Main Sliderअयोध्याउत्तर प्रदेश

रामोत्सव 2024: सीएम योगी ने रामलला के किए दर्शन, लता मंगेशकर चौक पर ली सेल्फी

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के शनिवार को प्रस्तावित दौरे से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रामनगरी अयोध्या में विकास कार्यों का जायजा लिया और हनुमानगढ़ी व रामलला के दर्शन-पूजन किए।

इस माह में मुख्यमंत्री (CM Yogi) का तीसरी बार अयोध्या आगमन हुआ है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने दो दिसम्बर और 21 दिसंबर को अयोध्या आगमन पर मंदिरों में शीश झुकाया था। मुख्यमंत्री ने लता मंगेशकर चौक पहुंचकर यहां की खुबसूरती को निहारा और वीणा संग सेल्फी भी ली। इसके बाद रामपथ को देखा।

 

प्रधानमंत्री के आमगन से पहले मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। रामपथ पर मौजूद महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों से भी सीएम ने हालचाल जाना।

रामोत्सव 2024: शंख व डमरू वादन से राम नगरी में पीएम का होगा अभूतपूर्व स्वागत

योगी (CM Yogi) ने अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का भी जायजा लिया। यहां रेलवे स्टेशन व प्लेटफॉर्म की व्यवस्था से संतुष्ट दिखे। सीएम ने अफसरों को निर्देश दिया कि कहीं किसी प्रकार की कमी न हो। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन को दुल्हन की तरह सजाया गया है।
इस दौरान मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सांसद लल्लू सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button