चरण में 1,500 स्थानों का लक्ष्य

03/10/2026
Next Post
Nitish Cabinet

नीतीश ने नाराजगी से किया इनकार, कहा- हमें नहीं चाहिए कोई पोस्ट

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

एसटीएफ के हत्थे चढ़ा पच्चीस हजार का ईनामी बदमाश

15/04/2022
murder

पत्नी ने प्रेमी से कराई पति की हत्या

10/02/2023
CM Yogi

वीर रणबांकुरों व उनके परिजनों को सीएम योगी ने किया सम्मानित

15/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version