• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मालदीव के नेता ने भारतीयों का उड़ाया मजाक, तो इंडिया में ट्रेंड हुआ #BoycottMaldives

Writer D by Writer D
07/01/2024
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Maldives

PM Modi, Zahid Rameej

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मालदीव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने जब से लक्षद्वीप की यात्रा की है, तब से ये भारत समेत दुनिया के कई देशों में ट्रेंड कर रहा है। इससे मालदीव (Maldives) की टेंशन बढ़ गई है। क्योंकि खूबसूरती के लिहाज से लक्षद्वीप मालदीव को टक्कर देता नजर आ रहा है। भारतीय अब खुलकर बातचीत कर रहे हैं कि लाखों रुपये खर्च कर मालदीव जाने से बेहतर है कि लक्षद्वीप जाएं। हालांकि भारतीयों की बातें सुनकर मालदीव के लोगों को मिर्ची लग गई। उन्होंने भारतीयों के खिलाफ नस्लवादी ट्वीट करने शुरू कर दिए। मालदीव की सत्तारूढ़ पार्टी को भी जलन होने लगी। पार्टी के एक नेता ने भारतीयों को लेकर घटिया टिप्पणी कर दी।

मालदीव की सत्तारूढ़ पार्टी प्रोग्रेसिव पार्टी ऑफ मालदीव (पीपीएम) के नेता जाहिद रमीज ने भारतीयों का मजाक उड़ाने की कोशिश की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर एक ट्वीट किया। उनके अलावा मालदीव की ट्रोल आर्मी ने भी भारत के खिलाफ ट्वीट करने शुरू कर दिए। जिससे भारतीयों को गुस्सा आ गया। इसके बाद से ही भारत में #BoycottMaldives अभियान शुरू हो गया है। लोग मालदीव का जमकर विरोध कर रहे हैं।

मालदीव के नेता का ट्वीट वायरल

यहां के नेता जाहिद रमीज ने पीएम मोदी की मालदीव से जुड़ी यात्रा का वीडियो रीट्वीट करते हुए लिखा, ‘अच्छा कदम है। हालांकि, हमसे कॉम्पिटीशन करने का विचार भ्रामक है। वो हमारे द्वारा प्रदान की जाने वाली सर्विस कैसे प्रदान कर सकते हैं? वो इतने साफ कैसे हो सकते हैं? कमरों में आने वाली गंध सबसे बड़ी दिक्कत होगी।’

पीएम मोदी ने लक्षद्वीप में समुद्र में लगाई डुबकी, किए प्रकृति के दर्शन

मालदीव के नेताओं के ऐसे घिनौने ट्वीट से इतना तो साफ हो गया है कि पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के बाद मालदीव के टूरिज्म को तगड़ा झटका जरूर लगने वाला है। लोग जाहिद रमीज की इस टिप्पणी का भी खूब विरोध कर रहे हैं।

भारत में मालदीव का विरोध शुरू

भारत हमेशा से ही मालदीव की मदद करता आया है। भारतीय ही लाखों रुपये खर्च कर मालदीव में छुट्टियां मनाने के लिए जाते हैं। इसी से इस देश की अर्थव्यवस्था चलती है। लोगों को रोजगार मिलता है। बावजूद इसके मालदीव भारत के खिलाफ जहर उगल रहा है। यहां के नए राष्ट्रपति मोहम्मद मोइजू भारत के खिलाफ नजर रखे है। उन्होंने पद पर आसीन होने के बाद पहले तुर्की की यात्रा की और फिर चीन जाने की बात कही। लेकिन भारत के लोग फैशन ट्रेंड के नाम पर लाखों रुपये खर्च कर मालदीव में छुट्टियां मनाते हैं।

Tags: andamansboycottmaldivesdelhi newslakshdweepmaldivesNational newspm modi
Previous Post

IMF की बड़ी सफलता, पहली बार रात में कारगिल में लैंड करवाया हर्क्यूलस विमान

Next Post

70 साल के कांग्रेसी नेता के अश्लील वीडियो’ लीक, पार्टी ने किया निलंबित

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

11/08/2026
CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

जनता देगी सुझाव, सरकार करेगी अमल; हरियाणा में शुरू होगा ‘सुधार उत्सव’

11/08/2026
Punjab Congress
पंजाब

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी हुई तेज, बाजवा गुट ने राहुल गांधी से मांगा मुलाकात का समय

11/08/2026
PM Modi
Main Slider

15 अगस्त पर हर घर फहरे तिरंगा… Instagram पर पीएम मोदी ने की अपील

11/08/2026
Mayur Dixit performed *Jalabhishek* at Daksheshwar Mahadev.
Main Slider

कांवड़ मेले की सकुशल सफलता डीएम-एसएसपी ने किया गंगा पूजन, दक्षेश्वर महादेव में किया जलाभिषेक

11/08/2026
Next Post
Mevaram

70 साल के कांग्रेसी नेता के अश्लील वीडियो' लीक, पार्टी ने किया निलंबित

यह भी पढ़ें

Ram Mandir

राम मंदिर चंदा चोरी केस: अगले हफ्ते SC में पेश होगी SIT की अंतरिम रिपोर्ट

17/07/2026
Bank

PNB ने अपने ग्राहकों को दिया नए साल से पहले गिफ्ट, FD पर बढ़ाईं ब्याज दरें

19/12/2022
Bharti Gandhi

CMS स्कूल थप्पड़ काण्ड में संस्थापक जगदीश गांधी की पत्नी के खिलाफ केस दर्ज

07/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version