• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘नि:संतान महिलाओं को प्रेग्नेंट करो, लाखों पाओ…’ , इस राज्य में निकली अनोखी जॉब

Writer D by Writer D
31/12/2023
in Main Slider, क्राइम, बिहार, राष्ट्रीय
0
Pregnant
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार के नवादा में एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने ऐसे साइबर अपराधियों को पकड़ा है, जो लोगों को ये ऑफर देते थे कि उन्हें महिलाओं को प्रेग्नेंट (Pregnant) करना है और इसके बदले उन्हें लाखों रुपये दिए जाएंगे। इस सिंडिकेट का जाल पूरे देश में फैला है। पुलिस ने आठ आरोपियों को अरेस्ट किया है।

जानकारी के अनुसार, नवादा पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान मौके से 8 साइबर ठगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 9 मोबाइल और 1 प्रिंटर मिला है।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी All India pregnant job (Baby birth service) के नाम पर पैसों का लालच देते थे और लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। दरअसल, पुलिस को इस मामले में गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने छापा मार दिया।

ऑल इंडिया प्रेग्नेंट जॉब (शिशु जन्म सेवा) नाम का यह ग्रुप लोगों को फंसाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहा था। ठगों ने पुरुषों को इस बारे में बताकर उन्हें फंसाया, इसके बाद रजिस्ट्रेशन के नाम पर पैसे वसूले।

IIT BHU की छात्रा से गैंगरेप के तीन आरोपी अरेस्ट, बंदूक दिखाकर उतरवाए थे कपड़े

ठगों ने पुरुषों से कहा कि बेबी बर्थ सर्विस में आपको निःसंतान महिलाओं को प्रेग्नेंट (Pregnant) करना होगा, इसके लिए आपको बड़ी रकम मिलेगी। इस तरह की बातों में फंसाने के बाद पुरुषों से शुरू में ₹799 रुपये लिए गए। इसके बाद उनसे सिक्योरिटी मनी की मांग की गई। यह राशि 5 हजार से 20 हजार रुपये के बीच मांगी जाती थी।

नवादा पुलिस की एसआईटी ने मुन्ना कुमार नाम के व्यक्ति के यहां छापा मारा। पुलिस का कहना है कि मुन्ना ही इस पूरे सिंडिकेट का सरगना है। पुलिस ने इस रैकेट के आठ लोगों को पकड़ लिया है, वहीं दर्जनों आरोपी मौके से भाग निकले।

इस मामले में डीएसपी कल्याण आनंद ने बताया कि ये साइबर सिंडिकेट पूरे देश में फैला हुआ है। गिरफ्तार लोगों के कब्जे से नौ स्मार्टफोन और एक प्रिंटर बरामद किया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags: bihar newscrime newsCyber crimeNational news
Previous Post

IIT BHU की छात्रा से गैंगरेप के तीन आरोपी अरेस्ट, बंदूक दिखाकर उतरवाए थे कपड़े

Next Post

‘अगर Animal बनकर किया Bawal तो…’, दिल्ली पुलिस ने अनोखे अंदाज में लोगों से की अपील

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Dhami
राजनीति

फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
Next Post
delhi police

'अगर Animal बनकर किया Bawal तो...', दिल्ली पुलिस ने अनोखे अंदाज में लोगों से की अपील

यह भी पढ़ें

Chandrashekhar Azad, Azam Khan

‘आजम खान की जान को खतरा’, चंद्रशेखर ने की सरकार से सुरक्षा बढ़ाने की मांग

29/03/2024
raja mahendra pratap university model

CM योगी आज राजा महेंद्र प्रताप सिंह विवि के शिलान्यास की तैयारियों की करेंगे समीक्षा

13/09/2021
CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी ने सांसद विनोद सोनकर के स्वर्गीय पिता को दी श्रद्धांजलि

24/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version