• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बेकाबू बस राहगीरों को रौंदते हुए पुलिस बूथ में घुसी, एक की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल

Writer D by Writer D
25/06/2021
in Main Slider, क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
delhi accident

delhi accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में बृहस्पतिवार रात एक बेकाबू कलस्टर बस दो राहगीरों को कुचलने के बाद ट्रैफिक पुलिस के बूथ में जा घुसी। हादसे में एक राहगीर की मौत हो गई जबकि तीन पुलिसकर्मियों समेत कुल चार लोग जख्मी हो गए। सभी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं फिलहाल मृतक शख्स की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी पहचान के प्रयास कर रही है।

हादसे के बाद कलस्टर बस का चालक मौके पर बस छोड़कर फरार हो गया। सराय रोहिल्ला थाना पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। कुछ लोगों ने दावा किया है कि बस के ब्रेक फेल होने की वजह से हादसा हुआ है। पुलिस बस का मैकेनकल इंस्पेक्शन करवाने की तैयारी कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच की जा रही है।

जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसा सराय रोहिल्ला इलाके में कमल टी-प्वाइंट के पास हुआ। डीटीसी की कलस्टर बस देशबंधु गुप्ता रोड की ओर से आ रही थी। बस में चालक और अन्य स्टाफ के अलावा पांच-छह सवारियां मौजूद थी। अचानक कमल टी-प्वाइंट के पास बस बेकाबू हो गई। बस ने दो राहगीरों को कुचलने के बाद वहां सड़क किनारे बने ट्रैफिक पुलिस के बूथ को उड़ा दिया। हादसे में दोनों राहगीरों के अलावा तीन ट्रैफिक पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।

घायल एएसआई गोविंद, हवलदार ऋषिपाल और एसआई किशन कुमार व दोनों राहगीरों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां एक राहगीर को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि राम कुमार (50) का अस्पताल में इलाज जारी है।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि गोविंद और ऋषिपाल करोलबाग ट्रैफिक सर्किल में तैनात है। वहीं एसआई किशन रोहिणी सर्किल में तैनात हैं। हादसे के समय किशन दोनों से मिलने इनके बूथ पर आए हुए थे। खबर मिलने के बाद क्राइम टीम के अलावा पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मौके पर जाम की स्थिति भी बनी रही। पुलिस ने जाम खुलवाकर ट्रैफिक को गति दी। पुलिस आरोपी बस चालक की तलाश कर रही है।

Tags: Delhi Hindi Samachardelhi news in hindiDelhi PoliceDelhi traffic PoliceDTCLatest Delhi News in Hindiroad accidentsarai rohilla bus accident
Previous Post

भाभी से बात करना युवक को पड़ा भारी, भाइयों ने उठाया खौफनाक कदम

Next Post

डॉक्टर और उसके साथी पर प्रमोशन के नाम पर दुष्कर्म व ब्लैकमेल करने का आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

School van pelted with stones during Kanwar Yatra.
Main Slider

लखनऊ में कांवड़ यात्रा के दौरान स्कूल वैन पर पथराव, बच्चों में मची दहशत

03/08/2026
Prashant Kishor
Main Slider

सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री होना मेरी जीत का कारण: प्रशांत किशोर

03/08/2026
CM Dhami
Main Slider

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

03/08/2026
Punjab cities in disarray due to sanitation workers' strike.
पंजाब

सफाई कर्मियों की हड़ताल से पंजाब के शहर बेहाल, मोगा की सड़कें कूड़े के ढेर में तब्दील

03/08/2026
Ram Gopal Yadav
नई दिल्ली

पप्पू यादव के प्रदर्शन पर रामगोपाल यादव नाराज, कहा- संतों का अपमान स्वीकार नहीं

03/08/2026
Next Post
rape

डॉक्टर और उसके साथी पर प्रमोशन के नाम पर दुष्कर्म व ब्लैकमेल करने का आरोप

यह भी पढ़ें

Mayawati

ओवैसी से गठबंधन की खबरों पर भड़की मायावती, बोलीं- रत्तीभर भी सच्चाई नहीं

27/06/2021
bus accident

बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर यात्रियों से भरी पेड़ से टकराई

14/04/2021
Javed Akhtar attends Munawwar Rana's funeral

मुनव्वर राणा के जनाजे को जावेद अख्तर ने दिया कंधा, कहा- शायरी और उर्दू का बड़ा नुकसान

15/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version