• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विकास दुबे की मां ने की छोटे बेटे से अपील – ‘सरेंडर करो, भागने से नहीं बचोगे’

Desk by Desk
22/07/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
दीप प्रकाश की मां की अपील

दीप प्रकाश की मां की अपील

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। पुलिस एनकाउंटर में कानपुर गैंगस्टर विकास दुबे की कहानी का अंत भले ही हो गया हो, लेकिन फिल्म अभी चालू है। फरार चल रहे विकास दुबे के छोटे भाई दीप प्रकाश पर पुलिस का शिकंजा कस रहा है। पुलिस ने जब से 20 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है, परिवार की चिंता बढ़ गई है। उसकी मां, पत्नी और नाबालिग बेटे ने भी दीप प्रकाश से सरेंडर करने की अपील की है।

मंगलवार को दीप प्रकाश की मां सरला देवी ने दैनिक जागरण के माध्यम से अपने बेटे दीप प्रकाश से अपील की कि जहां कहीं भी हो आ जाओ या फोन करो तो जान बच जाएगी। पुलिस के सामने आओ या घर में फोन करो। तुम निर्दोष हो। भागो मत। भागने से बचोगे नहीं। उन्होंने कहा कि पुलिस भी जानती है कि तुम निर्दोष हो। पुलिस तुमसे सिर्फ पूछताछ करेगी। घर आ जाओ।  क्या बीवी, बच्चे सभी मर जाएंगे तब आओगे? पुलिस के सामने आओ या घर में फोन करो, तुम निर्दोष हो… भागो मत… भागने से नहीं बचोगे।

विदेश से आने वाले अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए नई गाइडलाइंस, अपने खर्चे पर रहना होगा क्वारंटाइन

दीप प्रकाश ने नहीं किया संपर्क : यह पूछने पर कि क्या दीप प्रकाश ने कभी संपर्क की कोशिश नहीं की? मां ने कहा-नहीं। हमें जानकारी नहीं है कि वह कहां है। अगर वह मिलता तो हम समझाते कि तुमने कुछ नहीं किया है। डरते क्यों हो? पुलिस के सामने आओ और जो बातें हैं सबकुछ बताओ। भाग क्यों रहे हो? बेटे ने कहा-‘मुख्यमंत्री और पुलिस अंकल मेरे पापा को सुरक्षित लाओ’ दीप प्रकाश के नाबालिग बेटे ने कहा कि पापा तुम्हारी कोई गलती नहीं है। तुम तो यहीं थे। प्लीज घर आ जाओ। उसने मुख्यमंत्री और पुलिस से अपील की कि उसके पापा जहां कहीं भी हों, उन्हें सुरक्षित लाएं। उन्हें कुछ होने नहीं पाए। पापा से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।

दीप प्रकाश के नाबालिग बेटे ने भी अपने पापा से अपील करते हुए कहा है कि पापा तुम्हारी कोई गलती नहीं है। तुम तो यहीं थे। प्लीज घर आ जाओ। तुम्हारी कोई गलती नहीं है मुख्यमंत्री व पुलिस से मेरी अपील है कि मेरे पापा जहां कहीं भी हों, उन्हें सुरक्षित लाएं। उन्हें कुछ होने नहीं पाए। बेटे ने कहा कि पापा से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।

पत्नी बोली, दीप न‍िर्दोष

दीप प्रकाश की पत्नी अंजली दुबे ने कहा कि मेरे पति निर्दोष हैं। पुलिस जांच में यह सब अपने आप साफ हो जाएगा। दीप प्रकाश के भागने की वजह पूछने पर वह कहती हैं कि वह सिर्फ इसलिए भागे हैं कि कहीं उनकी बात सुने बग़ैर ही गुस्से में पुलिस जान से ना मार दे। इसके अलावा कोई वजह नहीं है। मेरे पति का इस घटना में दूर दूर तक कोई रोल नहीं है।

तलाश जारी, सुराग नहीं : दीप प्रकाश पर इनाम घोषित होने के बाद कृष्णानगर पुलिस ने आरोपित को दबोचने के लिए टीमें गठित की हैं। हालांकि उन्हें कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस का कहना है कि दीप प्रकाश ने घरवालों से संपर्क नहीं किया है। सर्विलांस लोकेशन के मुताबिक वह लगातार ठिकाने बदल रहा है। संभावित स्थानों पर पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही दबोच लिया जाएगा।

कोविड-19 वैक्सीन को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप ने दी चीन के साथ काम करने को मंजूरी

गौरतलब है कि दो जुलाई की रात में विकास ने अपने साथियों के साथ मिलकर दबिश पर गए आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। इस मामले में उज्जैन से विकास को गिरफ्तार किया गया था, जिसकी कानपुर में पुलिस से मुठभेड़ के दौरान मौत हो गई थी। वहीं दो जुलाई को पुलिसकर्मियों पर हमले की जानकारी मिलने के बाद दीप प्रकाश घर से फरार हो गया था।

Tags: Deep PrakashGangster Vikas DubeyHistory Sheeter Vikash Dubeyvikas dubeyVikas Dubey Latest Newsदीप प्रकाश की मां की अपील
Previous Post

कोविड-19 वैक्सीन को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप ने दी चीन के साथ काम करने को मंजूरी

Next Post

राफेल को लद्दाख में तैनात करने को लेकर वायु सेना के शीर्ष कमांडरों की कांफ्रेंस

Desk

Desk

Related Posts

Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

2027 की हार अभी से स्वीकार कर चुकी है समाजवादी पार्टी: दयाशंकर सिंह

20/10/2026
Next Post
भारत चीन तनाव

राफेल को लद्दाख में तैनात करने को लेकर वायु सेना के शीर्ष कमांडरों की कांफ्रेंस

यह भी पढ़ें

CM पुष्कर ने महिला स्वयं सहायता समूहों को दी बड़ी सौगात

18/08/2021
congress leader arrested

अश्लील चैट के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, पार्टी ने किया निलंबित

22/03/2021
सीएम योगी CM Yogi

सीएम योगी नें ठाकरे को दिया जवाब, पूछा कैसे मुंबई से अलग होगी यूपी की फिल्मसिटी

02/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version