• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामोत्सव 2024: शंख व डमरू वादन से राम नगरी में पीएम का होगा अभूतपूर्व स्वागत

Writer D by Writer D
29/12/2023
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
Ram Nagari

Ram Nagari

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या : उत्तर प्रदेश व देश की विभिन्न संस्कृतियों संग रामनगरी (Ram nagari) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi)  का अभूतपूर्व स्वागत होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर संस्कृति विभाग भी इस तैयारी में जुटा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर शंख व डमरू वादन भी होगा। वहीं एयरपोर्ट से धर्मपथ, रामपथ होते हुए रेलवे स्टेशन तक कुल 40 मंचों पर लगभग 1400 से अधिक लोक कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। साथ ही एयरपोर्ट सभा स्थल पर भी 30 लोक कलाकारों की ओऱ से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रसधारा बहेगी। रास्ते में कुल 40 मंचों पर कलाकार न सिर्फ अपनी संस्कृति की छटा बिखरेंगे, बल्कि अपनी प्रस्तुतियों से प्रधानमंत्री व आगंतुकों को भी मंत्रमुग्ध करेंगे। संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश ने इसकी सारी तैयारी कर ली है।

40 सांस्कृतिक मंचों पर 1400 से अधिक लोक कलाकारों की होगी प्रस्तुति

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर संस्कृति विभाग ने भी पीएम के स्वागत की जोरदार तैयारी की है। प्रधानमंत्री के रोड शो के मध्य कुल 40 मंच बनेंगे, जिस पर 1400 से अधिक लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। एयरपोर्ट के गेट नंबर 3 पर एक विशाल मंच होगा। वहीं एयरपोर्ट से साकेत पेट्रोल पंप के बीच पांच मंच होंगे। धर्मपथ पर 26 मंचों पर कलाकार अपनी भावपूर्व प्रस्तुति देंगे। राम पथ पर पांच, अरुंधती पार्किंग, टेढ़ी बाजार से रेलवे स्टेशन के मध्य तीन मंचों पर यूपी की संस्कृति की बयार बहेगी।

रामोत्सव 2024:शंख व डमरू वादन से राम नगरी में पीएम का होगा अभूतपूर्व स्वागत

शंख वादन से पीएम का होगा जोरदार स्वागत

सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रामनगरी अयोध्या (Ram nagari) में पीएम के अभूतपूर्व स्वागत का निर्देश दिया है। इस पर संस्कृति विभाग ने भी काफी तैयारी की है। अयोध्या के वैभव मिश्र शंख वादन से रामलला की धरा पर पीएम का स्वागत करेंगे तो बाबा विश्वनाथ की धरा से आए मोहित चौरसिया डमरू वादन कर आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करेंगे। मथुरा के खजान सिंह व महिपाल अपनी टीम संग बम रसिया की छाप छोड़ेंगे। साथ ही मथुरा का लोकप्रिय मयूर नृत्य भी कई मंचों पर होगा। दीपक शर्मा, गोविंद तिवारी, माधव आचार्य समेत कई अन्य कलाकार अन्य मंचों पर भी अपनी टीम संग प्रस्तुति देंगे।

अवधी, वनटांगिया व फरुवाही लोकनृत्य के जरिए संस्कृति से अवगत होंगे आगंतुक

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के क्रम में अवधी, वनटांगिया व फरुवाही समेत अनेक संस्कृतियों के रंग में रामनगरी रंगी होगी। लखनऊ की रागिनी श्रीवास्तव व सुल्तानपुर के ब्रजेश पांडेय जहां अवधी लोकनृत्य से मन मोह लेंगे, वहीं गोरखपुर की सुगम सिंह शेखावत वनटांगिया नृत्य से परिचित कराएंगी। गोरखपुर के ही बृज बिहारी दुबे, विंध्याचल आजाद, अयोध्या के मुकेश कुमार फरुवाही और झांसी के जेके शर्मा अपनी टीम के साथ राई लोकनृत्य की अनुपम प्रस्तुति देंगे।

अन्य राज्यों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी दीदार करेंगे अयोध्यावासी

उत्तर प्रदेश के विभिन्न लोकप्रिय लोकनृत्यों के साथ ही अयोध्यावासी अन्य राज्यों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी दीदार करेंगे। य़हां पलवल (हरियाणा) के रामवीर व फरीदाबाद के पालीनाथ बीन नृत्य की प्रस्तुति देंगे। राजस्थान के अकरम की प्रस्तुति के जरिए बहरूपिया विधा से लोग अवगत होंगे। राजस्थान की ही ममता चकरी नृत्य पर प्रस्तुति देंगी। मध्य प्रदेश के मनीष यादव बरेदी, मायाराम ध्रुवे गुदुमबाजा व सागर के सुधीर तिवारी लोकनृत्य के जरिए बधाई देंगे।

Tags: ayodhy newspm modiRam Mandir Pran Prathistharam nagariRam Nagariupdatesup news
Previous Post

देश के इन बैंकों में सबसे ज़्यादा सुरक्षित है आपका पैसा, देखें पूरी लिस्ट

Next Post

रामोत्सव 2024: सीएम योगी ने रामलला के किए दर्शन, लता मंगेशकर चौक पर ली सेल्फी

Writer D

Writer D

Related Posts

Mithun Chakraborty
Main Slider

मिथुन चक्रवर्ती की हार्ट सर्जरी सफल, कोलकाता के अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती

07/08/2026
CM Yogi
अम्बेडकरनगर

बेटी व व्यापारी की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले जेल या जहन्नुम में होंगे : योगी आदित्यनाथ

07/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

विपक्ष के पास भाजपा को सत्ता से हटाने की ताकत नहीं: केशव मौर्य

07/08/2026
Atiq's sons will attend Aban's final journey.
Main Slider

आबान के आखिरी सफर में शामिल होंगे अतीक के बेटे, हाईकोर्ट ने शर्तों के साथ दी पैरोल

07/08/2026
Two workers die after entering septic tank
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में सेप्टिक टैंक बना मौत का जाल, जहरीली गैस से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत

07/08/2026
Next Post
CM Yogi

रामोत्सव 2024: सीएम योगी ने रामलला के किए दर्शन, लता मंगेशकर चौक पर ली सेल्फी

यह भी पढ़ें

संतकबीरनगर में 20 नए कोरोना पॉजिटिव मिले , संक्रमितों की संख्या 463 पहुंची

15/07/2020
delhi policearrested a crook

दिल्ली पुलिस ने एटीएम में सेंधमारी करनेवाले बदमाश को किया गिरफ्तार

06/09/2020
3 planets will transit

2022 में ये राशियां होंगी सबसे लकी, देखें आप इस लिस्ट में शामिल है या नहीं

25/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version